गूगल ईमेल होस्टिंग व गूगल पेज़स
आज लगता है गूगल को भी खबर हो गई कि मुझे तोहफा दिया जाना चाहिए। जब सुबह सभी की टिप्पणियाँ पढ़ रहा था तो गूगल की दो ईमेलें भी आई हुई थी।
ईमेल होस्टिंग - पहली थी ईमेल होस्टिंग सर्विस के बारे में कि मेरे pnarula.com के लिए ईमेल मंजूर हो गई है। क्या मतलब हुआ इसका। मतलब यह कि जब आप डोमेन नाम रजिस्टर करवाते हो तो आपको उसी डोमेन का ईमेले मिलने की सुविधा भी होती है। जैसे मैं mirchi at pnarula dot com जैसे ईमेल पते बना सकता हूँ। तो अब जब कोई आप को ईमेल भेजेगा वह कहीं सहेजनी भी तो है। जिन लोगों के पास अपनी वेब-स्पेस होती है उनका होस्टिंग प्रोवाईडर वहीं ईमेल सहेजने की सेवा प्रदान करता है। अभी गूगल ने एक नई सेवा शुरु की है जो कि अभी बीटा में ही है। इस सेवा में गूगल आपकी आपके डॉट कॉम पर आई ईमेल अपने कम्पयूटरों पर सहेजता है व आप इस ईमेल को जीमेल जैसे ईंटरफेस से देख सकते हैं। जरा नीचे वाली छवि पर गौर फरमाईए -

गूगल पेज़स - यह बड़ी ही आसान है समझानी। गूगल एक सेवा शुरु करने जा रहा है जहाँ आप आसानी से सुंदर सुंदर वेब-पेज बना सकेंगे। अभिकल्प गूगल के होंगे, सामग्री आपकी। आपको HTML वगैरह सीखने की जरुरत नहीं। जल्दी जल्दी में एक मिनट में यह पन्ना बनाया
है न खूबसूरत तोहफे। आखिर में यह दोनों सेवाएं अभी बीटा में है इसलिए आप इनके लिए गूगल से कह सकते हैं व फिर मेरे जैसे इंतजार कीजिए।

अनुगूँज यानि सभी चिट्ठाकारों की किसी भी विषय पर सम्मिलित आवाज। अनुगूँज के पाक्षिक आयोजन में आयोजक चिट्ठाकार एक विषय देता है जिस पर सभी भाग लेने वाले चिट्ठाकार अपनी प्रविष्टि लिखते है। जी हाँ कुछ कुछ निबन्ध प्रतियोगिता की तरह, बस इसमे आपको अपनी कलात्मकता (जो नि:सन्देह आपके पास है) का मिश्रण करते हुए अपनी पोस्ट अपने ब्लॉग पर लिखनी है।
अनुगूँज की समाप्ति के अवसर पर आयोजक चिट्ठाकार, सभी प्रविष्टियों का उल्लेख करते हुए एक लेख अक्षरग्राम पर लिखता है। अनुगूँज सम्बंधित नियम 





Tussi kamaal ho
ईमेल होस्टिंग वाली बात तो बहुत पते की बताई। धन्यवाद। कितनी देर लगी स्वीकृत होने में?
this is so फ़ट्टे चक्क!!
कुछ महीना लग गया।
मेरी स्वीकृति 6 दिन में आ गई। INS वाले इतनी जल्दी काम नहीं कर सकते?
अपना भी जुगाड़ हो गया है - http://daak.devanaagarii.net