देवनागरी लेखन प्रोत्साहनार्थ चिट्ठाजगत सम्मान
Posted on जुलाई 20th, 2007 द्वारा आलोक
यह सूचना मैं चिट्ठाकार डाक सूची पर दे चुका हूँ, पर सार्वजनिक रूप से करनी भी आवश्यक है अतः यहाँ भी।
चिट्ठाजगत तीन प्रकार के पारितोषिक घोषित कर रहा है -
- मासिक - नवबीज - बीते महीने में जुड़े नए चिट्ठों में से एक सर्वोत्तम
चिट्ठे को यह सम्मान प्रदान किया जाएगा। यह सम्मान नए चिट्ठे को दिया
जाएगा, यानी पुराने चिट्ठाकार यदि नया चिट्ठा लिखते हैं तो भी नवबीज
प्रदान किया जा सकता है। - अतिविशिष्ट योगदाता - मासिक - चिट्ठाजगत सभी सुझावों का आदर करता है,
और सभी शिकायतों को दूर करने का प्रयास भी। बीते महीने में चिट्ठाजगत में
सुधार के लिए सबसे अच्छे सुझाव देने वाले व्यक्ति को दिया जाएगा। यह
आवश्यक नहीं कि यह व्यक्ति चिट्ठाकार हो। सुझाव गपशप या डाक, या किसी लेख
के जरिए दिए जा सकते हैं। यह भी सम्भव है कि आपके सुझाव या शिकायत बहुत
वाजिब हों पर हम उन पर अभी अमल न ला सकें। फिर भी ये सुझाव यदि अच्छे हैं
तो अतिविशिष्ट योगदाता का सम्मान प्राप्य होगा। - मासिक शौर्य पट - जिन 20 शूरवीरों के चिट्ठे बीते माह में सबसे अधिक
सक्रिय रहे उनके नाम शौर्य पट पर सुसज्जित किए जाएँगे। लगातार लेखन और
साथ ही आपके लेख कितने अधिक सन्दर्भित किए गए हैं, इस पर ज़ोर है, केवल
प्रविष्टियों की सङ्ख्या पर नहीं।
तो, सबसे पहले, इन इनामों पर ही आपके सवाल व सुझाव आमन्त्रित हैं!
Filed under: विविध

अनुगूँज यानि सभी चिट्ठाकारों की किसी भी विषय पर सम्मिलित आवाज। अनुगूँज के पाक्षिक आयोजन में आयोजक चिट्ठाकार एक विषय देता है जिस पर सभी भाग लेने वाले चिट्ठाकार अपनी प्रविष्टि लिखते है। जी हाँ कुछ कुछ निबन्ध प्रतियोगिता की तरह, बस इसमे आपको अपनी कलात्मकता (जो नि:सन्देह आपके पास है) का मिश्रण करते हुए अपनी पोस्ट अपने ब्लॉग पर लिखनी है।
अनुगूँज की समाप्ति के अवसर पर आयोजक चिट्ठाकार, सभी प्रविष्टियों का उल्लेख करते हुए एक लेख अक्षरग्राम पर लिखता है। अनुगूँज सम्बंधित नियम 




who will be in the selection forum
कुछ इनाम सार्वजनिक मतदान द्वारा निर्णीत होंगे, और कुछ पञ्चों द्वारा।
सार्वजनिक मतदान kae liyae mat khahan dena hoga
वाह!! यह तो बढ़िया है! रचना जी के दूसरे सवाल के जवाब का इंतजार मै भी कर रहा हूं
मत चिट्ठाजगत पर ही देना होगा, एक व्यक्ति एक बार मत दे सकेगा। मतदान कक्ष निर्माणाधीन है, लेकिन उसके पहले भी आप अपना पञ्जीकरण तो कर ही सकते हैं।
बहुत अच्छा प्रयास है आलोग भाई। निश्चय ही इससे अच्छे लेखन को बढ़ावा मिलेगा।
यह एक अच्छा कार्य होगा। हिन्दी में अच्छे लेखन को प्रोत्साहन मिलने से यह और जोर पकड़ेगा।
किन्तु इसके साथ कचड़ा लिखने वालों को हतोत्साहित करने की योजना भी बनानी चाहिये। ऐसा जल्दी नहीं किया गया तो सारा का सारा हिन्दी चिट्ठाजगत ‘स्पैम’ जैसा लगने लगेगा।
and i hope this will not lead to many blog post from vartious bloggers about closing the blog and then reopening the blog
i hope what you are wanting to start will not open another pandora box !!!!!!!!!!
अच्छी योजनएं हैं- अब तक के स्कोरकार्ड कहॉं मिलेंगे
योजना तो ठीक दीखै .
It is very nice scheam