अभी वर्डप्रैस नहीं किया जा सकता

मैंने हाँ भाई पर देस से अमरीका वापिसी में लिखा था कि “अक्षरग्राम खाली पड़ा है” जिस पर आलोक ने प्रश्न किया था कि ऐसा क्यूँ होता है? मुझे ये तो पता था कि कहीं एक सेंटिग बदलनी है पर आखिरकार वर्डप्रैस पर जाना ही है यह सोचकर ठीक न करने की कोताही करता रहा। कल रात को वर्डप्रैस पर ले जाने का काम शुरू किया पर प्रविष्टियों के वर्डप्रैस में आयात में आई मुश्किल के कारण अभी यह स्थानानतरण अभी रोक दिया है। प्रविष्टियाँ आयात तो हो जाती हैं पर लेखको के नाम गड्ड-मड्ड हो जाते हैं किसी के द्वारा लिखी गई प्रविष्टि किसी के नाम से आ जाती है। वर्डप्रैस सहायता मंच पर भी यह मुश्किल पूछ चुका हूँ। देखें कोई जवाब देता है।

इस सारे के बाद मेरे पास कोई उपाय नहीं था। मूवेबल टाईप को देखना ही पड़ा। इंडेक्स फाईल में MTEnteries टैग में बदलाव करना पड़ा। परिणाम आपके सामने है।

Leave a Reply