चौथी अनुगूँज: आमंत्रण

कैलेंडर के हिसाब से मुझे इस बार अनुगूँज की मेज़बानी का अवसर मिला है। वैसे मेरा मन कुछ हट कर करने का हो रहा है, और मैं देवाषीश बाबू की तरह हाथ में आया मौका छोड़ने वाला नहीं ।

Anugunj: Fourth eventअब तक के सारे अनुगूँज धीरगंभीर विषय पर आधारित रहे हैं| मेरे जेहन में है विषय तो गंभीर है पर लेख अगर व्यंग्यात्मक हों तो उद्देश्य पूरा हो जाये| विषय है श्री लालू प्रसाद यादव| भारतीय राजनीति में मसखरेपन की छवि से ऊपर आकर लालूजी केंद्रीय मंत्री के पद पर सुशोभित हैं| आपको खुली छूट हैं , उनपर कुछ भी लिख डालिऐ| चाहे वह उनके जीवन का अनछुआ पहलू हो, या उनके जीवन,राजनीति से संबधित कोई भी अनोखी घटना, या फिर आप छानबीन कर डालिऐ कि लालू जैसे नेता क्यों सफल हैं हमारी राजनीति में|

यही है चौथी अनुगूँज का विषय: “श्री लालू प्रसाद यादव” इस बार के अनुगूंज की अंतिम तिथि है ३० दिसंबर, २००४, नियमों के लिए यहाँ देखें। तिथि को लेकर सारे विकल्प खुले हैं|

5 Responses to “चौथी अनुगूँज: आमंत्रण”

  1. Anugunj ke liye pehlaa yogdaan

  2. अरे लिंक तो आया ही नहीं, खैर ये रहा

    http://tatkaal.blogspot.com/2004/12/blog-post_26.html

  3. हमरी प्रविष्टी भी देखी जाय…
    http://www.jitu.info/merapanna/?p=215

  4. चौथी अनुगूँज - श्री लालू प्रसाद यादव

    जब अतुल ने लालू जी का विषय रखा तो सोचा कि अच्छा है खूब लिखेंगे। पर जब लिखने बैठा तो पता लगा कि मैं ज…

  5. […] चौथा आयोजन, मेज़बान अतुल (१५ दिसंबर, २००४) […]

Leave a Reply