मिलिए ताऊ के सबसे छोटे भतीजे से
Posted on मई 14th, 2007 द्वारा जीतेन्द्र
भई हमे ताऊ कहलाने का तो शौंक है, लेकिन अब हमे ताऊ कहने वाला और हमारी मूँछें खींचने वाला एक और प्यारा भतीजा आ गया है। आज हमारी खुशी दोगनी,चौगुनी और हजार गुनी हो गयी है, जब हमारे साथी चिट्ठाकार ईस्वामी जी के यहाँ पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई। तो जनाब मिलिए शौनक से।

शौनक का जन्म ११ मई, २००७ को मेम्फिस(अमरीका) मे हुआ। ईस्वामी की शादी के सात साल बात यह उनकी पहली सन्तान है। अक्षरग्राम परिवार के नवोदित सदस्य को ताऊ की तरफ़ से बहुत बहुत बधाई। ईस्वामी और उनके परिवार को अक्षरग्राम परिवार की ओर से लाख लाख बधाईयां। अरे भाई चुप क्यों हो, बधाई गीत गाए जाएं…हो जाइए शुरु।
हाँ, एक और बात कह दी जाए, शौंनक की एक्सक्लूसिव तस्वीर सिर्फ़ अक्षरग्राम पर ही उपलब्ध है। देखते है, पहली बधाई कौन देता है?
Filed under: सूचना

अनुगूँज यानि सभी चिट्ठाकारों की किसी भी विषय पर सम्मिलित आवाज। अनुगूँज के पाक्षिक आयोजन में आयोजक चिट्ठाकार एक विषय देता है जिस पर सभी भाग लेने वाले चिट्ठाकार अपनी प्रविष्टि लिखते है। जी हाँ कुछ कुछ निबन्ध प्रतियोगिता की तरह, बस इसमे आपको अपनी कलात्मकता (जो नि:सन्देह आपके पास है) का मिश्रण करते हुए अपनी पोस्ट अपने ब्लॉग पर लिखनी है।
अनुगूँज की समाप्ति के अवसर पर आयोजक चिट्ठाकार, सभी प्रविष्टियों का उल्लेख करते हुए एक लेख अक्षरग्राम पर लिखता है। अनुगूँज सम्बंधित नियम 




बहुत बहुत बधाई.. स्वामी जी. लंबे अंतराल के बाद आपके आंगन में किलकारी गूंजी.. ईश्वर नवागंतुक को दीर्घायु और यशस्वी करे.
ई-स्वामी जी के परिवार और परिजनों को बहुत बहुत शुभकामनाएँ.
सूचना के लिए जीतू भाई को बधाई..
ईस्वामी व परिवार को अनेकानेक बधाईयाँ और शौनक के स्वास्थ्य व दीर्घायु के लिये मंगलकामनायें और ढेर सारा प्यार
लीजिये हमारी बधाई भी स्वीकारें !!!!! शौनक की प्यारी सी तस्वीर के लिये शुक्रिया! और ताउ जी मिठाई किधर है??”
बधाई स्वामीजी को और उनके परिवार से जुड़े सभी लोगों को!
ई-स्वामी दम्पत्ति को पुत्र रत्न की प्राप्ति पर अनेक बधाईयाँ। शौनक को स्वस्थ, दीर्घ जीवन के के लिये शुभ-कामनाएं और प्रतिभा सम्पन्न बनने का आशीर्वाद।
ताऊ को भी बधाई। साथ ही इस एक्सक्लूसिव तस्वीर के लिये अक्षरग्राम का धन्यवाद!
शौनक के जन्म पर शौनक के पापा व मम्मी को बहुत बहुत बधाई।
जीतू जी एक और प्रोजेक्ट शुरु कर दीजिए अपना एक मैनेजर और आ गया है
बहुत बधाई, मैंने और मेरे बेटे ने शौनक को अपना प्यार स्क्रीन पर दे दिया, उ लु लु लु करके. शौनक के छोटे भाई का नाम रौनक अच्छा रहेगा.
