तेरे मैनर्स मेरे मैनर्स से सफ़ेद कैसे!
(हिंदी चिट्ठामंडल में रीडर्स डाइजेस्ट के हालिया सर्वे से शुरू हुई एक बहस चल रही है, जो इस मुद्दे से कहीं आगे तक जाती है। मैं फिलहाल बस इस सर्वे के बारे में दो-चार बातें कहना चाहता था, जो टिप्पणियों के लिए बड़ी नज़र आती हैं। इसलिए यहाँ लिख रहा हूँ।)
मैनर्स या आचरण हमेशा देश-काल सापेक्ष होते हैं। जो चीज़ मेरे घर में अच्छा बर्ताव समझी जाती है, वही चीज़ किसी और के घर में बुरी लग सकती है। चाय चुस्कियाँ लेकर पीने से मेरे गाँव में किसी को आपत्ति नहीं, पर किसी और गाँव के व्यक्ति को वह ध्वनि बहुत कर्कश लग सकती है। यानि एक ही हरकत एक जगह सहज स्वीकार्य है, और दूसरी जगह उसे दुराचरण समझा जाता है। ज़रूरी नहीं कि इनमें से कोई एक ग़लत हो। बल्कि यह जानना भी ज़रूरी नहीं कि कौन ग़लत है। पर यह जानना (कम से कम जानने की कोशिश करना) ज़रूरी है कि मैं अगर किसी के घर जा रहा हूँ तो ऐसा क्या-क्या हो सकता है जिसे उस घर के लोग बुरा समझते हैं। इसे ही अच्छा आचरण या अच्छे मैनर्स कहते हैं। इस सिलसिले में मेरा एक पसंदीदा उदाहरण है - बात करते समय आँखें मिलाना। भारत में जहाँ से मैं आता हूँ, बड़ों से बात करते समय उनकी आँखों में आँखें गड़ाना बुरा आचरण और असम्मान की निशानी माना जाता है। वहीं, अमेरिका में अगर आप सामने वाले से आँखें मिलाकर बात न करें तो उसे बुरा और सच न बोलने की निशानी माना जाता है। कौन ग़लत है, कौन सही? जैसा मैंने कहा, यह जानना ज़रूरी नहीं है।
अच्छे मैनर्स या सदाचरण हमारी ऐसी क्रियाएँ हैं जो अगर दूसरों को आनन्दित न करें तो कम से कम तकलीफ़ भी न पहुँचाएँ। इसके उल्टे, दुराचरण वे क्रियाएँ हैं जो दूसरों को शारीरिक या मानसिक कष्ट पहुँचाएँ। तकाज़ा यह होता है कि आप जहाँ हैं–जिस देश और काल में–वहाँ के अनुसार अच्छा आचरण करें।
ऐसे में रीडर्स डाइजेस्ट का सर्वेक्षण दो स्तरों पर ग़लत है। एक तो यह कि वे सदाचरणों (मैनर्स) को विनम्रता (पोलाइटनेस) का नाम दे रहे हैं। दोनों अलग-अलग चीज़ें हैं। सदाचरण देश-काल सापेक्ष होते हैं, विनम्रता नहीं। दूसरा, वे अपने/एक घर के सदाचरण मानदंडों को दूसरों के/दूसरे घरों में ढूँढ़ रहे हैं (विडम्बना देखिये कि एक हद तक यह बात खुद अपने आप में एक बदतमीज़ी है)।
जिन तीन मानदंडों के आधार पर उन्होंने तमीज़दार और बदतमीज़ की उपाधियाँ जारी करने का निश्चय किया, वे स्थानीय प्रकृति की हैं। अब इसे इन पत्रकारों की पश्चिम से अतिरिक्त दुनिया से अनभिज्ञता कहें या आत्ममुग्धता, यह आप तय कीजिए। अगर इंडिया टुडे कल को ऐसा ही सर्वेक्षण विदेशों में (बल्कि भारत के ही हर कोने में) करने निकले और मिसाल के तौर पर बड़े-बुज़ुर्गों के पैर न छूने वालों को बदतमीज़ माने तो भारत के बाहर के अधिकांश देश तो बर्बर देशों की श्रेणी में आ जाएँगे। रीडर्स डाइजेस्ट का सर्वे इतना ही बचकाना, निरर्थक, और हास्यास्पद है।

अनुगूँज यानि सभी चिट्ठाकारों की किसी भी विषय पर सम्मिलित आवाज। अनुगूँज के पाक्षिक आयोजन में आयोजक चिट्ठाकार एक विषय देता है जिस पर सभी भाग लेने वाले चिट्ठाकार अपनी प्रविष्टि लिखते है। जी हाँ कुछ कुछ निबन्ध प्रतियोगिता की तरह, बस इसमे आपको अपनी कलात्मकता (जो नि:सन्देह आपके पास है) का मिश्रण करते हुए अपनी पोस्ट अपने ब्लॉग पर लिखनी है।
अनुगूँज की समाप्ति के अवसर पर आयोजक चिट्ठाकार, सभी प्रविष्टियों का उल्लेख करते हुए एक लेख अक्षरग्राम पर लिखता है। अनुगूँज सम्बंधित नियम 




हर समाज मे उसकी परिस्थियों के कारण अपने मापदंड, अपनी मान्यता| इसमे कुछ अच्छी, कुछ उतनी अच्छी नहीं| शायद उन्हे एक ही मापदंड से नापना ठीक नहीं|
[…] हिंदी ब्लागजगत में छिड़ी ताजा बहस कई दिन से पढ़ी जा रही थी, आनँद भी लिया जा रहा था। आज अपना उल्लेख देखा। लिखना बहुत दिन से टल रहा था। अपना नाम देख कर अब हाथ की खुजली और छपास की पीड़ा को रोकना अब सँभव नही। पेश है मेरा नजरिया रोजनामचा पर। […]
