इंडीब्लॉगीज़ 2006 पुरस्कारों के लिए नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ…
इंडीब्लॉग़ीज - भारत के पहले, और असली (माइक्रोसॉफ़्ट इंडिक अवार्ड की तरह नक़ली नहीं, जिसे ईनामों की घोषणा तो की, परंतु ईनाम अब तक नहीं दिए!) इंडिक ब्लॉग पुरस्कार वर्ष 2006 के लिए नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है. भारतीय भाषाओं के चिट्ठाकारों को इंडीब्लॉगीज़ पुरस्कार प्रदान करने का यह लगातार चौथा गौरवशाली वर्ष है, जिसे पुणे स्थित सॉफ़्टवेयर सलाहकार देबाशीष चक्रवर्ती अंजाम दे रहे हैं.
चिट्ठाकारों के लिए नामांकन की प्रक्रिया 26 जनवरी 2007 से लेकर 5 फरवरी 2007 तक जारी रहेगी. इस वर्ष कुल एक लाख बीस हजार रुपयों से भी ज्यादा के पुरस्कार दिए जाना हैं. यदि आप कुछ पुरस्कार प्रायोजित करना चाहते हैं तो संपर्क करें. और, अपने चहेते चिट्ठों को नामांकित तो कर ही दें. हिन्दी भाषा के लिए इंडीब्लॉगीज़ 2006 का पुरस्कार, हमेशा की तरह अलग श्रेणी में है.
2003 का इंडीब्लॉग पुरस्कार जिव्हा (अब बंद हो चुका है) को मिला था तो वर्ष 2004 का पुरस्कार अतनु डे के दिशा को मिला था. वर्ष 2005 का पुरस्कार अमित वर्मा को इंडिया अनकट के लिए मिला था. इंडीब्लॉगीज़ भाषाई पुरस्कारों में हिन्दी भाषा के लिए वर्ष 2005 के लिए शशिसिंह के मुम्बई ब्लॉग को इंडीब्लॉगीज़ पुरस्कार मिल चुका है तथा अतुल के चिट्ठे रोजनामचा को इससे पहले के वर्ष के लिए पुरस्कार मिल चुका है.
कोई भी व्यक्ति (चिट्ठा लेखक होना आवश्यक नहीं) इस वर्ष के इंडीब्लॉगीज़ पुरस्कारों के विभिन्न श्रेणियों के लिए, प्रतियोगिता के पहले चरण के लिए नामांकन कर सकता है.
द्वितीय चरण में जूरी के सदस्यों द्वारा नामांकित चिट्ठों में से पुरस्कार योग्य चिठ्ठों को चुना जाएगा, तथा आम इंटरनेट प्रयोक्ताओं द्वारा पुरस्कार हेतु चुनने के लिए सार्वजनिक रूप से रखा जाएगा. यह चरण 11 फरवरी 2007 तक पूर्ण कर लिया जाएगा.
प्रतियोगिता के अंतिम चरण में, आम इंटरनेट उपयोक्ता प्रत्येक श्रेणी के सर्वश्रेष्ठ चिट्ठों के चुनाव हेतु मतदान कर सकेंगे. यह चरण 13 फरवरी 2007 से प्रारंभ होगा.
प्रतियोगिता का निर्णय 22 फरवरी 2007 को जारी किया जाएगा.
इंडीब्लॉगीज़ 2007 के पुरस्कार प्रायोजकों में क्रिएटिवगढ़, माइक्रोसॉफ़्ट, तहलका, सराय, गो-हिंदी, ब्लैक पैंथर तथा और भी अन्य शामिल हैं. पुरस्कार स्वरूप विंडोज विस्टा, ब्लॉग जेट ब्लॉग क्लाएंट, पुस्तकें, सीडी, अन्य प्रकाशन, गिफ्ट वाउचर्स, वेब होस्टिंग पैकेज तथा खेल-कूद के परिधान दिए जाएंगे.
अधिक जानकारी के लिए, तथा नामांकन के लिए देखें : http://www.indibloggies.org.
Filed under: सूचना

अनुगूँज यानि सभी चिट्ठाकारों की किसी भी विषय पर सम्मिलित आवाज। अनुगूँज के पाक्षिक आयोजन में आयोजक चिट्ठाकार एक विषय देता है जिस पर सभी भाग लेने वाले चिट्ठाकार अपनी प्रविष्टि लिखते है। जी हाँ कुछ कुछ निबन्ध प्रतियोगिता की तरह, बस इसमे आपको अपनी कलात्मकता (जो नि:सन्देह आपके पास है) का मिश्रण करते हुए अपनी पोस्ट अपने ब्लॉग पर लिखनी है।
अनुगूँज की समाप्ति के अवसर पर आयोजक चिट्ठाकार, सभी प्रविष्टियों का उल्लेख करते हुए एक लेख अक्षरग्राम पर लिखता है। अनुगूँज सम्बंधित नियम 




हिंदी ब्लागर के मनोबल के उत्थान के लिए यह बहुत आवश्यक है…ऐसी प्रतियोगिताएँ होनी चाहिए…जानकारी के लिए धन्यवाद!
इंडीब्लॉगीज़ पर नामांकन नहीं हो पा रहा है। यह ऐरर आ रही है - For some reason, the page your trying to access doesn’t exist.
Link theek kar di gayi hai Pratik. Dhyan dilane ka shukriya
भाई देवाशीष,
नये-नये लिक्खाडों के लिये बतायें… इस पुरस्कार के नामांकन के लिये क्या कोई विशिष्ट विषय है.. अथवा किसी भी विषय पर blog भेजा जा सकता है ? कितने blog प्रति व्यक्ति भेजे जा सकते हैं ?
सुरेशजी,
किसी भी विषय पर ब्लॉग नामांकित कर सकते हैं. और कोई सीमा नहीं है. आप तो हिन्दी के सारे 400 चिट्ठे नामांकित कर दें
हाँ, पर हिन्दी चिट्ठे सिर्फ हिन्दी के लिए ही नामांकित होंगे. अंग्रेज़ी चिट्ठों के लिए ऐसा कोई बंधन नहीं है.