हमारे रविशंकर माईक्रोसॉफ्ट द्वारा सम्मानित
मित्रों, तंत्राँशों तथा लिनक्स के हिन्दीकरण तथा अंतर्जाल पर हिन्दी के प्रयोग को बढ़ावा देने के हमारे साथी चिट्ठाकार रविशंकर श्रीवास्तव के महती योगदान को तो हम सभी जानते हैं पर यह अत्यंत हर्ष का विषय है कि अंततः अन्य लोग भी इस श्रम को सराहने लगे हैं। रवि भैया से हालिया बातचीत में पता चला कि उन्हें माईक्रोसॉफ्ट ने इस वर्ष के “मोस्ट वैलुएबल प्रोफेशनल” यानि एमवीपी पुरस्कार से सम्मानित किया है। एमवीपी संसार भर के 90 से भी ज्यादा देशों से चुने गये ऐसे विशिष्ट तकनीकी लोगों को दी जाने वाली उपाधि है जिन्होंने निःस्वार्थ भाव से अपने तकनीकी ज्ञान, अनुभव को समुदाय में बाँट कर उन्हें समृद्ध किया है। उल्लेखनीय है कि प्रभासाक्षी के संपादक तथा वाह मीडिया के लेखक व साथी चिट्ठाकार बालेंदु शर्मा भी ये सम्मान पा चुके हैं। भारतीय एमवीपी की सूची में आपको यशवंत कनेटकर तथा डॉ नितिन परांजपे जैसे नाम भी मिलेंगे।
ये सम्मानीय मुकाम पाने पर रवि भैया को समस्त चिट्ठासंसार की और से हार्दिक बधाई तथा धन्यवाद। हम कामना करते हैं कि आप का योगदान इससे भी कई गुना बढ़े और हिन्दी का परचम संसार भर में और भी शान से लहराये।
Filed under: सूचना

अनुगूँज यानि सभी चिट्ठाकारों की किसी भी विषय पर सम्मिलित आवाज। अनुगूँज के पाक्षिक आयोजन में आयोजक चिट्ठाकार एक विषय देता है जिस पर सभी भाग लेने वाले चिट्ठाकार अपनी प्रविष्टि लिखते है। जी हाँ कुछ कुछ निबन्ध प्रतियोगिता की तरह, बस इसमे आपको अपनी कलात्मकता (जो नि:सन्देह आपके पास है) का मिश्रण करते हुए अपनी पोस्ट अपने ब्लॉग पर लिखनी है।
अनुगूँज की समाप्ति के अवसर पर आयोजक चिट्ठाकार, सभी प्रविष्टियों का उल्लेख करते हुए एक लेख अक्षरग्राम पर लिखता है। अनुगूँज सम्बंधित नियम 




रवि जी को हार्दिक बधाई एवं अभिनन्दन.
रवि जो को मेरी भी बधाई व शुभकामना कि वे आगे भी मूल्यवान बने रहेंगे.. सभी के लिए..
भयंकर बधाईयाँ… ;खूब मिठाई बांटो…हमारी धरे रहना.
भयंकर बधाईयाँ… ;खूब मिठाई बांटो…हमारी धरे रहना.
भयंकर बधाईयाँ… ;खूब मिठाई बांटो…हमारी धरे रहना.
रवि,
बधाई.
रवि जी को हार्दिक बधाई।
उनका तकनीकी ज्ञान, भाषा और साहित्य की समझ से भरा व्यक्तित्व है ही अनूठा।
रवि जी को सम्मान दे कर माइक्रोसोफ्ट ने स्वंय को सम्मानित किया है।
इसीलिये तो हम उन्हें रवि गुरू कहते हैं । मुबारक हो रवि गुरू
क्या बात है। बधाई
:
:
:
बहुत बहुत बहुत बधाई
बधाई हो। पर निश्चित रूप से लिनक्स का अनुवाद करने की वजह से यह खिताब नहीं दिया गया होगा आपको!