आपकी राय पूर्णत: तर्कसंगत है |
सही लिखा है। यह बहुत खुशी की बात है कि आपका लिखना शुरू हुआ देशी पंडित तो बढ़ने के भी संकेत मिलने लगे।
आपने बात को ऐसे पेश किया और उदाहरण भी ऐसे दिये जिससे आपकी बात तर्कसंगत लगे। जबकि जो बिन्दु रीडर्स-डाइजेस्ट वालो ने लिये थे वो बहुत ही साधारण है और सभी जगह लागू होते हैं। जैसे अगर आपका कोइ सामान गिर जाये तो सहायता के लिये दूसरे लोगो का आगे आना। मैं इतना कहूंगा कि अगर भारत के किसी गांव मे आपका कोइ सामान गिर जाये तो लोग आपकी अवश्य सहायता करेंगे लेकिन बडे शहरो में (दिल्ली, मुम्बई, इत्यादि) लोगों के पास इतना समय नहीं जो किसी के बारे में सोचे। मेरे विचार से शहरो का जीवन बहुत स्वकेन्द्रित हो गया है।
इसी तरह दूसरा बिन्दु है दूसरो के लिये दरवाज़ा रोकना। दूसरों के लिये दरवाज़ा खोलना या रोकना एक ऐसी क्रिया है जिसमें जब किसी दरवाज़े में से लगातार कई लोग निकल रके होतो आगे जानेवाला पीछे आनेवाले के लिये दरवाज़ा रोकता है जिससे वह पीछे आने वाले के मुंह पर ना लगे। यह उन जगहो पर ज़रूरी होता है जहां दरवाज़े अपने आप बन्द हो जाते हैं। अब जबकी हम सभ्य जीवन में जीना एक मौलिक अधिकार समझते हैं तो ये क्रिया भी जाननी चहिये।
Apologies for not responding in Hindi, but don’t have Baraha installed on my work computer. Better manners don’t harm anyone, and we can certainly improve ours. But the RD survey is ridiculous and absurd.
The following sentiment appeared in the Opinions/Editorial page of the Wall Street Journal on the 26th. For those that matter, the Journal is clearly more important than Readers’ Digest.
http://online.wsj.com/article/SB115127547616790217-search.html?KEYWORDS=bombay&COLLECTION=wsjie/6month
COMMENTARY
Wall Stree Journal
Bombay Rude? Hard to Digest!
By SUKETU MEHTA
June 26, 2006; Page A14
NEW YORK — In a recent survey of global courtesy, Readers Digest found Bombay — now officially called Mumbai — to be the rudest city on earth. As a person brought up in Bombay, I might have been offended, if the same survey hadn’t proclaimed the politest city in the world to be… New York. In the immortal words of Rudy Giuliani, when he was informed of the verdict of etiquette experts in 2001 that his was the nation’s politest city, “What were they smoking?”
I checked to see if the survey was another one of the stately Digest’s joke sections. But no, it’s meant to be taken seriously and confirm the Digest’s core mission: in 60 countries, in 21 languages, to reassure Americans about their superiority to the rest of the planet.
What was the Digest’s evidence for dissing Bombay? People in the Indian megapolis flunk the survey’s three tests of politeness: They don’t say “Thank you,” don’t open doors for others, and don’t help strangers pick up dropped papers.
Has anyone told the folks in Pleasantville that most people in India don’t say “Thank you” after a transaction? They nod or wag their heads in acknowledgment. Nobody considers it discourteous. And in Bombay, professional doormen are paid to hold open doors in the kind of public buildings the survey was carried out; customers neither open doors for others nor expect others to hold them open for them. As for dropped paper, there’s so much litter and so few garbage cans in Bombay that if a person drops a piece of paper in front of you, you would be justified in assuming it’s because they want to get rid of it.
