हिन्दी चिट्ठाकारों ने इन्हे नामांकित किया है…सबको बधाई

तरकश द्वारा आयोजित स्वर्ण कलम 2007 चुनाव की नामांकन प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है और अब चयनित नामों पर मतदान शुरू हो रहा हैं. नामांकन प्रक्रिया के दौरान लगभग 120 से अधिक नामांकन दर्ज हुए. हालाँकि यह अपेक्षा से कम थे, परंतु इससे हमें दोनों श्रेणियों के लिए शीर्ष के दस चिट्ठों को चुनने में सहायता मिली.

इस बार के चुनाव के लिए नामांकित हुए चिट्ठों को देखने से पता चलता है कि ये सभी चिट्ठे लगभग हर प्रकार की चिट्ठाकारिता को प्रदर्शित करते हैं. इनमें समसामयिक विषयों पर लिखने वाले चिट्ठाकार भी हैं, तो कविता और साहित्यिक रचना लिखने वाले चिट्ठाकार भी हैं, रेडियो वाणी जैसा विषय आधारित चिट्ठा भी है, तो व्यंग्य लेखन के लिए प्रसिद्ध चिट्ठा भी है. नामांकित सभी चिट्ठाकारों को बहुत बहुत बधाई व शुभकामनाएँ.

आज से चुनावी प्रक्रिया शुरू हो रही है. आशा है हिन्दी चिट्ठाकार और पाठक भारी मात्रा मे मतदान करके इस आयोजन को सफल बनाएँगे. अपने पसन्द के एक एक पुरूष व महिला चिट्ठाकार के लिए मतदान 23 जनवरी से 28 जनवरी तक किया जा सकता है.
नामांकित चिट्ठे:

महिला:
http://ranjanabhatia.blogspot.com
http://ghughutibasuti.blogspot.com
http://anitakumar-kutchhumkahein.blogspot.com
http://mamtatv.blogspot.com
http://pratyaksha.blogspot.com
http://meenakshi-meenu.blogspot.com
http://mypoemsmyemotions.blogspot.com/
http://bejijaison.blogspot.com/
http://keertivaidya.blogspot.com/
http://neelima-mujhekuchkehnahai.blogspot.com

पुरूष:

http://sarathi.info
http://hgdp.blogspot.com
http://alokpuranik.com
http://dilkadarpan.blogspot.com
http://pramendra.blogspot.com
http://shabdavali.blogspot.com
http://radiovani.blogspot.com
http://kakesh.com
http://sunobhai.blogspot.com
http://www.sanjaygulatimusafir.blogspot.com/

***

नामांकित चिट्ठाकारों के मंतव्य यहाँ पर पढ़े जा सकते है.

मतदान के लिए यहाँ जायें.

पुरस्कार सहित अन्य जानकारियों के लिए यहाँ देखे.


 

13 Responses to “हिन्दी चिट्ठाकारों ने इन्हे नामांकित किया है…सबको बधाई”

  1. http://mypoemsmyemotions.blogspot.com/
    thanks to readers for nominating my blog but
    i request you to please withdraw my blog from polling list for the following reasons
    1. i primarily believe blog awards should be without gender factor coming into it . i dont want to be selected as a woman blogger , i am thankful that readers found my blog worth reading and in top 20
    2. as my mother is also a sponser for a prize its not ethical to be in the nominated list
    thank you taraksh team for all your effort

  2. बढिया। आज ही वोट करते है। आपको शुभकामनाए। यह बताये कि इसमे कोई निर्णायक तो नही होगा अपनो का हित सोचने वाला??? कुछ चिठ्ठो को छोड दे तो ये बडी अच्छी सूची बनी है। यदि सम्भव हो तो विजेता के अलावा शेष सभी चुने ब्लागो को भी कुछ इनाम दे। इससे उनका हौसला बढेगा और इससे भला हिन्दी ब्लाग जगत का ही होगा। आखिरी बात। पारदर्शिता और इमानदारी बरतियेगा पूरी प्रक्रिया मे । शुभकामनाए।

  3. सभी नामांकितों को बधाईयां और शुभकामनाऎं. हिन्दुस्तानी जी ने कहा.

    “यदि सम्भव हो तो विजेता के अलावा शेष सभी चुने ब्लागो को भी कुछ इनाम दे. उनका हौसला बढेगा और इससे भला हिन्दी ब्लाग जगत का ही होगा। ”

    इस बात पर विशेष ध्यान दिया जाये :-)

  4. unable to open taraksh link

  5. आदरणीय रचना सिंह जी,

    आपका भावपूर्ण मैसेज मिला, हमे अत्यंत निराशा हुई, जब आपने अपने पाठकों, जिनके लिए आप लिखती है, उनकी भावनाओं का सम्मान ना करते हुए, अपना नामांकन वापस लेने का निश्चय किया है। यह उन पाठकों के साथ नाइंसाफ़ी है जिन्होने आपका नामांकन करते समय आपकी रचनाओं को देखा था ना कि लिंगभेद किया। यदि फिर भी आप उनकी आशाओं पर कुठारापात करते हुए, लिंग-भेद की राजनीति को बढावा देकर, इस प्रतियोगिता से अलग होने का निर्णय लेती है तो हम आपकी इच्छाओं का सम्मान करते हुए, आपका नामांकन हटाया जा रहा है।

  6. दर्द हिन्दुस्तानी भाई,

    आपके सुझाव पर जरूर ध्यान दिया जायेगा. धन्यवाद.

