पंजीकरण

अक्षरग्राम हिन्दी चिट्टाकारों की चपल चौपाल है, इस मंच पर आपका स्वागत है। इस मंच पर आप हिन्दी अथवा हिन्दी चिट्ठाकारों के परिवार से सम्बंधित कोई भी सूचना, उदघोषणा अथवा समाचार प्रकाशित कर सकते है। ध्यान रखिए, आपकी पोस्ट सम्पादक मंडल द्वारा एप्रूव होने के बाद ही प्रकाशित की जाएगी। हिन्दी चिट्ठाकारों की चपल चौपाल अक्षरग्राम पर लिखने के लिए पंजीकरण अनिवार्य है। पंजीकरण सिर्फ़ हिन्दी चिट्ठाकारों के लिए ही है। पंजीकरण करने से पूर्व इस नियमावली को पढ लें, पंजीकृत सदस्य को इस नियमावली का पालन करना अनिवार्य है, अन्यथा व्यस्थापकों को आपका पंजीकरण रद्द करने का पूर्ण अधिकार होगा।

सदस्य नियमावली:

  1. इस मंच का प्रयोग, सामूहिक सूचना, उदघोषणा अथवा समाचारों के लिए करें।
  2. यहाँ पर अपने ब्लॉग की प्रविष्टि को मत डालें, किसी तरह की व्यक्तिगत रचना को प्रकाशित नही किया जाएगा।
  3. अपने विचारों को संयत भाषा मे प्रकट करें, किसी भी प्रकार का व्यक्तिगत आक्षेप, अभद्र भाषा स्वीकार नही की जाएगी।
  4. किसी भी प्रकार की स्पैमिंग की चेष्टा अथवा व्यवसायिक उद्देश्य से किया गया विज्ञापन आपकी सदस्यता रद्द करा सकता है।

यदि आप इस नियमावली से सहमत है तो पंजीकरण के लिये यहाँ पर चटका लगाएं

Comments are closed.