बहुत बहुत बधाई स्वामी जी को पुत्र रत्न की प्राप्ति पर। पहली बधाई देने हम आए।
फैंटम न सही उसके बेटे फैंटम जूनियर की फोटो तो देख ली। ईस्वामी ब्लॉग हमेशा चलता रहेगा।
चलता फिरता प्रेत - आज तक किसी ने उसे नहीं देखा।
ई-स्वामी जी के परिवार और परिजनों को बहुत बहुत बधाई. शौनक को बहुत बहुत शुभकामनाएँ.
ईस्वामी और भाभी जी को बहुत-बहुत बधाई! बबुआ स्वामी को ढेर सारा आशीर्वाद!
शौनक ने आकर देखो कैसी लगाई रौनक
पापा, ममा और ताऊ को तो भाया शौनक
इतनी सुन्दर संतान जिन्होंने पाई
उनको हम सब की खूब बधाई !
नाम तो बहुत सुना है पर अब तक हम ई स्वामी जी को नहीं जानते हैं । किन्तु देखिये शौनक ने आते ही कैसे अपना परिचय दे दिया ! हमारी बधाई ।
जीतू जी आपको भी बधाई ।
घुघूती बासूती
सब नूं लख-लख बधाईयां।
आने वाले दिनों में नाम रौशन करे शौनक, छूएं उचाईंयों को।
बधाई ई-स्वामी जी;
पर जूनियर के साथ साथ सीनियर का भी फोटो तो दिखाते!
हमारी भी बधाइयां स्वीकार करें स्वामी जी.
आया शौनक,
बढ गई रौनक.
बहुत बधाई हो स्वामीजी फेंटम जुनियर के आने पर.
मिठाई तो खिलाइए… और यह भी बताइए कि इस प्यारी सी जान के प्यारे से नाम का अर्थ क्या है?
बहुत बहुत बधाई ई:स्वामी जी आपको,वो का है ना जे बचवा की फ़ोटो देखी बहुत सुन्दर है पर आपकी जो फ़ोटो हमने छपी देखी है उससे शकल नही मिल रही जे का बात हुई तनिक ध्यान दॊ
बहुत बहुत शुभ कामनाऐं और बधाई।
बहुत बधाई ! मिठाई कहाँ है ?
ई स्वामी जी को सुन्दर पुत्र रत्न की प्राप्ती पर बहुत बहुत बधाई।
शौनक को आशीर्वाद कि वो बड़ा हो कर अपना और अपने मम्मी पापा का नाम रोशन करे।
प्यारे शौनक को दुनिया के सबसे अच्छे मम्मी-पापा पाने की बधाई

हमारा आशिर्वाद…बहुत बड़ा ब्लोगर बने
धन्यवाद अक्षरग्राम, खुशी का समाचार देने के लिए. काफि प्रसन्नता हो रही है. महसुस होता है हम भी ताऊ/चाचा हो गए है.
अब स्वामीजी की व्यस्तता का कारण भी समझ में आया.
हार्दिक धन्यवाद ब्लागमँडल के सभी साथियों का! ये प्रसँग सचमुच विशिष्ट है! मेरी एक पोस्ट बकाया है इस पर!
पँकज, शौनक नामक ऋषि बहुत प्रसिद्ध हुए हैं. महाभारत में उनका नाम आता है और वेदों मेँ भी.
शौनक के दो अर्थ मिलते हैं - ‘बुद्धिमान’ और ‘कुलपति’.
शौनक के पिता और मां को बहुत-बहुत बधाई . शौनक जी चिरंजीवी और यशस्वी हों .
