एन.डी.टी.वी. पर दिखे नारदजी
Posted on फरवरी 4th, 2007 द्वारा संजय बेंगाणी
एन.डी.टी.वी. पर आज सुबह गुडमोर्निंग इण्डिया देख रहे थे की अचानक हिन्दी ब्लोगिंग पर चर्चा सुन थोड़े सतर्क हुए. स्क्रीन पर नारदजी अवतरीत हुए तो घरमें कईयों के मूँह से ‘ए….य…’ निकला. दरअसल अब नारद, नारद न रह कर हमारा अपना नारद हो गया है.
नारद के बारे में कार्यक्रम प्रस्तुतकर्ता पंकज पंचोरी बता रहे थे, हम खुशी से स्क्रीन को अपलक निहार रहे थे. नारद का पता बताया गया, ‘यहाँ आप हिन्दी ब्लोगरों की गतिविधीयों पर नजर रख सकते है’, यह बताया गया. साथ ही हिन्दी कैसे लिखे की लिंक का जिक्र भी था. इस बीच सुनीलजी के चिट्ठे ‘जो कह न सके’ के बारे में भी बताया गया. अब हर सप्ताह इस कार्यक्रम में हिन्दी ब्लोगिंग के बारे में बताया जायेगा. अच्छी खबर
Filed under: सूचना

अनुगूँज यानि सभी चिट्ठाकारों की किसी भी विषय पर सम्मिलित आवाज। अनुगूँज के पाक्षिक आयोजन में आयोजक चिट्ठाकार एक विषय देता है जिस पर सभी भाग लेने वाले चिट्ठाकार अपनी प्रविष्टि लिखते है। जी हाँ कुछ कुछ निबन्ध प्रतियोगिता की तरह, बस इसमे आपको अपनी कलात्मकता (जो नि:सन्देह आपके पास है) का मिश्रण करते हुए अपनी पोस्ट अपने ब्लॉग पर लिखनी है।
अनुगूँज की समाप्ति के अवसर पर आयोजक चिट्ठाकार, सभी प्रविष्टियों का उल्लेख करते हुए एक लेख अक्षरग्राम पर लिखता है। अनुगूँज सम्बंधित नियम 




[…] यह प्रविष्टी यहाँ से हटा ली गई है. कृपया पढ़ने के लिए यहाँ चटका लगाएं. […]
आज सुबह बाबा रामदेव के साथ प्राणायाम करने के बाद मैं टीवी बंद कर चुका था कि तभी नीरज दीवान जी का फोन आया, एनडीटीवी लगाइए, हिन्दी ब्लॉगिंग पर ख़बर आ रही है और नारद के बारे में बताया जा रहा है। लेकिन अफसोस तभी केबल वाले की बिजली चली गई और टीवी पर नो सिग्नल आने लगा। तब जगदीश भाटिया जी को फोन पर सूचित किया। पर, शायद वह भी देख नहीं पाए।
उम्मीद करता हूँ कि एनडीटीवी के पत्रकार साथी अविनाश जी, जो हिन्दी चिट्ठाकारी के मैदान में एक-एक करके एनडीटीवी के पत्रकारों को उतारने में लगे हैं, इस ख़बर की क्लिपिंग्स अपने चिट्ठे पर पोस्ट करेंगे।
मीडिया अब हिन्दी चिट्ठाकारी से धीरे-धीरे वाकिफ होता जा रहा है और प्राय: सभी प्रमुख चैनलों और अख़बारों में ऐसे पत्रकार हैं जो हिन्दी चिट्ठाकारी से न सिर्फ अवगत हैं बल्कि खुद भी इसमें सक्रिय हो रहे हैं।
ज़रूर… थोड़ा इंतज़ार करें। बल्कि हमारी कोशिश है कि लगभग चिट्ठाकार हर हफ्ते एनडीटीवी पर आने वाली हिंदी ब्लॉग चर्चा की रपट प्रकाशित करें, ये उम्मीद करता हूं।
क्या बात है। मजा आ गया।
अविनाश जी बधाई के पात्र हैं। अक्षरग्राम, नारदजी और सभी चिठ्ठाकारों को भी बधाई!!