सही पकड़ा आलोक! कृपया ध्यान से पढ़ें, लिनक्स के हिन्दीकरण की बात का उल्लेख मैंने किया है। पर मैंने ये नहीं लिखा कि इस कार्य के लिये एमवीपी पुरस्कार मिला है। आजकल आप माईक्रोसॉफ्ट से खफ़ा दिख रहे हैं
रवि जी
बहुत बहुत बधाईयाँ।
रवि भाई को बहुत-बहुत बधाइयां।
आपको यह सम्मान मिला, यह सम्पूर्ण हिन्दी जगत के लिये भी गौरव की बात है।
पढ़ कर मुझे भी एक बार झटका लगा, लिनक्स अनुवादक को माइक्रोसॉफ्ट सम्मानित करे!!!!
रविजी आप निःसंदेह पुरस्कार पाने के अधिकारी है. हमारी ओर से ठेर सारी बधाई व शुभकामनाएं.
आपकी खुशी में हम भी अपने आपको शामिल पा रहे है. अब मिठाई जल्दी भेजी जाये, प्रतिक्षा है.
बधाई !
रविजी, जो कार्य कर रहे हैं, उनके आगे हर पुरस्कार छोटे लगते हैं!
वैसे लड्डु का छोटा टुकडा मुझे भी चलेगा
रवि,
बधाई.
आप सभी को बहुत बहुत धन्यवाद.
रवि जी बहुत-बहुत बधाई और ढेरों शुभकामनायें ।
रवि जी हार्दिक बधाई.
bahut bahut badhai bhai.
Lo ji, Billu bhai bhi kaam ko maan gaye. Hum log to hamesha se hi aapke mureed hain.
Bahut bahut badhai, Ratlam mein Pandal lagwao, hum sabhi aa rahe hain.
बधाई रवि जी को!!
ऐसे ही पुरस्कार मिलते रहें बधाई हम देते रहें और मिठाई को उधार के खाते में हम चढ़ाते रहें!
@jitu blogers meet ka venue change karae
@jitu blogers meet ka venue change karae
Congratulations Ravi Ji !!!
Rachna ji, blogger meet ka venue CP se Janpath kar diya gaya hai,
Isme mera koi haath nahi, mai baap, ye sab mote wale Amit bhai ka kiya dhara hai, unhi ko gariyaiye
हार्दिक बधाई.
रवि जी, अनेकानेक बधाईयाँ। चलो माईक्रोसॉफ्ट को भी देर से ही सही, ठीक बात समझ में तो आई। हमारी मिठाईयाँ भी चिपकाओ अपने चिट्ठे पर ही कम से कम।
बधाई हो बधाई
आप सभी को फिर से एक बार धन्यवाद. मिठाई , पंडाल सब तैयार है. पधारजो जी!
बहुत बधाई
यह हिन्दीभाषियोम एवं हिन्दीप्रेमियों के लिये बहुत ही आदर एवं गर्व की बात है. ईस्वर करे कि आप शतायु हों, एवं एक एक दिन हिन्दी एवं हिन्दुस्तान की सेवा में इसी तरह से अर्पित कर सकें — — शास्त्री जे सी फिलिप
[…] अक्षरग्राम ने आज निम्नलिखित खबर दी है: मित्रों, तंत्राँशों तथा लिनक्स के हिन्दीकरण तथा अंतर्जाल पर हिन्दी के प्रयोग को बढ़ावा देने के हमारे साथी चिट्ठाकार रविशंकर श्रीवास्तव के महती योगदान को तो हम सभी जानते हैं पर यह अत्यंत हर्ष का विषय है कि अंततः अन्य लोग भी इस श्रम को सराहने लगे हैं। रवि भैया से हालिया बातचीत में पता चला कि उन्हें माईक्रोसॉफ्ट ने इस वर्ष के “मोस्ट वैलुएबल प्रोफेशनल” यानि एमवीपी पुरस्कार से सम्मानित किया है। एमवीपी संसार भर के 90 से भी ज्यादा देशों से चुने गये ऐसे विशिष्ट तकनीकी लोगों को दी जाने वाली उपाधि है जिन्होंने निःस्वार्थ भाव से अपने तकनीकी ज्ञान, अनुभव को समुदाय में बाँट कर उन्हें समृद्ध किया है। उल्लेखनीय है कि प्रभासाक्षी के संपादक तथा वाह मीडिया के लेखक व साथी चिट्ठाकार बालेंदु शर्मा भी ये सम्मान पा चुके हैं। भारतीय एमवीपी की सूची में आपको यशवंत कनेटकर तथा डॉ नितिन परांजपे जैसे नाम भी मिलेंगे। ये सम्मानीय मुकाम पाने पर रवि भैया को समस्त चिट्ठासंसार की और से हार्दिक बधाई तथा धन्यवाद। हम कामना करते हैं कि आप का योगदान इससे भी कई गुना बढ़े और हिन्दी का परचम संसार भर में और भी शान से लहराये। […]
बधाई रवि जी। अब इस MVP पुरस्कार का पूरा लाभ उठाएँ, अभी दूर तलक जाना है।
रवि जी की उपलब्धियों को इस स्तर की पहचान मिलने पर उनको बहुत-बहुत बधाई!
