पॉडपत्रिका पॉडभारती का शुभारंभ

Podbhartiयह अपार हर्ष का विषय है कि हिंदी चिट्ठाजगत में पॉडपत्रिका पॉडभारती का शुभारंभ हो चुका है। यह पत्रिका हिंदी चिट्ठाजगत की आवाज़ होगी, ऐसा इसका संकल्प है। इसके स्वरूप को फिलहाल पाक्षिक रखा गया है। जिसे भविष्य में आपकी भागीदारी के साथ बदला जाता रहेगा। पॉडभारती देबाशीष चक्रवर्ती और शशि सिंह की साझा परिकल्पना है और इसके प्रेरणास्रोत रहे आप सभी चिट्ठाकार भाई। पॉडभारती को आकार लेने में अंग्रेजी के सुविख्यात भारतीय पॉडकास्ट द इंडीकास्ट का भी उल्लेखनीय सहयोग प्राप्त हुआ।

पॉडभारती में आप भी शामिल हो सकते हैं, यदि आपने कोई पॉडकास्ट बनाया है या बनाना चाहते हैं तो विषय का उल्लेख करते हुये हमें podbharti@gmail.com पर लिखें। आप हमारे पॉडकास्ट के बारे में अपनी राय भी ऑडियो टिप्पणी के रूप में भेज सकते हैं। पॉडभारती के आगामी अंकों के लिए आपके सुझावो का हमें इंतज़ार रहेगा।

7 Responses to “पॉडपत्रिका पॉडभारती का शुभारंभ”

  1. बहुत बहुत बधाई।
    मजा आ गया।

    ऐसे ही जितने ज्यादा से ज्यादा प्रोजेक्ट हिन्दी चिट्ठाकारी मे आएंगे, उतना ही ज्यादा से ज्यादा लोग हिन्दी चिट्ठाकारी की ओर आकर्षित होंगे।

  2. बधाई व शुभकामनाएं.

  3. बधाई. :)

  4. बहुत बधाई ! इस तरह के प्रयास निसंदेह हिन्दी के लिए लाभदायक होंगे। बधाई आपको और देबु दा को इस प्रोजैक्ट के लिए !

  5. बधाई !
    घुघूती बासूती

  6. ये एक खुशखबरी है मेरे लिए । अप्रैल से ही चिट्ठाकारी की दुनिया में हूं । पर रेडियो में दस साल हो गये । अब पॉडकास्टिंग शुरू करने का मन है । मन तो हो रहा है कि आपकी पॉडभारती के लिए खूब खूब सारा योगदान दूं । पर इस तकनीक को सीखना बाकी है । वैसे पॉडभारती से बेहतर नाम नहीं हो सकता था । मेरी सुविधा है इस नाम में, पेशेवर रूप से विविध भारती और शौकिया रूप से पॉड भारती । भैया मेरी तो पौ बारह हो गयी । तो फिर इंतज़ार कीजिए मेरे पहले योगदान का । थोड़ा वक्‍त मिलने दीजिये माथापच्‍ची का । पर अनंत शुभकामनाएं । मेरे लायक़ सेवा हो तो बेहिचक कहें ।

  7. बधाई , बधाई और बधाई।
    साथ में ढेरों शुभकामनाएं

Leave a Reply