हिन्दी जालस्थलों की सङ्ख्या 700 पार, सम्भवतः 800 भी

इस बात की पुष्टि होने पर, कि हिन्दी के जालस्थलों की सङ्ख्या 700 पार हो चुकी है, मैंने यह याद करने की कोशिश की कि 600 पार कब हुए थे, और आश्चर्य हुआ कि 600 पार हुए थे सितम्बर 2005 में यानी करीब दो साल में दो महीने कम पहले और सौ जालस्थल चटकाने में […]

अब आया लक्ष्मी का नंबर

मुझे यह जानकारी देते हुए बहुत खुशी हो रही है, कि हमारी ब्लॉगर्स पार्क वाली चिट्ठाकारा सहेली को १८ जुलाई के दिन पुत्री की प्राप्ति हुई है। नवआगंतुक की किलकारीयों से फुर्सत मिलते ही उन्होंने इस खुशखबरी की सूचना दी। सहेली और बिटिया दोनों एक दूसरे के साथ अभी कुछ दिनों व्यस्त रहेंगे।
समस्त चिट्ठाकार […]

देवनागरी लेखन प्रोत्साहनार्थ चिट्ठाजगत सम्मान

यह सूचना मैं चिट्ठाकार डाक सूची पर दे चुका हूँ, पर सार्वजनिक रूप से करनी भी आवश्यक है अतः यहाँ भी।
चिट्ठाजगत तीन प्रकार के पारितोषिक घोषित कर रहा है -

मासिक - नवबीज - बीते महीने में जुड़े नए चिट्ठों में से एक सर्वोत्तम
चिट्ठे को यह सम्मान प्रदान किया जाएगा। यह सम्मान नए चिट्ठे को दिया
जाएगा, […]

हमारे रविशंकर माईक्रोसॉफ्ट द्वारा सम्मानित

मित्रों, तंत्राँशों तथा लिनक्स के हिन्दीकरण तथा अंतर्जाल पर हिन्दी के प्रयोग को बढ़ावा देने के हमारे साथी चिट्ठाकार रविशंकर श्रीवास्तव के महती योगदान को तो हम सभी जानते हैं पर यह अत्यंत हर्ष का विषय है कि अंततः अन्य लोग भी इस श्रम को सराहने लगे हैं। रवि भैया से हालिया बातचीत में पता […]