अनुगूंज आयोजन

हालांकि रवि रतलामी जी अनुगूंज के विषय कीघोषणा कर चुके हैं.लोग लिखने के लिये हाथ भी रवां कर रहे होंगे.सुव्यवस्थित अव्यवस्था के अनुसार हुआ यह कि दसवीं अनुगूंज हुयी नहीं पर ग्याहरवीं की घोषणा हो गयी.रवि रतलामी जी ने तो अपने हिसाब से किया पर यह सच है कि दसवीं के बिना ग्याहरवीं ठीक नहीं.हालांकि जीतेनदर
ने आज कहा कि मैं दसवीं अनुगूंज का विषय दे दूं.मैंने विषय तय भी कर लिया था.पर मुझे लगता है कि शायद लोगों के लिखना ज्यादा हो जायेगा.२४ तक रवि जी ने कहा है लिखने को .किसी दूसरे विषय पर लिखना काफी दौड़-धूप वाला हो जायेगा.निरंतर के प्रकाशन की जिम्मेदारी भी रहती है अंतिम सप्ताह.तो मेरा सुझाव है कि:-
१.रविजी अपनी विषय घोषणा में आयोजन दस कर दें.
२.घोषणा अनुगूंज के नियमों के अनुसार अक्षरग्राम पर कर दें.

अगर किसी के कुछ और विचार हों तो बतायें अविलंब.

5 Responses to “अनुगूंज आयोजन”

  1. लगता है कुछ गफलत हो गयी है. मैने रवि भाई को ईमेल भी डाला था, लेकिन लगता है रवि भाई अपनी दुकान समेट कर जंगल भ्रमण की ओर निकल गये है, मै फिर से उनको ढूँढने की कोशिश करता हूँ. यह बात सही है कि दसवीं तो हुई नही ग्यारवीं शुरु हो गयी, तो भक्तजनों ग्यारवीं की जगह उसकी दसवीं अनुगूँज समझा जाय और विषय वही जो रवि भाई ने अपने ब्लाग पर दिया है.

    इसका मतलब है कि ग्यारवीं अनुगूँज का आयोजन फुरसतिया जी करेंगे. रवि भाई या अनूप भाई को कुछ कहना हो या डेट बदलवानी हो तो अपने विचार रखें.

  2. ठीक है, इसे दसवाँ कर देते हैं. परंतु इस घालमेल के लिए मुझे एक बड़ी आम मुआफ़ी की दरकार है, जो उम्मीद है मुझे मिलेगी?

  3. travel insurance backpacker uk

    shapelessness consulted mulatto horses

  4. free annuall credit report

    Willoughby Indiana Unitarianize

  5. gmac auto insurance agents

    Bergstrom:Colby!fireplace

Leave a Reply