कुबरिक कुबरिक - कुबरिकर
आप सभी यह तो जानते ही हैं कि अपने अक्षरग्राम के रंगरोगन का सामान माईकल हीयलमैन के कुबरिक अभिकल्प पर आधारित है। बाकी तो सही है पर अपने आप से इसके साथ जो चिट्ठे के माथे के लिए छवि आती है वह सामान्य सी नीली सी होती है। ज्यादा दूर न जाईए अपने ईस्वामी भाई की हिंदनी के सींग देख लीजे। कुछ भाईयों ने बढ़िया फोटू भी लगाए हैं जैसे कि रमण भाई का गोलडन गेट से दिखता औकलैंड डाउनटाउन।
खैर आप चिंता न करें जिनके चिट्ठों पर यह अभिकल्प है उनके लिए औवेन भाई विंकलर ले कर आए हैं कुबरिकर । इस कड़ी पर जाइए। यह क्या करता है कि आप के द्वारा बताए गए की-वर्ड के उपर फ्लिकर पर जाकर इस शब्द से जुड़ी मुफ्त छवियाँ ढूंढ कर आप को दिखाता है। अपनी पसंद की छवि चुन कर आप हैडर के लिए इस छवि का कुछ क्षेत्र चुन सकते हैं और फिर यह आपको आपके प्यारे चिट्ठे के लिए नया माथा प्रदान करता है। उदाहरण के लिए hindu, delhi की-वर्ड डाल कर देखें। मेरी एक मिनट की मेहनत का नतीजा नीचे है
फिर न कहना कि अकेले अकेले मलाई खाते हैं।
बोनस कड़ी: आपके ब्लॉगस्पाट ब्लॉग के लिए कुबरिक अभिकल्प यहाँ से लें। इसका हिन्दी प्रयोग हमारे पुराने मकान पर देखें
Filed under: तकनीकी

अनुगूँज यानि सभी चिट्ठाकारों की किसी भी विषय पर सम्मिलित आवाज। अनुगूँज के पाक्षिक आयोजन में आयोजक चिट्ठाकार एक विषय देता है जिस पर सभी भाग लेने वाले चिट्ठाकार अपनी प्रविष्टि लिखते है। जी हाँ कुछ कुछ निबन्ध प्रतियोगिता की तरह, बस इसमे आपको अपनी कलात्मकता (जो नि:सन्देह आपके पास है) का मिश्रण करते हुए अपनी पोस्ट अपने ब्लॉग पर लिखनी है।
अनुगूँज की समाप्ति के अवसर पर आयोजक चिट्ठाकार, सभी प्रविष्टियों का उल्लेख करते हुए एक लेख अक्षरग्राम पर लिखता है। अनुगूँज सम्बंधित नियम 





वाह पंकज भाई, वाह!
क्या चीज ढूंढ कर लाये हो.
बहुत मजा आ गया.
अब तो अपनी मनपसन्द तस्वीर को फ्लिकर पर डालो, अपना यूनिक सा टैग(e.g.चपड़गन्जू) बनाओ, लो जी हो गया आपका अपना यूनिक हैडर.
सच है, ईश्वर कर घर देर है अन्धेर नही,
कोई जरूरी नही सभी अच्छी चीजो के पैसे देने पड़े.
धन्यवाद पंकज भाई यह कमाल की चीज़ बताने के लिए। मैंने अपने चिट्ठे का “मस्तक” बदल दिया है, पर अभी संतुष्ट नहीं हूँ। अब तो जब चाहूँ बदल सकता हूँ, कुब्रिकर की दया से।
I thank all three of you, Pankaj ji for finding these gems, Raman ji for 1.5 localization and Jitu bhai for all the help and inspiring me to try my hand of WP.
minimum insurance coverage for vehicles in california
tramps florin hollow