श्री श्री श्री १००८ श्री जुनियर इस्वामी का स्वागत है
मेरी ओर से भी ईस्वामीजी को बधाई।
ईस्वामी जी उनके परिवार को पुत्र प्राप्ति के इस शुभ मौके पर तथा और हिन्दी चिट्ठाजगत के पूरे परिवार को एक नये भावी चिट्ठाकार के आगमन पर हजारों बधाईयाँ।
भाई ईस्वामी को बधाई एवं जच्चा-बच्चा के उत्तम स्वास्थ्य के लिए मंगलकामनाएं.
पार्टी डबल ड्यू है. पहले घर का और फिर अब पिता बनने का.
वाह वाह, स्वामी जी(और उनकी श्रीमती जी) को बहुत-२ बधाई। रवि जी की बात से सहमत हूँ, दो पार्टियाँ अब स्वामीजी पर बकाया हैं, बताया जाए कि उगाही कब हो सकेगी!!
Saunak ko dher sara aashirwaad.
papa banane par e-swami ko badhai aur tau-tai-chacha-chaachi banane par sabhi blogaron ko badhai. Badhai ho bhai apana pariwar thoda aur bada ho gaya.
शौनक को ढेर सारा प्यारा
और उसके मम्मी पापा को बहुत बहुत बधाई साथ में आके जगाने वाली रातों के लिये शुबकामनायें
ई-स्वामी दम्पत्ति को पुत्र रत्न की प्राप्ति पर अनेक बधाईयाँ। शौनक को स्वस्थ, दीर्घ जीवन के के लिये शुभ-कामनाएं और प्रतिभा सम्पन्न बनने का आशीर्वाद।
ताऊ को भी बधाई। साथ ही इस एक्सक्लूसिव तस्वीर के लिये अक्षरग्राम का धन्यवाद!
क्या बात है, बहुत प्यारे हैं।
हार्दिक धन्यवाद! मैं हमारे समूह के प्रेम से अभिभूत हूँ!
तरुण बिल्कुल सही कह रहे, और मित्रों ने भी चेता दिया था की पहली कई रातें सो नही पाओगे - बिल्कुल वही हो रहा है!
ई-स्वामी एवं भाभी जी को पुत्र-रत्न की प्राप्ति पर हार्दिक बधाई !
बालक का नाम बहुत अच्छा रखा गया है। मेरी दुआ है कि वह अपने नाम को पूरी तरह चरितार्थ करे।
शिशु के स्वास्थ्य की मंगलकामनाओं और स्नेहाशीष के साथ,
- सृजन शिल्पी
बहुत बहुत बधाई।
नवागन्तुक शिशु को ढेर सारी हार्दिक बधाई।
डॉ॰ जगदीश व्योम
भई थोड़ी देर हो गई.. पर इतनी भी नहीं.. छठी के शुभ अवसर पर नवजात शौनक को मेरा आशीर्वाद.. नाम सार्थक करे ऐसी कामना के साथ.. माँ पिता को भी बधाईयाँ..
वाह। मुबारक हो। नाम अच्छा चुना है।
cho chweet baby
तुम आये तो जिन्दगी मे बहार आ गयी
ये बात लागू होती है शौनक के मम्मी पापा और हमारे ऊपर है।
दिल से कामना है कि शौनक के रौनक मे हमेशा बढोत्तरी होती रहे और, वो अपने नाम के अनुकूल यशस्वी हो।
पर मिठाई कहां है? अभी तक मिली ही नही
tumare aane se gulashan me bahaar aa gayee.
jahaan viraanaa thaa, bahaara aa gayee.
[…] कहीं मैनें पूर्वी को खोया तो लगा - क्या मासुम रिश्ते भी भ्रम से हैं - हाय रे विधि का विधान । तो कहीं निराश मन को जगाकर कंधो का मजबुत करने की बात आयी, उन पर खेलने वाले जो आ गये है - मैं चाचाजी , मामाजी या यूँ कहें इंगलिश में अंकलजी बन गया हूँ ना । […]