अनुगूँज २३ - कम्प्यूटर प्रयोग - तिथि बढ़ाई गई
Posted on नवम्बर 13th, 2007 द्वारा आलोक
पंकज ने घोषणा तो कर दी थी, और १५ सितंबर (२००७) की तारीख भी तय कर दी थी, लेकिन आगे कुछ हुआ ही नहीं। शायद लोग रावण जलाने, पटाखे खरीदने और कुत्ती चीज़ (यानी कंसल्टिंग) करने में लगे हुए थे। अब क्योंकि मैं इस पर लिखना चाहता हूँ, पंकज की अनुमति के साथ (जो कि माँगी नहीं गई है) इसकी तारीख ३० नवम्बर २००७ तक बढ़ा रहा हूँ। तो आप लिखें न लिंखें मेरा लिखा पढ़ ज़रूर लेना
चिट्ठाजगत पर सम्बन्धित: अनुगूँज, anugunj,
Filed under: अनुगूँज

अनुगूँज यानि सभी चिट्ठाकारों की किसी भी विषय पर सम्मिलित आवाज। अनुगूँज के पाक्षिक आयोजन में आयोजक चिट्ठाकार एक विषय देता है जिस पर सभी भाग लेने वाले चिट्ठाकार अपनी प्रविष्टि लिखते है। जी हाँ कुछ कुछ निबन्ध प्रतियोगिता की तरह, बस इसमे आपको अपनी कलात्मकता (जो नि:सन्देह आपके पास है) का मिश्रण करते हुए अपनी पोस्ट अपने ब्लॉग पर लिखनी है।
अनुगूँज की समाप्ति के अवसर पर आयोजक चिट्ठाकार, सभी प्रविष्टियों का उल्लेख करते हुए एक लेख अक्षरग्राम पर लिखता है। अनुगूँज सम्बंधित नियम 




बढि़यॉं है।
हाँ, ऊ सब तो ठीक है महाराज, लेकिन पिछली(घोषणा वाली) पोस्ट पर एकठो स्पैम टिप्पणी है, ऊ का काहे नहीं हटाए देते?!!
स्पैम हटाने के चक्कर में किसी की जायज़ टिप्पणी हट गई तो और खतरा है
पर उसके लिए पुख्ता इंतज़ाम कर दिया है।
[…] अनुगूँज २३ - कम्प्यूटर प्रयोग - तिथि बढ़ाई गईअनुगूँज २३ - कम्पयूटर प्रयोगअवलोकन - अनुगूँज २२ - हिंदुस्तान अमरीका बन जाए तो क्या होगा - पाँच बातेंअनुगूँज २२ - पन्द्रह अगस्त तक जारीअनुगूँज 22: हिन्दुस्तान अमरीका बन जाए तो कैसा होगा - पाँच बातें […]