अनमोल वचनों का संग्रह
बहुत दिनों से सोच रहा था, सारे सन्तों और विद्वानों की उक्तियों को एक साथ इकट्ठा किया जाय. अंग्रेजी मे और ऐसे क्वोटेशन्स की बहुत सारी वैबसाइट्स मिल जायेंगी, लेकिन हिन्दी मे ऐसी साइट्स मुझे नही दिखी. कहते है ना आवश्यकता अविष्कार की जननी है. इसलिये चुपचाप और अकेले ये काम शुरु किया, और एक सूक्तियों की हिन्दी मे डाटाबेस बना डाली. बाद मे इसमे मदद की अभिव्यक्ति वाली पूर्णिमा जी ने.सच है यदि वो सहयोग ना करतीं तो इसका बनना सम्भव नही था.अब मैने इन सूक्तियों का प्रयोग अपने ब्लाग “मेरा पन्ना” पर तो कर डाला हैः देखें मेरा पन्ना का हैडर और साइड बार अनमोल वचन मे. इसमे आप जब भी पेज को रिलोड करेंगे तो नयी सूक्ति आपको दिखेगी.
अब मै चाहता हूँ कि इस प्रोजेक्ट को सार्वजनिक किया जाये, ताकि दूसरे लोग भी सूत्रवाक्य इकट्ठा करके डाटाबेस मे डाल सकें और सभी लोग इस प्रोजक्ट का लाभ ले सकें. इस प्रोजक्ट को कुछ और इम्प्रूव करके इसमे विभिन्न श्रेणियाँ बनायी जा सकती है, और इस साइट को एक भरी पूरी सूक्तियों की साइट बनायी जा सकती है.मेरे पास mySQL मे डाटाबेस तो तैयार है, लेकिन इसका फ्रन्ट एन्ड लिखने के लिये समय नही निकाल पा रहा हूँ. मेरे दिमाग मे इस समय ये सब विचार है जिनको मै इम्पलीमेन्ट करना चाहता हूँ.
स्टाइलशीट
सूक्तियों की डाटा इन्ट्री का फार्म
सर्च फार्म
सूक्तियों का इन्डैक्स फार्म
एक जावास्क्रिप्ट जो रैन्डम सूक्तियों को यूजर के पेज पर दिखाये.
RSS Feed
क्या कोई महानुभाव इस कार्य को कर सकता है? स्वयंसेवक आगे आयें.
Filed under: सूचना

अनुगूँज यानि सभी चिट्ठाकारों की किसी भी विषय पर सम्मिलित आवाज। अनुगूँज के पाक्षिक आयोजन में आयोजक चिट्ठाकार एक विषय देता है जिस पर सभी भाग लेने वाले चिट्ठाकार अपनी प्रविष्टि लिखते है। जी हाँ कुछ कुछ निबन्ध प्रतियोगिता की तरह, बस इसमे आपको अपनी कलात्मकता (जो नि:सन्देह आपके पास है) का मिश्रण करते हुए अपनी पोस्ट अपने ब्लॉग पर लिखनी है।
अनुगूँज की समाप्ति के अवसर पर आयोजक चिट्ठाकार, सभी प्रविष्टियों का उल्लेख करते हुए एक लेख अक्षरग्राम पर लिखता है। अनुगूँज सम्बंधित नियम 




banda aapki seva me haajir hai janab…..jab kaho kaam suru ho jaayega.
धन्यवाद तरूण,
आपको प्रोजेक्ट से रिलेटेड सारी जानकारी और आवश्यक फाइलें भेज दी है, देख लीजियेगा.
आशा है जल्द ही इस बारें मे कुछ सही आउटपुट मिलेगा. यदि किसी भी प्रकार की सहायता की आवश्यकता हो तो जरूर लिखियेगा.
विकिपीडिया हिन्दी में योगदान करना न भूलें
hi.wikipedia.org
हिन्दी की कुछ सूक्तियाँ का डैटाबेस मैंने भी बना रखा है, यदि आपके फोर्मेट का स्वरूप भेजें तो एकीकृत करने का प्रयास होगा।
girl lost a bet
temperate Kennan scamper strafe.desynchronize