निपुण - ब्लॉगजगत में हिन्दी स्थानीयकरण का हिस्सा बनिए
मैंने भी सभी हिन्दी चिट्ठाकारों की तरह ब्लॉगर पर चिट्ठा लिखना शुरु किया
था। आलोक, देबू, संजय व्यास इत्यादि ने उंगली पकड़कर चलना सिखाया था। उसके
बाद लगा कि अपना ब्लॉग होना चाहिए और मूवेबल टाइप का प्रयोग आरंभ किया।
उसका हिन्दी संस्करण उपलब्घ नहीं था तो उसे ही हिन्दी में अनुवादित करने
का बीड़ा उठाया। मन बहुत आनंदित हुआ था जब उसका अनुवाद पूरा हुआ था। फिर
वर्डप्रैस आया व सभी भाईलोगों खासकर देबू, जीतू, रमण कौल व आलोक ने साथ
बंटाया।
अभी फिर से वर्डप्रैस का नया संस्करण 2.0.2 आ चुका है व इसमें
वाक्यों की संख्या भी 700 से बढ़कर 1239 हो चुकी है। इसे कार्य को आसान
करने के लिए मैंने “निपुण”
की स्थापना की है। यह एन-ट्राँस पर आधारित है व इसे अपने भारतीय बंधूओं खादेर, रामकृष्णा व विग्नेशवरन ने बनाया है व रवि जी भी इस से जुड़े हैं।
निपुण सजाल पर
केटू जो कि वर्डप्रैस का सबसे प्रसिद्ध अभिकल्प है के स्थानीयकरण की फाइल भी उपलब्ध है। आप सभी से सादर अनुरोध है कि आप यहाँ जाकर
इस अनुवाद में सहयोग दें। आपके द्मारा किया गया एक अनुवाद भी काफी लाभदायक होगा। करना बहुत ही आसान है
1. इस कड़ी पर क्लिक करें - http://akshargram.com/nipun/main.php
2. आपको wordpress-hindi.pot या k2.pot नजर आएंगी। अपनी पसंद की फाइल चुनें
3.
आपको अनुवाद किए गए व जिनका अनुवाद अभी बाकी है सभी वाक्य नजर आएगें। बस
वाक्य चुनें साथ में दिए गए edit बटन पर क्लिक करके अपना सुझाव दें। यदि
आप सिर्फ वे वाक्य देखना चाहते हैं जो अभी अनुवादित नहीं हैं तो ऊपर बाँए
कोने पर एक कड़ी है View Untranlated.
Filed under: विविध

अनुगूँज यानि सभी चिट्ठाकारों की किसी भी विषय पर सम्मिलित आवाज। अनुगूँज के पाक्षिक आयोजन में आयोजक चिट्ठाकार एक विषय देता है जिस पर सभी भाग लेने वाले चिट्ठाकार अपनी प्रविष्टि लिखते है। जी हाँ कुछ कुछ निबन्ध प्रतियोगिता की तरह, बस इसमे आपको अपनी कलात्मकता (जो नि:सन्देह आपके पास है) का मिश्रण करते हुए अपनी पोस्ट अपने ब्लॉग पर लिखनी है।
अनुगूँज की समाप्ति के अवसर पर आयोजक चिट्ठाकार, सभी प्रविष्टियों का उल्लेख करते हुए एक लेख अक्षरग्राम पर लिखता है। अनुगूँज सम्बंधित नियम 




क्या भाई 50% तक तो अनुवाद पूरा भी हो गया हैं खैर, आज रविवार हैं तो अपने पास समय भी हैं. अपन जुट गये हैं हाथ बटाने में, फिर ना कहीयो, कुछ करता-धरता नहीं हूं.
संजय भैया आप किए जाओ अपुन उसे वैलीडेट किए जाएंगे।
वर्डप्रैस 2.0 का 50% पहले से ही 1.5 से था। केटू का काम आज ही आरम्भ हुआ है।
पंकज
पंकज सेठ, रविवार को अनुवाद करते करते मुझे लगा था कि जो शब्द या वाक्य हिन्दी में अनुवादित हो गये हैं उनका मैं गुजराती में अनुवाद कर सकता हूं. इशारा समझ में आ रहा हो और रूचि हो तो बन्दा तैयार हैं.
संजय आप पूरे वर्डप्रैस को गुजराती में करना चाहते हैं या फिर केवल केटू अभिकल्प को। जो भी चाहें बता दें मैं निपुण पर स्थापित कर दूँगा।
मुझे जहां तक लगता हैं, वर्डप्रेस का गुजराती संस्करण नहीं हैं. इस लिए मेरी इच्छा दोनो का ही गुजराती अनुवाद करने कि हैं. थोङा समय जरूर लगेगा. आपकी सुविधा के हिसाब से निपुण पर स्थापित कर दे.
http://akshargram.com/nipun/main.php यहां से वर्डप्रैस 2.0 डाउनलोड करने पर यह सन्देष आ रहा है,
Warning: mkdir(uploads/temp_download): Permission denied in /home/pnarula/public_html/akshargram-com/nipun/include/functions_organize_dbadminister.php on line 189
Error: Path uploads/temp_download/guest/ doesn’t exist.
कर्प्या मदद करें!
Hiren,
Will look at it in the evening..
अभी यह ठीक हो गया है। कुछ अनुमतियो का पंगा था जो कि अभी ठीक कर दिया है।
पंकज
मैं यथाशक्ति प्रयास करूंगा कि इस अनुवादन प्रक्रिया में अपना सहयोग प्रदान करूं । क्या इसके लिये कोई अनुमति आदि नहीं चाहिये ? मैने पहला fuzzy अनुवाद अभी-अभी भेजा है।
राजीव जी,
सहयोग के लिए धन्यवाद। आप एवं अन्यों के सहयोग से ही यह काम पूरा होगा।
life with derek the bet
wins!attain Jesuitizes?lifted
debt consolidation chase bank
deed exploratory?waterfalls merger flung:stouter