ये रही वो रिपोर्ट, जो एनडीटीवी पर आज सुबह प्रसारित हुई
एंकर
हिंदी में इंटरनेट का संसार काफी बड़ा हो गया है। मध्यप्रदेश के रतलाम से लेकर उत्तर प्रदेश के गोरखपुर शहरों में लोग अब हिंदी में अपना ब्लॉग बना रहे हैं। इन ब्लॉग पर आसपड़ोस से लेकर उपन्यासों की रचना हो रही है। हम हर हफ्ते आपको बताएंगे इंटरनेट और ब्लॉग की दुनिया में हिंदी कहां है… और क्या लिखा जा रहा है।
स्टोरी
ये हैं ब्लॉग के नारद अवतार। इस साइट पर जाइए हिंदी के तमाम ब्लॉग का पता मिलेगा। इंटरनेटीय नारद हिंदी के हर ब्लॉग में जाते हैं और उनका पता यानी लिंक अपने होमपेज में ले आते हैं। आपको नारद की तरह बस्ती बस्ती भटकने की ज़रूरत नहीं बल्कि आप नारद डॉट अक्षरग्राम डॉट कॉम पर जाइए और हिंदी ब्लॉग्स के अद्भुत संसार से जुड़ जाइए। नारद पर आपको बड़े कवियों से लेकर अब संपादक के नाम पाती लिखने वाले धुनी किस्म के लोग लिखते हुए मिल जाएंगे। इतना ही नहीं अगर आप इस मुश्किल में हैं कि ब्लॉग पर हिंदी में कैसे लिखें, तो उसका भी पता नारद ग्राम में मिल जाएगा। एकदम आसान। हिंदी में तुरंत लिखिए और इंटरनेट पर आ जाइए। यह कल्पना ब्लॉग है जो इटली में रहने वाले एक सज्जन चलाते हैं। इटली से हिंदी में। जो काम प्रकाशक नहीं कर सके, वो ब्लॉग कर रहे हैं। प्रकाशकों की कोशिशें दूतावासों की लाइब्रेरी तक सीमित रही लेकिन हिंदी के ब्लॉगर इसे असल मायने में दुनिया से जोड़ रहे हैं। हिंदी के सभी ब्लॉग्स की सूची यानी लिंक्स है नारद ग्राम में। तो आज इतना ही… आप बस जाइए… नारद डॉट अक्षरग्राम डॉट कॉम पर।
धन्यवाद, अविनाश जी। हिन्दी चिट्ठाकारों के स्वर को इसी तरह मुख्यधारा की मीडिया में पहुँचाते रहें और उनके साथ हमारा संवाद भी करवाते रहें।
प्रशंसनीय प्रयास है कि एनडीटीवी के माध्यम से हिन्दी ब्लॉग जगत अब टीवी दर्शकों तक पहुंच रहा है. सुबह पंकज जी के शो में इसे देखकर हार्दिक ख़ुशी हुई. अविनाश जी को बधाई.
aap sabhi ko badhai, isme ham sab ka yogdaan hai. jai hindi jai bharat
एक एतिहासिक प्रयास।
साधूवाद।
भई वाह!
मजा आ गया।
एनडीटीवी इन्डिया पर नारद चर्चा होना एक अच्छा संकेत है।
सभी चिट्ठाकारों को बधाई, विशेष बधाई के पात्र है मीडिया के नवब्लॉगर साथी जो हिन्दी ब्लॉगिंग से आ जुड़े है। हमे सभी को अपने अपने स्तर पर हिन्दी ब्लॉगिंग को बढावा देना है। फिर देखिए, इन्टरनैट पर हिन्दी का राज ना हो तो कहिएगा।
वाह्!!! क्या बात है!! अविनाश जी धन्यवाद.
अगली बार यदि पूर्व सूचना मिल जाये तो थोड़ा बेहेतर हो।
वाह ,बधाई! अब लगता है जल्दी उठना पड़ेगा इतवार को!
वाह क्या बात है ! मजा आ गया!
अविनाश जी धन्यवाद !
यह समाचार सुनकर बेहद प्रसन्नता हुई । चलो भई , अब तो हमने भी कल रात से अपना चिट्ठा आरम्भ कर दिया है । ghughutibasuti.blogspot.com
आशा है भविष्य में भी टी वी हमारे चिट्ठाकारों के बारे में बताता रहेगा और अधिकाधिक लोग उन्हें पढ़ेंगें ।
घुघूती बासूती
वाह वाह, बहुत बधाई सभी को.
वाह क्या खबर है, हम होंगे कामयाब एक दिन टाईप की। अविनाश जी और उनके जैसे पत्रकार साथियों को बधाई और बाकी चिट्ठाकार बन्धुओं को शुभकामनायें
बधाई!!
बहुत ख़ुशी की बात है - जानकारी के लिए धन्यवादा
बधाई। दिल खुश हो गया ये जानकर। नारद के टीवी पर आने के बाद कम से कम लोगों को हिन्दी ब्लॉगिंग भी होती है इसका पता तो लगेगा। अब हमारे पास तो केबल है नहीं। कोई भाई अगली बार कार्यक्रम रिकार्ड करके वीडियो यट्यूब आदि पर डाल सकता है क्या।
सच मे दिल खुश हो गया….हम भी हिन्दी मे एक साईट सुरु कर चुके हे आप भी देखे
http://forum.spiritualindia.org
[…] पिछले दिनों हिंदी चिट्ठों को टीवी और याहू हिंदी पर स्थान मिला। मैंने कई अंग्रेजी के चिट्ठों पर भी मीडिया पर हिंदी चिट्ठों के जिक्र के बारे में पढ़ा। तो क्या दूसरी दुनिया के लोग हमारे यहां आ रहे हैं? […]
वाह बहुत खूब !
रिपुदमन पचौरी