ईंडीब्लॉगीज़ ~ पहले चरण के परिणाम
Posted on जनवरी 4th, 2006 द्वारा देबाशीष
२००५ के अंक के पहले चरण के परिणाम घोषित किये जा चुके हैं। चयनित चिट्ठे अगले और अंतिम चरण की वोटिंग में शामिल होंगे। सभी चयनित चिट्ठाकारों को हमारी बधाई!
Filed under: विविध

अनुगूँज यानि सभी चिट्ठाकारों की किसी भी विषय पर सम्मिलित आवाज। अनुगूँज के पाक्षिक आयोजन में आयोजक चिट्ठाकार एक विषय देता है जिस पर सभी भाग लेने वाले चिट्ठाकार अपनी प्रविष्टि लिखते है। जी हाँ कुछ कुछ निबन्ध प्रतियोगिता की तरह, बस इसमे आपको अपनी कलात्मकता (जो नि:सन्देह आपके पास है) का मिश्रण करते हुए अपनी पोस्ट अपने ब्लॉग पर लिखनी है।
अनुगूँज की समाप्ति के अवसर पर आयोजक चिट्ठाकार, सभी प्रविष्टियों का उल्लेख करते हुए एक लेख अक्षरग्राम पर लिखता है। अनुगूँज सम्बंधित नियम 




[…] आज ही देबू की पोस्ट से पता चला कि इंडीब्लागीस के चुनाव के लिये प्राथमिक चरण के चुनाव संपन्न हो गये। इस चुनाव में मेरी रुचि कौतूहल की बनी हुई है। हम ब्लागिस्तानी के लेख हिंदी तथा अन्य भाषाओं में भी हों ऐसा मेरा मत था। लेकिन बाद में यह देखकर कुछ आश्चर्य भी हुआ कि अंग्रेजी के लेख भी नहीं छपे। शायद ये लेख ‘फिलर’ की तरह थे। बहरहाल,यह देखकर किंचित आश्चर्य हुआ कि निर्णायकों ने मेरा पन्ना को नहीं चुना उससे ज्यादा आश्चर्य यह देखकर हुआ कि रवि रतलामी को लाइफ टाईम अचीवर के लायक नहीं समझा गया। अगर टैगिंग-फैगिंग का लफड़ा हो (पंकज ने कमेंट रूप में रविरतलामी का नाम दिया था) तो नहीं कह सकता लेकिन यदि रवि रतलामी का नाम माननीय सदस्यों ने वोटिंग के बाद खारिज किया तो उनकी जानकारी के स्तर समझ पर शक करने का मन करता है। […]
I actually commented this in indibloggies but don’t think it’s moderate yet, so repeating here and that’s why in english (maafi chehta hoon iske liye).
Congrats to those who qualify for the next round. Is it possible to see the list of all nominated blogs with the rating given by jury (not only those who qualify for next round). I want to see those blogs got negative rating, just wanted to see what was wrong with those blogs.
Second, I am curious to know one thing, Did all blogs get reviewed by same number of jury members? I mean e.g. if Blog A is reviewed by 6 jury members and Blog B by 2 then Obviously Blog A will be top on list. Asking these questions doen’t mean I am criticising ur efforts. it’s strange to see ‘Mera Panna’ (I don’t mean mine) not in the final list.