इति सुभाषित सहस्रम्


Akshargram Anugunj

बन्धुओं , एक हजार से अधिक सुभाषित संकलन करने का अपना यज्ञ सम्पन्न हुआ । मैने उनको यथामति वर्गीकृत किया है और “सर्वज्ञ” तथा विकिपेडिया के “हिन्दी विकिकोट” पर प्रतिष्ठित कर दिया है । आप भी वहाँ पधारें और कोई गलती दीखे तो सुधार दीजिये । मैं इसको बहुत अलंकृत नहीं कर पाया । यदि कोई बन्धु इसको और अलंकारमय कर सकें तो और अच्छा होगा । रवि भाई से निवेदन करूँगा कि इसे पी डी एफ प्रारूप मे बदल कर उचित जगह पर लगा दें ।

वैसे इस तरह का संकलन कभी भी परिपूर्ण नहीं हो सकता । इसका परिमार्जन और परिवर्धन सतत होते रहना चाहिये । चूँकि ये विकि पर है , इसलिये आप लोगों को कोई सूक्ति अच्छी न लगे तो निकाल दें और कोई अच्छी सूक्ति आपके समक्ष आये तो उसे यहाँ जोडते रहें ।

सर्वज्ञ : हिन्दी सुभाषित सहस्र

विकिकोट : सुभाषित सहस्र ( सुभाषित / सूक्ति / उद्धरण )

अन्त में आप सभी को सार्थक सहयोग के लिये धन्यवाद ।

3 Responses to “इति सुभाषित सहस्रम्”

  1. अनुनाद जी,

    आपके इस सुंदर प्रयास के लिए बहुत बहुत बधाई। अभी सभी सुभाषित एक ही पन्ने पर हैं मैं इन्हें कभी फुरसत से अलग अलग पन्नों पर डाल दूँगा। आशा है आप बुरा नहीं मानेंगे।

    पंकज

  2. पंकज भाई ,
    आपका ये कदम बहुत ही आवश्यक है , और बहुत उपयोगी रहेगा ।
    अनुनाद

  3. health insurance in arkansas

    biharmonic coexisting Sara transporting acacia hearer

Leave a Reply