    रही बात पारदर्शिता की तो, मित्र हमारे हाथ में कुछ नहीं है, पूरी प्रक्रिया स्वचालित है तथा दर्ज होते आँकड़ॉ पर सम्मानित पर्यवेक्षकगणो की नजर लगातार बनी हुई है. यानी सम्पूर्ण-पारदर्शक प्रक्रिया.

  7. वोटिंग का लिंक खुल नही रहा है बहुत कोशिश कर ली ..!!

  8. रंजु जी,

    वोटिंग पेज का लिंक सही है. और वोट दर्ज भी हो रहे हैं. यदि फिर भी आपके वहाँ यह पन्ना नही खुल रहा है तो कृपया अपने आई.एस.पी. से सम्पर्क करें.

    लिंक : htpp://www.tarakash.com/poll

  9. प्रिये संजय
    मेरा मानना है कि ब्लॉगर शब्द “neutral ” है इस लिये पुरूस्कार केवल एक होना चाहीये । अब वह महिला को मिले या पुरुष को केवल ये साबित करेगा कि वोटिंग कितनी हुई और “सर्व प्रिय ” ब्लॉगर कौन है ? वोटिंग के method से सर्वोत्तम का नहीं सर्व प्रिय का चुनाव होता है । फिर आज कल तो हर जगह पुरुष्कार लिंग भेद को मिटता कर दिया जाता हैं । आप फिल्म इंडस्ट्री के अवार्ड ले ले या आप टी वी के पुरुस्कारों पर नज़र डाले तो वहाँ भी वोइसोफ़ इंडिया मे केवल एक पुरूस्कार था या बेस्ट ऐक्टर इन negative रोल मे काजोल को पुरूस्कार दिया गया था । उसी प्रकार से साहित्य के पुरूस्कार होते है । अब कहीं भी महिलाओं कि लाइन अलग लगा कर पुरुस्कार के लिये नहीं रखा जाता है , कुछ अपवाद है जो भी खतम करने है । मै क्योकि ये मानती हूँ की मै equal हूँ इसलिये मे इस पुरूस्कार की वोटिंग मे नहीं होना चाहती । अगर २० मे से सर्वप्रिय एक का चुनाव होना हो तो मेरा ब्लोग हमेशा खुला है । बाक़ी मेरे पाठक मेरे व्यू पॉइंट को मेरी लेखनी मे हमेशा पढ़ते ही रहे है ।

  10. पर्यवेक्षक की हैसियत से कह रहा हूँ, कि कुछ लोग गलत तरीके अपनाकर वोटिंग कर/करा रहे है, जो अनुचित है।हमारे पास तकनीकी तरीके है, जिनसे हमे सब कुछ पता चल रहा है। लेकिन जैसा कि हम सभी जानते है, कम्पयूटर की तकनीक मे सब कुछ सम्भव है।

    इसलिए मेरा उन साथियों से विनम्र निवेदन है कि आप अपने ब्लॉग पर बेहतर लिखकर वोटिंग अपील करे वही सबसे अच्छा तरीका होगा। अनुचित तरीके अपनाकर पुरस्कार जीतकर, दूसरों की नजरो मे भले ही आप विजेता बन जाएं, लेकिन शायद अपराधबोध से स्वयं को मुक्त नहीं कर पायेंगे।

  11. ये भी मुश्किल है जीतू जी। आपकी बात से लग रहा है कि यहाँ भी भारतीय चुनाव जैसी उठा-पटक हो रही है। :)

    आप नजर रखे ताकि हेरा-फेरी न हो।

    सब वोट तो माँग रहे है पर वोटरो के लिये किसी भी प्रकार का प्रलोभन नही दिया जा रहा है। यह सरासर नाइनसाफी है। चाहे तो उम्मीदवार आश्वासन दे सकते है कि आप हमको वोट दीजिये हम एक साल तक आपके ब्लाग पर टिप्पणी करेंगे यदि जीत गये तो। :)

  12. […] [स्वर्ण कलम, तरकश द्वारा दिये जाने वाल पुरस्कार है जो हर साल किसी एक लोकप्रिय ब्लोगर को दिया जाता है, ये ब्लोगरों द्वारा ही नामांकित और वोट द्वारा चुने जाते हैं।] […]

  13. Its a request that please dont email us for votes . You are spammiing the email and not only that you are sending our email address as cc to various other bloggers where we may not like to send our id

Leave a Reply