पिछले हफ्ते दो बार रतलाम होकर ट्रेन से गुजरना हुआ। मन तो कर रहा था कि यात्रा में विराम देकर रवि भाई से मिलते चलें, लेकिन समूह में होने के कारण यह संभव नहीं हो पाया।
आशा है कि ऐसा संयोग शीघ्र ही मिलेगा जब रवि भाई से आमने-सामने मिलना होगा और हमें एक शानदार पार्टी का लुत्फ उठाने और बहुत कुछ सीखने को मिल सकेगा।
रवि भाई!
आपको बहुत-बहुत बधाई!
बधाई रविभाई, बहुत बहुत बधाई
रवि जी को बहुत-बहुत बधाई! उनकी अथक सक्रियता को देखते हुए पूरा भरोसा है कि भविष्य में उन्हें कई अन्य पुरस्कार मिलेंगे.
हार्दिक बधाई
रविजी को हार्दिक बधाई। हालाँकि कोई भी पुरस्कार उनकी निष्ठा और अथक परिश्रम को पूरी तरह नहीं दर्शा सकता है।
@jitu
mera matlab tha kee venue “Ratlam mein Pandal lagwao, hum sabhi aa rahe hain” karva dae
@ravi
bloggers meet ka venu aap kae yahen hona chaeeyae
रवि जी को हार्दिक बधाई एवं अभिनन्दन.
-अब मिठाई??
सही है। रवि रतलामीजी को ढेर सारी बधाई।:)
रवि भाई की उपलब्धि पूरे भारतीय चिठ्ठा जगत के लिये उल्लास की बेला बन कर आई है.उन्होने जब यह काम शुरू किया था तक उन्हे भी लगा नहीं होगा के वे एक बड़ा काम करने जा रहे हैं…वैसे ही जैसे कहा गया कि हीरे और कुछ नहीं वे कोयले के टुकड़े ही हैं जो खा़मोशी से अपने काम में लगे हुए हैं.अशेष बधाइयाँ,
हमारा राज्य छत्तीसगढ़ आप पर गर्व करता है ।ढेर सारी बधाईयाँ, ढेऱ सारी शुभकामनायें । मैं कुछ दिन से बाहर था , अस्त-व्यस्त था सो नेट के माध्यम से यह जानकारी जान ही नहीं पाया । सो आपको बधाई नहीं दे सका ।बहुत ही खेद है मुझे । पर आपने भी कहाँ समझा हमें अपना । यदि अपना समझते तो जरूर सूचित करते । हमसे खुशियाँ बाँटते । यह शिकायत बनी रहेगी ।
कभू-कभू ई-मेल भेजत रहू ददा मोर । सुख ला बांटे बर । हमन छत्तीसगढिया ला अपन छत्तीसगढिया भाई के आघू बढे मा हिरदे से सुख मिलथे गा । आने ले जाथा । हमर मन हा अइसन बेरा मा मंडई-मेला मा बदल जाथे गा । एइसन खबर मां गाँव डाहर के रहोइय्या मन के पहिली अधिकार होथे के वोहर ओला पहिली जाने । फेर हो सकत हे । आप मन “बिजी” होहू । सोर भूला गेहोहू ।
पोट-पोट । गाड़ा-गाड़ा बधाई ।
Ravi JI,
Bahut Bahut Badhai, Malwa, MP, India aur Hindi ka naam roshan karne ke liye. ye amerika wale ab sahi tareeke se india walo ki vaule samajh rahe hai.
