सरकारी काम

आज हिन्दी ब्लॉगमंडल व देसी अखबारें सरकार के हिन्दी फॉण्ट निकलाने के समाचारों से भरी पड़ी हैं। मैं भी जब से तमिल के भाग्य फिरे हैं से इसी ताक में था कि हिन्दी में ऐसा कब होगा। कब सरकार इसकी भी सुध लेगी। कल सबसे पहले विनय ने हिन्दी पर बताया कि ऐसा होने जा रहा है। सुबह से अखबारें समाचार.कॉम पर जाकर देखना शुरु किया कि अंतर्जाल से सरकार जो सामग्री उपलब्ध करवा रही कैसे मिले। आखिरकार चंद्रकांत जोशी जी/ईस्वामी ने चिट्ठाकार पर घोषणा कर पता बताया। हम भी खुशी खुशी जाकर फांण्ट उतारने लगे। सबसे पहले सीडैक के फांण्ट उतारे। लगाने पर पता चला कि यह तो युनिकोड में नहीं है। दिल थोड़ा उदास हुआ कि चलो और भी बहुत से हैं। पर एक एक करके सभी सेट स्थापित करते देखे पर एक भी यूनिकोड वाला फांण्ट नहीं मिला। दिल उदास है।

मुझे आशा थी कि हिन्दी में भी कुछ मानक फांण्ट आ जाएँगे। अंग्रेजी में जैसे हर जगह - टाईम्स न्यू रोमन, एरियल, वरडाना मिल जाते हैं वैसे ही हिन्दी में कुछ बढ़िया यूनिकोड वाले फांण्ट उपलब्ध होंगे पर लगता है सरकारी कामों से ज्यादा अपेक्षा नहीं रखनी चाहिए। अब तो यह है कि कोई फांण्ट कनवरटर हो जो कि इन उपलब्ध फाण्टों को यूनिकोड में बाँध सके तो कुछ अच्छा लगे। अभी बाकी की उपलब्ध सामग्री टेस्ट करनी बाकि है पर पहली चोट के बाद करने का मन सा नहीं है। कोई बंधू जन कुछ प्रयोग करे तो समीक्षा अवश्य दें।

4 Responses to “सरकारी काम”

  1. लगता है मैं गलत हूँ। तीसरी कड़ी यूनिकोड की है। अभी देखता हूँ।

  2. […] र
    चिट्ठा विश्व
    प्रसंग

    « सरकारी काम मूँह की पड़ी कहते […]

  3. […] । वे मुझे बड़ी भली तथा प्यारी लगीं - भारत सरकार की तरह जिसने ढेर सारे हिंदी […]

  4. credit repair service houston texas

    suitor!rewarding.Berra trivialities?fief besotted

Leave a Reply