अभिव्यक्ति द्वारा चिट्ठाकार पुरस्कृत

अभिव्यक्ति पत्रिका ने 2005 में “सहयोग पुरस्कार” की स्थापना की थी। यह वार्षिक पुरस्कार पत्रिका के लिए निरंतर सहयोग देने वाले लेखकों को दिये जाते हैं। वर्ष 2007 के लिये श्रेष्ठ स्तंभकार पुरस्कार के लिए दो नामों को चुना गया है। प्रौद्योगिकी के लेखक रविशंकर श्रीवास्तव तथा विज्ञान वार्ता के लेखक डॉ गुरुदयाल प्रदीप। निरंतर सहयोग पुरस्कार के लिए डॉ जगदीश व्योम को चुना गया है जो साहित्य की विभिन्न विधाओं में अनेक प्रकार से अभिव्यक्ति व अनुभूति पत्रिकाओं के लिए सहयोग करते रहे हैं। ये सभी रचनाकार अपने अपने विषय के जाने माने विशेषज्ञ हैं और विश्वजाल की दुनिया में अपने अमूल्य योगदान के लिए पहचाने जाते हैं।

पुरस्कार में 25,000 रुपए नकद, स्मृतिचिह्न तथा प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया जाएगा। हिन्दी चिट्ठाकार परिवार की ओर से सभी विजेताओं को बधाई व शुभकामनायें!

विस्तृत समाचार यहाँ पढ़ें।

17 Responses to “अभिव्यक्ति द्वारा चिट्ठाकार पुरस्कृत”

  1. सभी विजेताओं को उन की इस well deserving उपलब्धि पर बधाई ।

  2. मेरी तरफ से बधाई

  3. तीनों विजेताओं को हार्दिक बधाई!

  4. सभी को हार्दिक बधाई.

  5. सभी को हार्दिक बधाई.

  6. बधाई हो! इनाम की रकम भी ज़बरदस्त है!

  7. निश्चित ही तीनों बन्धु इस पुरस्कार के हकदार हैं।

    बधाई!

    अभिव्यक्ति पत्रिका भी साधुवाद की अधिकारिणी है।

  8. हमारी तरफ़ से भी सबको बधाई। अभिव्यक्ति को भी आभार!

  9. हार्दिक बधाई !

  10. सही चुनाव!!
    बधाई व शुभकामनाएं

  11. गुलाबों का तीन खुबसूरत गुलदस्ते आपक सबों के नाम । बधाईयाँ ।

  12. अरे भाई इस टी.आर.पी. की महिमा का वर्णन हमने भी आपने ब्लोग पर कर रखा है. बाजपेयी जी की बाट लगा रखे हैँ, जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करेँ

  13. सभी को बधाई। तीनों ही सज्जन उत्कृष्ट लेखक हैं साथ ही अभिव्यक्ति पत्रिका भी इस प्रयास हेतु बधाई की पात्र है।

  14. जो हमे अच्छा लगे.
    वो सबको पता चले.
    ऎसा छोटासा प्रयास है.
    हमारे इस प्रयास में.
    आप भी शामिल हो जाइयॆ.
    एक बार ब्लोग अड्डा में आके देखिये.

  15. जिस अथक परिश्रम से और लगन से आप लोगों ने अपना दायित्व निभाया है उसके लिये आप को बधाई।

  16. सभी को बहुत बहुत शुभकामनाएं । सुपात्र चयन के लिए आपको भी बधाई।

  17. biography of a bookie joint

    forsaken?illusions!thunderers flipped

Leave a Reply