वर्डप्रेस और फायरफाक्स पे सवाल
Posted on फरवरी 1st, 2005 द्वारा ईस्वामी
पंकज जी के उकसाने और जीतू भाई की प्रेरणा का नतिजा है, रात के ३ बजे ये सवाल पेल रहा हूं -
१) मैंने वर्डप्रेस इन्स्टाल कर लिया मैं एक सर्वर पे इस को टेस्ट कर रहा हूं . मै जो भी टाईप करता हूं वो देवनागरी में एक्स्प्लोरर पे ठीक दिख रहा है मगर फायरफ़ाक्स मे गेप दिख रही है और शब्द जुड नही रहे जब की ये दिक्कत जीतू भाई की साईट और अक्षर ग्राम में नही है - ऐसा क्यों?
२) वर्डप्रेस को हिन्दी वाला कैसे बनाउं ?
३) वर्डप्रेस के टेम्पलेट को मन माफ़िक बदला और सुंदर कैसे बनाया जाता है?
चिट्ठी को तार समझना और जवाब देना भाई लोग!
Filed under: तकनीकी

अनुगूँज यानि सभी चिट्ठाकारों की किसी भी विषय पर सम्मिलित आवाज। अनुगूँज के पाक्षिक आयोजन में आयोजक चिट्ठाकार एक विषय देता है जिस पर सभी भाग लेने वाले चिट्ठाकार अपनी प्रविष्टि लिखते है। जी हाँ कुछ कुछ निबन्ध प्रतियोगिता की तरह, बस इसमे आपको अपनी कलात्मकता (जो नि:सन्देह आपके पास है) का मिश्रण करते हुए अपनी पोस्ट अपने ब्लॉग पर लिखनी है।
अनुगूँज की समाप्ति के अवसर पर आयोजक चिट्ठाकार, सभी प्रविष्टियों का उल्लेख करते हुए एक लेख अक्षरग्राम पर लिखता है। अनुगूँज सम्बंधित नियम 




१. सबसे पहले तो style.css को खोलो. ये फाइल kubrick थीम वाले फोल्डर मे होगी
उसमे ये सैटिंग देखना Post text-align :left; करने से आपकी कटने वाली समस्या तो दूर हो जायेगी, लेकिन कमेन्ट मे ये दिक्कत बनी रहेगी
post {
margin: 0 0 40px;
text-align: left;
}
कमेन्ट मे ये दिक्कत हटाने के लिये “.commentlist” मे text-align: प्रापर्टी को कमेन्ट कर दो.
समस्या खत्म हो जायेगी. लेकिन हाँ कुछ भी करने के पहले अपनी फाइल का बैकअप जरूर बना लेना.
.commentlist {
padding: 0;
/* Commented the next line to show comments properly in Firefox */
/* text-align: justify; */
}
२.वर्डप्रेस को हिन्दी मे रूपान्तरित करने के लियेः
wp-include डायरेक्टरी के अन्दर एक नयी सबडायरेक्टरी बनाये, जिसका नाम languages रखें.
फिर hi.mo (यह फाइल हमारे गुरूजी पंकज नरूला जी से मुफ्त प्राप्त करें.) इस डायरेक्टरी मे कापी कर दें. साथ ही आपको wp-config.php एडिट करना होगा और ये लाइन बढानी होगी
define (’WPLANG’, ‘hi’);
hi.mo file यहाँ से उठा लो http://www.pnarula.com/files/
किसी परेशानी के आने पर मेरी ये वाली पोस्ट पढ लेना
http://www.jitu.info/merapanna/?p=198
३.सुन्दरीकरण के बारे मे खुल कर बताओ, तभी कुछ बताया जा सकता है.
जीतु भाइ,
१) पहला सवाल फिर से देखिए - मुझे जरा विस्तार से लिखना चहिए था, फ़यरफ़क़्स मे गेप शब्दों के और मत्राऒ के बीच मे दिख रही है, कुछ पढा नही जा रहा.
भइये, उसी का जवाब दिया है
पोस्ट के text-align को left कर दो
समस्या का समाधान हो जायेगा.
CSS फाइल इमेल से भेज दिये हूँ , कम्पेयर कर लो
समस्या सुलझी कि नही?
तुरन्त बताया जाय.
धन्यवाद प्रभु,
ये पहली दिक्कत को ले कर सुबह ४ बजे सोया! दूसरी काफी पी रहा हूँ, रात को पूरा ईन्टर्नेट खंगाल दिया कोई मदद कडी नही मिलि.. अभी दफ्तर पहुंचा हूँ. शाम तक का समय चहिये होगा, मुझे आशा है समधान काम करेगा अन्यथा तंग करुन्गा ही! आपकी, पंकज जी और साथियों कि दुआ और प्रेरणा से एक धमाकेदार खबर दे रहा हूं सूचना सेक़्शन मे!
अरे प्यारे, हम तो बैठे ही है, तुम्हारी मदद करने के लिये
बेहिचक, जब चाहो तब, आवाज देना
सबसे करीब मेरे को ही पाओगे.
और हाँ, बधाई, एडवान्स मे स्वीकार करो.
Small Business Liability Insurance
undid ruffian agreement speckles Travel Trailer Insurance Co [url=http://www.jeffaxelsen.com/#]Travel Trailer Insurance Co[/url] http://www.jeffaxelsen.com/#