फक्कड़ ब्लॉगरीया नामांकन अभी जारी रहेगा
सर्वश्रेष्ट ब्लॉगर 2007 के लिए कल यानी 10 जनवरी को नामांकन प्रक्रिया समाप्त हो जानी चाहिए थी, मगर बहुत सारे ई-पत्र मिल रहे हैं जिनमें नामांकन प्रक्रिया को कुछ दिन और जारी रखने का अनुरोध किया गया है. हम ज्यादा लम्बा खींचना भी नहीं चाहते मगर सबकी भावनाओं का भी खयाल रखना चाहते है. अतः नामांकन की तारीख को 13 जनवरी तक लम्बाया जा रहा है. अब मतदान 15 जनवरी से शुरू होगा.
यानी अभी भी मौका है, नामांकन करें. कृपया इसको खेल भावना से लेते हुए आनन्द लें. यह फूट डालने वाली घटना न हो कर नये ब्लॉगरो का उत्साह बढ़ाने वाली एक प्रतियोगिता मात्र है. इसमें सभी कुछ आपके हाथ में है, आप खुद को भी नामांकित कर सकते है और दूसरों को भी नामांकित कर सकते है. खुद को मत दे सकते है और दूसरों को भी. जिन्हे मत देगें उसे जितना है, चाहे वह स्थापित हो या “विस्थापित” J यानी कौन जीतेगा यह आपके हाथ में है. हमें कौन सा साहित्यिक पुरस्कार देना है. हम फक्कड़ हिन्दी ब्लॉगर है, जैसा मन आये लिखते है, जिसे चाहे चुनते है. यहाँ नये-पुराने सब बराबर है. तो फिर मजे से करें नामांकन.
Filed under: सूचना

अनुगूँज यानि सभी चिट्ठाकारों की किसी भी विषय पर सम्मिलित आवाज। अनुगूँज के पाक्षिक आयोजन में आयोजक चिट्ठाकार एक विषय देता है जिस पर सभी भाग लेने वाले चिट्ठाकार अपनी प्रविष्टि लिखते है। जी हाँ कुछ कुछ निबन्ध प्रतियोगिता की तरह, बस इसमे आपको अपनी कलात्मकता (जो नि:सन्देह आपके पास है) का मिश्रण करते हुए अपनी पोस्ट अपने ब्लॉग पर लिखनी है।
अनुगूँज की समाप्ति के अवसर पर आयोजक चिट्ठाकार, सभी प्रविष्टियों का उल्लेख करते हुए एक लेख अक्षरग्राम पर लिखता है। अनुगूँज सम्बंधित नियम 




यह ठीक किया । अब हम लोगों से वोट माँगने की प्रक्रिया आरम्भ करेंगे । पोस्टर आदि बनवाने हैं ।
घुघूती बासूती
क्या नामांकन भी कई बार किया जा सकता है या एक ब्लागर एक ही नामांकन कर पायेगा । बताईयेगा काहे कि सभी दोस्तों को खुश करने के लिए छैये नाम कम है ना, हमरी ब्यथा तो समझ ही रहे होंगें ना । हमें टिपियाने वाले बीसों साथियों को तनी हेल्प भी नहीं कर पा रहें हैं ।