वर्डप्रैस विजेट्स - धमाकेदार

आज आप ने देखा होगा कि अक्षरग्राम का स्वरूप थोड़ा सा बदला हुआ है। यह केटू अभिकल्प का कमाल है। उस से भी कमाल की जो चीज है वह है वर्डप्रैस की नई विजेटस क्षमता। केटू शायद पहला अभिकल्प है जो कि इस का प्रयोग कर रहा है। तो यह विजेट्स इतनी धमाकेदार क्यूँ हैं। इसके प्रयोग से आप पहली बार आप बिना प्रोग्रामिंग के अपने चिट्ठे का स्वरुप बदल सकते हैं। जैसे कि दायीं और दी गई साइडबार जिस में कि आप सबसे पहले दो बटन, फिर परिचय व उसके बाद नारद पर ताजी प्रविष्टियाँ देख रहे हैं। इस सबको करने के लिए मुझे एक भी कोड की लाइन नहीं बदलनी पड़ी। कुछ ऐसे समझिए कि आप के सामने अखबार का पन्ना पड़ा है व आप उसकी विभिन्न कहानियाँ घसीट कर इधर उधर ले जा सकते हैं। नीचे की छवि से आपको अंदाजा हो जाएगा। है न मजेदार

8 Responses to “वर्डप्रैस विजेट्स - धमाकेदार”

  1. बासी खबर सुना रिये हो पंकज भाई!! ;) :P

    वैसे अच्छा है, पर ये डिफ़ाल्ट रंग रूप बदल के कुछ और लगाओ जी, ये तो बहुत बोरिंग लगता है!! :)

  2. अरे यार, एक बात का बड़ा फ़च्चर फ़ंस गया है, अब मैं यहाँ पर CoComment द्वारा टिप्पणियों को track नहीं कर सकता क्योंकि ये नामुराद k2 जो है वो AJAX द्वारा टिप्पणियों को पोस्ट करता है!! :(

  3. पर मेरे लिए ये ताज़ा खबर है, धनिवाद

  4. पंकज आप बाज़ी मार ले गये, मैं एक विस्तृत पोस्ट लिखने की सोच ही रहा था।

    एक बात पूछना चाहता हूं क्या आपको केटू थीम के functions.php तथा sidebar.php बदलने पड़े या फिर थीम में कोई परिवर्तन किये बिना ही काम चल गया?

  5. देबू - कुछ भी नहीं बदलना पड़ा। सब कुछ डीफॉल्ट चल रहा है।

    अमित - खबर तो बासी है पर खुद कर के अभी देखा और करते ही गीक कोशंट का ग्राफ ऊपर चला गया। ये को कमेंट वाला फंडा नहीं पता था। लगता है केटू के फॉरम पर बताना पड़ेगा।

    पंकज

  6. ये को कमेंट वाला फंडा नहीं पता था। लगता है केटू के फॉरम पर बताना पड़ेगा।

    कोई फ़ायदा नहीं होगा k2 के फ़ोरम पर बताने का, जहाँ तक मेरा ज्ञान कहता है यह उनकी समस्या नहीं है वरन् CoComment वालों की समस्या है। जो ब्लॉग k2 का प्रयोग नहीं कर रहे, पर AJAX comment वाले प्लगिन का प्रयोग कर रहे हैं, वहाँ भी यह समस्या है। इसके लिए तो CoComment वाले ही कोई जुगाड़ निकालेंगे। मैंने उन्हें उनकी वेबसाईट द्वारा सूचित तो कर दिया है, देखते हैं आगे क्या होता है। :)

  7. सर्वज्ञ का एक टैब इस मुख पृष्ठ पर मेरे विचार से आवश्यक है. नए नवेले लोग तो सर्वज्ञ पर ही दौड़ पहले लगाते हैं और अकसर हम लोग भी उन्हें इसी का रास्ता बताते हैं :)

    नया रूप सुगढ़ है.

  8. [...] वर्डप्रेस साईडबार विजेट ब्लॉगमंडल की हालिया चर्चा के केंद्र रहे हैं। पंकज ने इस पर एक जानकारीपूर्ण पोस्ट भी लिखी। बिलाशक इन विजेट्स के आगमन से वर्डप्रेस की समकालीन ब्लॉगतंत्रों में लोकप्रियता में चार चाँद लगा दिये हैं और इससे समुदाय की भी भागीदारी बढ़ने के रास्ते खुल गये हैं। विजेट के द्वारा अपने ब्लॉग के साईडबार में विभिन्न चीजों को इकठ्ठा करना महज़ “उठा पटक” यानि ड्रैग एंड ड्रॉप करने जिनता आसान हो गया है। यह दीगर बात है कि यह सब कर पाने के लिये आपकी वर्डप्रेस थीम को विजेट दिखाने लायक बनाना पड़ेगा। [...]

Leave a Reply