बचपन के मेरे मीत - सातवीं अनुगूँज का निमन्त्रण
व्यक्ति कितना भी बड़ा क्यों न हो जाय उसके अंदर एक बच्चा हमेशा जीवित रहता है. बचपन की गलियाँ, बचपन की यादें मन के किसी एलबम में हम हमेशा संजोये रखे रहते हैं. इनको जीवंत बनाता है ‘रैता -पैता-मना -मनसुखा’ जैसे मित्रों का साथ जिनकी खातिर कृष्ण भी द्वारिका का वैभव छोड़कर ‘वृंदावन की कुंज गलिन’ में आने को आतुर रहते थे. तो आइये हम ज़रा अपनी इन यादों के इर्द-गिर्द पड़ी धूल झाड़ें-पोंछें, कुछ चित्रों को छुएँ, उन पर कोमलता से हाथ फेरें और एक बार भूल जायें कि हम अब क्या हैं. आँखों की नमी, होंठों की मुस्कराहट और हृदय के उल्लास को फिर उसी बालसुलभ मासूमियत से अपनी लेखनी में उतारें और इसी बहाने उन मित्रों का आभार व्यक्त करें और इसी के साथ हमें भी मौका दें अपनी ज़िंदगी में ताक-झाँक करने का. 
तो दस मार्च तक अपनी प्रविष्टियाँ भेजिये ब्लाग पर.
अनुगूँज का लोगो चिपकाना न भूलें। अनुगूँज के नियम यहाँ देखें।
Filed under: अनुगूँज

अनुगूँज यानि सभी चिट्ठाकारों की किसी भी विषय पर सम्मिलित आवाज। अनुगूँज के पाक्षिक आयोजन में आयोजक चिट्ठाकार एक विषय देता है जिस पर सभी भाग लेने वाले चिट्ठाकार अपनी प्रविष्टि लिखते है। जी हाँ कुछ कुछ निबन्ध प्रतियोगिता की तरह, बस इसमे आपको अपनी कलात्मकता (जो नि:सन्देह आपके पास है) का मिश्रण करते हुए अपनी पोस्ट अपने ब्लॉग पर लिखनी है।
अनुगूँज की समाप्ति के अवसर पर आयोजक चिट्ठाकार, सभी प्रविष्टियों का उल्लेख करते हुए एक लेख अक्षरग्राम पर लिखता है। अनुगूँज सम्बंधित नियम 




मै अपनी कङी भेज रहा हूँ । http://prempiyushhindi.blogspot.com/2005/03/7.html
मेरी प्रविष्टि देखें: http://ashishkachittha.blogspot.com/2005/03/blog-post_05.html
इंद्र भाई, क्या शीर्षक चुना है, बचपन की खुरापातों की याद दिला दी।
[…] करीब का विषय है यह। जैसे ही विषय की घोषणा हुई, मैंने सोचा कि अपनी प्रविष्टि […]
मेरी प्रविष्टि देखें: http://rojnamcha.blogspot.com/2005/03/7_10.html
[…] बचपन के मीत — बड़ा ही भावुक और दिल के करीब का विषय है यह। जैसे ही विषय की घोषणा हुई, मैंने सोचा कि अपनी प्रविष्टि तो निश्चित है। पर अलाली का आलम यह है कि कोई बात तब तक नहीं होती जब तक उस की अन्तिम तिथि न आ जाए। अंकल सैम से टैक्स रिफंड के रूप में पैसे भी वापस लेने हों, तो उसकी कार्रवाई भी १५ अप्रैल से पहले नहीं होती। […]