पेश है प्रतिबिम्ब
Posted on मई 24th, 2007 द्वारा जीतेन्द्र
साथियों,
हिन्दी चिट्ठाकारी के संसार मे एक से बढकर एक नायाब हीरे मौजूद है। यहाँ पर समाज के हर वर्ग का प्रतिनिधित्व है। यहाँ साहित्यकार, कथाकार, इन्जीनियर, डाक्टर, पत्रकार, राजनीतीज्ञ, समाजसेवी, रेडियोकर्मी, चित्रकार या फिर छायाचित्रकार - सब मौजूद हैं। सभी अपने-अपने तरीके से अपनी आंखो देखी और अपने विचार या अनुभव आपके सामने रखते है।छायाचित्रांकन (फोटोग्राफी) भी अभिव्यक्ति की एक अहम विधा है। कहते है कि एक चित्र हजारों शब्दों के तुल्य होता है। हमारे चिट्ठाकार परिवार मे एक से बढकर एक छायाचित्रकार भी मौजूद है, जो अपने कैमरे के साथ, आस पास घटित होने वाली हर घटना को कवर करने के लिए हमेशा तैयार रहते है। इन सभी छायाचित्रकारों के प्रयास को सामूहिक मंच देने का प्रयास है प्रतिबिम्ब।
प्रतिबिम्ब हिन्दी चिट्ठाकारों के लिए एक सामूहिक फोटोब्लॉग का कार्य करेगा; जिसमे ब्लॉगर स्वयं रजिस्टर करके, अपने द्वारा खींचे गए चित्र डाल सकता है। सभी छवियों (फोटोग्राफ़्स) को विभिन्न श्रेणियों मे बाँटा गया है, ताकि देखने वाले अलग-अलग तरीके से चित्रों का अवलोकन कर सकें। तो आपका अधिक समय व्यर्थ न करते हुए आपको सीधे ले चलते है, प्रतिबिम्ब पर।
यदि आपको फोटोग्राफी का शौक है तो रजिस्टर करने मे देर मत करिए। अभी यह अपनी बीटा स्टेज मे है और हम इसे और बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत है। अत: आपके सुझावों का हमे बेसब्री से इन्तज़ार रहेगा। तो जनाब देर किस बात की है शुरु हो जाइए, प्रतिबिम्ब आपका इन्तजार कर रहा है।
Filed under: सूचना

अनुगूँज यानि सभी चिट्ठाकारों की किसी भी विषय पर सम्मिलित आवाज। अनुगूँज के पाक्षिक आयोजन में आयोजक चिट्ठाकार एक विषय देता है जिस पर सभी भाग लेने वाले चिट्ठाकार अपनी प्रविष्टि लिखते है। जी हाँ कुछ कुछ निबन्ध प्रतियोगिता की तरह, बस इसमे आपको अपनी कलात्मकता (जो नि:सन्देह आपके पास है) का मिश्रण करते हुए अपनी पोस्ट अपने ब्लॉग पर लिखनी है।
अनुगूँज की समाप्ति के अवसर पर आयोजक चिट्ठाकार, सभी प्रविष्टियों का उल्लेख करते हुए एक लेख अक्षरग्राम पर लिखता है। अनुगूँज सम्बंधित नियम 





हमारी बधाई टीका लो. क्योंकि हमे भी फोटो-शोटो का शौक है, और यहाँ कुछ उमदा फोटो की आशा कर सकते है.
स्वागत है आपके बेहतरीन प्रयास का.
बहुत शानदार आईडिया। अभी झाड़ पोछ करता हूँ अपने एक मेगा पिक्सेल वाले बक्से को।
kirpya socialworkers ka colum banayiye