यहाँ कौन है आता

क्या आप जानते हैं कि अक्षरग्राम के ज्यादातर पढ़ने वाले कहाँ से आते हैं? पहले स्थान को जानना तो मुश्किल नहीं है। साधारण सी बात ज्यादा हिन्दी ब्लॉगर कहाँ हैं - अमरीका में। ज्यादा पढ़ने वाले कहाँ से आएंगे - अमरीका से। यह तो हुआ पहले नम्बर की बात।

अब बताइए दूसरे नम्बर पर कौन सा देश होगा। जरा टिप्पणी करके बताईए। मैं परसों की अमरीकी सुबह पर अक्षरग्राम की आवाजाही का ग्राफ लगाऊंगा। देखते हैं कितने लोग सही होंगे।

कल के प्रश्न का उत्तर है - आस्ट्रलिया खा गए न गच्चा

आस्ट्रेलिया

आस्ट्रेलिया के सभी पाठकों से अनुरोध है कि अपनी उपस्थिति टिप्पणियों के जरिए दर्ज कराँए।

8 Responses to “यहाँ कौन है आता”

  1. सबसे अधिक हिन्दी ज़ानने वाले लोग कहा रहते है? भारत मे. तो दूसरे स्थान पर भारत देश ही होगा.

  2. कुवैत मे भी अक्षरग्राम के चाहने वाले कम नही है,
    सौ पचास तो मेरी कम्पनी मे ही मिल जायेंगे जो रोजाना सभी साइट देखते हैं.

  3. ये जो आवाजाही के ग्राफ़ हैं वह क्या आई पी जियोलोकेशन पर आधारित हैं या आईऍसपी के टी ऍल टी पर? मुझे तो लगता है कि ये टीऍलडी के ऊपर आधारित हैं, इसीलिए मेरे ग्राफ़ों में भी यूऍस ही सबसे ऊपर रहता है, पर उसकी वजह .com डोमेन - मेरे आईऍसपी की है, न कि यह कि जनता अमेरिका में बैठ के सर्फ़िङ्ग कर रही है।

  4. मुझे दुखद आश्चर्य होगा यदि दूसरा नम्बर भारत का नहीं हुआ।

  5. आलोक भाई,
    आप कौन सा हिट एनालिसिस का प्रोग्राम प्रयोग करते है, मै अपने मेरा पन्ना पर statcounter प्रयोग करता हूँ, ये प्रोग्राम तो IP Geoplocations पर आधारित है. इसके अलावा वैब सर्वर वाले एक और यूज करते है, जो शायद टीएलडी पर आधारित है, क्योंकि उसमे भी यूएसए ज्यादा होता है.

  6. यह तो मुझे awstats के आंकड़े लग रहे हैं। यह TLD के आधार पर स्थान का अंदाज़ लगाता है नकि IP से। तो हिन्दुस्तानियों दिल छोटा न करो और लगे रहो :-)

  7. दैया रे! यहाँ तो फिर से वही हो गया जैसा की फुरसतिया जी एक बार कहे थे - फंस गई रजिया गुँडों में।

    अब जब मुझे IP Geolocation और TLD का फर्क समझ में गया है देखते हैं क्या किया जा सकता है, पर फिर भी आस्ट्रेलिया से कौन है

  8. फर्क समझ में गया है

    तो ठीक है फिर शीर्षक बदल के ‘यहाँ कॉम है आता’ कर दीजिए!

Leave a Reply