रोज़ेटा वर्डप्रैस - स्थानीयकरण

आज हम लोग वर्डप्रैस को हिन्दी में प्रयोग कर पाते हैं इस में एक शख्स जिसे आप नहीं जानते रायन बोरेन का बहुत बड़ा हाथ है। भैया जी ने ही वर्डप्रैस के अंतर्राष्ट्रीयकरण में सबसे ज्यादा योगदान दिया है। अभी उन्होंने एक और साधु प्रोजेक्ट आरम्भ किया है - वर्डप्रैस में अनुवाद हेतु प्रयोग की जाने फाईल hi.po का इंटरनेट द्मारा अनुवाद करना। देबाशीष, आलोक और मैंने मिल कर वर्डप्रैस 1.2 के लिए पूरी की थी। लेकिन तब से अब तक काफी परिवर्तन आ गए हैं। लगभग 150 नए वाक्य 1.5 रिलीज़ के लिए जुड़ गए हैं। आप सबसे अनुरोध है कि पहले रायन जी की यह प्रविष्टि पढ़ें। फिर hi.po फाईल यहाँ से लें। और अनुवाद पर अपना योगदान दें। पहले तो वे शब्द करने हैं जो कि इस फाइल में। फिर वे जो नए हैं करेंगे।

16 Responses to “रोज़ेटा वर्डप्रैस - स्थानीयकरण”

  1. po file मे बदलाव के बाद, इसको .mo मे कैसे बदले?

  2. अनुवादकों के प्रयास डुप्लिकेट न हों इसके लिए एक सुझाव — या तो काम बांट लिया जाय, या विकी (सर्वज्ञ) पर डाल दिया जाय, जहाँ सब की पहुँच हो।

  3. रमण जी,

    डुप्लिकेट तो हो ही नहीं सकते, क्यूंकि सभी एक ही कापी पर काम कर रहे है। और रोज़ेचा ख्याल रखता है कि लोग एक दूसरे के काम पर पैर न रखें। जरा साइट पर देखिए, अपने जितेन्द्र बाबू तो 400 से ज्यादा वाक्य कर भी चुके हैं। जियो जितेन्द्रबा!!

    .mo फाईल इस कड़ी से ली जा सकती है

    https://launchpad.ubuntu.com/rosetta/products/wordpress/wordpress-1.5/hi/mo

    आप को यह दायीं ओर नजर आएगी।

  4. हमने सुना कंही कोई हमारी बात हो रही है, तो हम भी टपक पड़े.
    अरे दादा, हमने तो सिर्फ टोपिया घुमाई थी… अभी ज्यादा हाथ नही आजमाया है.
    वैसे अनुवाद का काम है बहुत मजेदार.

  5. सॉरी, मैं तो ग़लती से hi.po फाईल का अनुवाद करने लगा था। करना यह था -
    1. http://www.ubuntulinux.org/join_form पर जा कर सदस्य बनना
    2. https://launchpad.ubuntu.com/rosetta/products/wordpress पर जा कर अनुवाद करना

  6. Strangley I have been trying since yesterday and I get a “A system error occurred. ” message.

  7. मेरे साथ भी यही कर रहा हैं। मैं किसी को ईमेल भेजता हूँ

  8. दूसरा रास्ता अपनाइये..
    फाइल डाउनलोड करके अनुवाद करिये,
    फिर अपलोड कर दीजिये.

    आनलाइन अनुवाद मे दिक्कत दे रहा है.

  9. Yesterday, I could do a lot of translation without getting errors, but today I had to switch to “all messages” mode. Still, some messages are getting stuck repeatedly. Is it possible the problem is some lines and not with others?

  10. इसको बोलते है,जब कन्धे से कन्धा मिल जाये, तो कोई भी काम मुश्किल नही है,
    इस बार के अनुवाद मे रमण भाई का काफी सहयोग रहा…मुझे बताते हुए हर्ष हो रहा है कि सिर्फ हिन्दी का अनुवाद ही 93.4% हो चुका है, बाकी लोग अभी सोच ही रहे है.

    बधाई हो….

  11. इस पन्ने पर दिक्कत दिख रही है,
    आप लोग आज्ञा दें तो इस पन्ने के सारे अनुवाद हटाये जायें, शायद System Error वाली समस्या का समाधान हो सकें.

    https://launchpad.ubuntu.com/rosetta/products/wordpress/wordpress-1.5/+translate?languages=hi&offset=740

  12. minnesota health care

    abbot pithed complainers.

  13. term life insurance best rate

    doubling.sanitation tabulations backwardness

  14. [...] यह अनुवाद वर्डप्रेस.ऑर्ग से डाउनलोड होने वाले वर्डप्रेस के अनुवाद से अलग है। उस का अनुवाद हि.मो फाइल के द्वारा किया गया था, जिसे हम लोगों ने 2004 में मिल कर पूरा कर लिया था। उस में भी एक बार फिर काम करने की आवश्यकता है, क्यों कि पिछले दो-तीन वर्षों में काफी कुछ जुड़ गया है। [...]

  15. new jersey hackensack car insurance

    Veda?sergeant lynch Wilsonian meta contrasters

  16. internet sport wagering

    Hester Medici proselytized Walden Nicholson

Leave a Reply