In quest of its exquisitely well-mannered New Yorkers, the magazine conducted its research entirely in what it quaintly considers a quintessential New York institution: Starbucks coffee shops. Not bodegas, or delis, or fried chicken outlets, where the results might arguably have been very different. It’s not that people who like to pay three bucks for a cup of coffee at Starbucks are more polite — only differently polite. In the less chi-chi parts of the city I call home now, they might not hold the door open for you, but they’re more likely to help you out in finding a job or an apartment. The Digest concluded that the rich are more courteous than the scruffy. “It was prosperous cities that were at the top of our rankings.” It is no wonder that, out of the 35 cities surveyed, eight out of nine Asian cities finished in the bottom 11.
I suggest that the Digest conduct a second survey, using my own measures of civic courtesy: If four people are seated on a commuter train bench designed for three, will they accommodate a fifth person? Will people smile brightly at a stranger’s little kid in a restaurant, stopping by to say “How sweet!” — even when the child is being noisy? And if people are eating in a train compartment, will they share their food with you? I bet Bombay would come out tops.
Though most Bombayites would consider the Digest’s findings about as painful as a mosquito bite, an article accompanying might cause them to choke on their chapatis. In it, a Bombayite is quoted as saying, “In Mumbai, they’ll step over a person who has fallen in the street.” I’d like to think that the dear old Digest, which I grew up reading in India, doesn’t really believe this grotesque view of the city, for in 1997 they published an excerpt from an article I’d written about the everyday courtesies of the Bombay trains:
“If you are late for work in Mumbai and reach the station just as the train is leaving the platform, don’t despair. You can run up to the packed compartments and find many hands unfolding like petals to pull you on board. And while you will probably have to hang on to the door frame with your fingertips, you are still grateful for the empathy of your fellow passengers, already packed tighter than cattle, their shirts drenched with sweat in the badly ventilated compartment. They know that your boss might yell at you or cut your pay if you miss this train. And at the moment of contact, they do not know if the hand reaching for theirs belongs to a Hindu or a Muslim or a Christian or a Brahmin or an Untouchable. Come on board, they say. We’ll adjust.”
Now that’s called opening doors for others.
Mr. Mehta is the author of “Maximum City: Bombay Lost and Found” (Vintage, 2005).
बात विषय से हटती लगे, लेकिन मेरा मानना है कि रीडर्स डाइजेस्ट का उद्देश्य सिर्फ़ मुम्बई की खामियां निकालना नहीं था।
………..you are still grateful for the empathy of your fellow passengers, already packed tighter than cattle……
ये बात यही सिद्ध करती है कि हम लोग वस्तुस्तिथी सुधारने की बजाये, उसी में गर्व महसूस कर रहे है। जब भारत जैसा देश पूरी दुनिया को सबसे बेहतर सिविल/मेकेनिकल/कम्प्यूटर इन्जीनियर्स दे सकता है तो फिर अपने देश की व्यवस्था को सुधारने से क्यों पीछे हटता है? क्या भारतीय इतने स्वार्थी और मौका-परस्त हैं कि अपने घर और शहर, जहां उनके मां-बाप-रिश्तेदार रहते हैं, की प्रगति के लिये कार्य ना करके किसी बहुराष्ट्रीय कम्पनी में पसीना बहाना अपनी शान समझते हैं और भारत मे रह रहे भारतीयों से ये अपेक्षा करते हैं कि वो ठसाठस भरी ट्रेनों को ही अपना भाग्य समझें या हो सके तो फ़िर वहां से निकल भागें।
मुझे खुशी होती अगर कोइ ये कहता कि ठसाठस भरी ट्रेनों को देखकर उसे शर्म आती है और उसे बदलने कि लिये फ़लां-फ़लां कार्य किये जा रहे हैं और साथ ही सभी ये प्रण करें कि इस स्तिथि को बदल कर ही दम लेंगे।
अब अम्रीकियों और यूरोपीय लोगों को ही देख लीजिए कितने असभ्य हैं - बंदरों की भाँति सिगरेट फूँकने को आधुनिक समझते हैं - अरे यह तो हमारे गाँवों के आदिवासी लोग किया करते हैं। पैर छूने को तो छोड़िए, ठीक से प्रणाम करना भी नहीं आता इन्हें! वह हाथ जोड़ना, वह सर झुकाना, नज़रों की कला - यह सब भूल कर एक हाथ उठा कर हाए कह देने से एक दूसरे से मिला करते हैं यह… क्या समाज है।