अक्षरग्राम पर डाकूओं का आक्रमण

गाँव वालों, कल अक्षरग्राम पर बड़ा भारी स्पैम अटैक हुआ जिस वजह से टिप्पणी सुविधा थोड़े समय के लिए स्थगित कर दी गई है। असुविधा के लिए क्षमाप्रार्थी हूँ।

अर्हता का मतलब अंग्रेजी में क्या होता है

वैसे तो मुझे अर्हता का मतलब ही नहीं पता। यदि कोई भाई इसका मतलब व अंग्रेजी शब्द बता दे तो बड़ी कृपा होगी। वैसे मैं इस वाक्य का अनुवाद कर रहा हूँ -
“पंकज नरुला निवासी अम्बाला अर्हता बी टेक उपबन्ध 32(2) को अभियंता के तौर पर पंजीकृत किया जाता है”

कुंभकोणम के स्कूल की आग और कुछ प्रश्न

आज सुबह उठते ही कुंभकोणम के स्कूल में लगी आग से मृत बच्चों की उदास खबर पढ़ी। बच्चों के माँ-बाप की व्यथा के बारे में सोचकर डर लगता है। प्रशासन का तो वही घिसा पिटा रुख है
राज्य की मुख्यमंत्री जे जयललिता ने इस हादसे के लिए स्कूल प्रशासन और शिक्षा संस्थानों को क़सूरवार ठहराते हुए […]

अभी वर्डप्रैस नहीं किया जा सकता

मैंने हाँ भाई पर देस से अमरीका वापिसी में लिखा था कि “अक्षरग्राम खाली पड़ा है” जिस पर आलोक ने प्रश्न किया था कि ऐसा क्यूँ होता है? मुझे ये तो पता था कि कहीं एक सेंटिग बदलनी है पर आखिरकार वर्डप्रैस पर जाना ही है यह सोचकर ठीक न करने की कोताही करता रहा। […]