वाह-वाह मजा आ गया यह खबर सुनकर। रवि जी के तकनीकी क्षेत्र में योगदान के लिए यह पुरुस्कार भी कम है।
रवि जी मेरे आदर्श हैं और उनके लेखन से बहुत कुछ सीखा है। ईश्वर करे वे इसी तरह हिन्दी तकनीक जगत की सेवा करते रहें और इससे भी बड़े पुरुस्कार उन्हें प्राप्त हों।
रविजी के माइक्रोसाफ़्ट द्वारा सम्मानित होने की खबर मैंने ७ जुलाईके दैनिक भास्कर में पढ़ी थी. रविजी को बहुत बहुत बधाई…
[…] इतिहासफिराक़ ए गुजरात (अंग्रेजी में) कथा साहित्यसुहागन लियो टॉल्सटॉय की कहानी- सूरत का कहवाघरकथा साहित्य (लघु कथा)क्या वह झगड़ा फिक्स थाकाव्यवेदनाखबर, विदेशीकट्टरपंथ गुँडागर्दी का इलाजवॉशलेट: अमरीकियों के लिये कंप्यूटरी लोटा खबर, देशीहमारे रविशंकर माईक्रोसॉफ्ट द्वारा सम्मानित खबर, प्रादेशिकऔर ये चैनल के (नंगे) रिपोर्टरजनोपयोगीजब कोई शिकायत न सुने…नए और फ्लॉप लेखक हिट्स से विचलित न हौं नमक खाओ तो सेंधा नमक खाओजाल-जगत/संगणककुछ मजेदार ट्रिक्सभाषा जगतगालियों का शिक्षाशास्त्रगालियों का शिक्षाशास्त्र-2विश्लेषणआलोचना है… या स्यापा… या रुदालियां…!रुपये की पांचवी चवन्नी कहां है? ये प्रलाप क्यों ?मासूमी सपनों से खिलवाड़ […]
Raviji, maja aa gaya ye sunkar, aapko bahut bahut badhai. bus aise hi samman aapko milte rahen yehi kamana karta hoon.
रवि जी,
इस उपलब्धि के लिए हार्दिक शुभकामनायें.
[…] Ravi Ratlami (who was recently awarded MVP from Microsoft) wrote a satirical article about a recent invention by Italian scientists - hunger killing pills. In his cartoon, besides the news clipping, he showed a pig saying to the other that perhaps one day someone will make a pill that would kill Indian politicians’ hunger for votes and (currency) notes. Then perhaps they will be able to attend to more pressing matters, like running the country in a better way (for a change)!
[…]
[…] हाँ तो अनुप भैया, आपका स्नेह निश्छल है । मैं वापस आ गया हिंदी चिट्ठाकारी में । जहाँ हाय - हैलो की सभ्यता से दूर एकदम गाँव का चौपाल, जहाँ कहीं कोई पान चबाकर दाँव ठोकता है तो कहीं किसी को होठों के पीछे खैनी दबाकर चुपके से पीक फेंकने की कला भी आती है । तकनीकी भैया लोग कहीं नारद को हाई-टेक कर रहे हैं तो कहीं देबुदा निरंतर सबकी बातें करना चाहते हैं । रविजी और देबुदा के देशी दिल का पक्का लगन काबिले तारिफ है । भुल नहीं सकता कि जब भी जरुरत पड़ी इन्होनें सहायता की है मेरी । […]