You are not logged in.

Username:  Password:  Login  |  Register

Forum rules

You must agree to the following in order to register

"परिचर्चा" फ़ोरम के नियम

इस फ़ोरम पर रजिस्टर करना सभी के लिए मुफ़्त है, परन्तु आपको निम्नलिखित नियमों/शर्तों का पालन करना होगा। कृपया निम्नलिखित नियमों/शर्तों को पढ़कर अपनी सहमती प्रदान करें। खाता खोलने की स्थिति में यह मान लिया जाएगा कि आप निम्नलिखित नियमों/शर्तों से सहमत हैं।

"परिचर्चा" फ़ोरम पर आप केवल एक ही खाता खोल सकते हैं। एक व्यक्ति के लिए एक खाता। यदि किसी सदस्य का एक से अधिक खाता पाया गया तो उसके सभी खाते बन्द कर दिए जाएँगे। इन नियमों/शर्तों को स्वीकार कर आप इस बात की भी पुष्टि करते हैं कि इससे पहले आपने "परिचर्चा" फ़ोरम पर इससे पहले कोई अन्य खाता नहीं खोल रखा है और इस खाते के रहते आप "परिचर्चा" फ़ोरम पर कोई अन्य खाता नहीं खोलेंगे।

"परिचर्चा" फ़ोरम एक यूनिकोड आधारित हिन्दी फोरम है जहाँ हिन्दी देवनागरी लिपि में लिखी जाती है। यहाँ रोमन हिन्दी का प्रयोग वर्जित है। यदि आपको कंप्यूटर पर यूनिकोड में हिन्दी देवनागरी लिपि में लिखनी नहीं आती तो आपकी यथासंभव सहायता की जाएगी जिस दौरान आप अंग्रेज़ी में लिख सकते हैं परन्तु रोमन(अंग्रेज़ी में लिखी) हिन्दी से परहेज़ करें। क्योंकि कोई भी पूर्ण ज्ञाता नहीं होता, इसलिए यदा-कदा अंग्रेज़ी शब्दों के उपयोग पर कोई पाबन्दी नहीं है परन्तु हिन्दी लिखना जानते होने के बावजूद अंग्रेज़ी में पूर्ण पोस्ट या पोस्ट का अधिक भाग लिखना उचित नहीं। ऐसा होने पर प्रबंधक और मंदक अपने विवेक अनुसार निर्णय लेने के लिए स्वतंत्र हैं।

"परिचर्चा" फ़ोरम के सभी प्रबन्धक तथा मंदक नियमित रूप से सभी आपत्तिजनक संदेश/लेख आदि को फ़ोरम से दूर रखने का प्रयत्न करेंगे लेकिन सभी विषयों/संदेशों/लेखों आदि को जाँचना एक दुष्कर कार्य है। आपके खाते से पोस्ट किए गए सभी संदेशों आदि के लिए आप और केवल आप उत्तरदायी होंगे और "परिचर्चा" फ़ोरम का कोई भी प्रबंधक या मंदक उनके लिए उत्तरदायी नहीं होगा।

इन नियमों/शर्तों को स्वीकारते हुए आप इस नियम को भी स्वीकारते हैं कि आप कोई भी अश्लील, भद्दे, यौन/सेक्स संबन्धी, घृणा पूर्ण, धमकी पूर्ण या अन्य गैरकानूनी/अवैध/अनैतिक संदेश नहीं पोस्ट करेंगे।


"परिचर्चा" फ़ोरम के प्रबन्धक किसी भी पोस्ट या विषय को एक फ़ोरम से दूसरी फ़ोरम में डालने, संपादित करने, मिटाने या बन्द करने के लिए स्वतंत्र हैं।

Board footer

Powered by PunBB
© Copyright 2002–2005 Rickard Andersson