परिश्रम

From सर्वज्ञ

मैं अपने ट्रेनिंग सत्र के प्रत्येक मिनट से घृणा करता था, परंतु मैं कहता था – “भागो मत, अभी तो भुगत लो, और फिर पूरी जिंदगी चैम्पियन की तरह जिओ” – मुहम्मद अली

कठिन परिश्रम से भविष्य सुधरता है. आलस्य से वर्तमान | -– स्टीवन राइट

आराम हराम है.

चींटी से परिश्रम करना सीखें | — अज्ञात

चींटी से अच्छा उपदेशक कोई और नहीं है। वह काम करते हुए खामोश रहती है। - बैंजामिन फ्रैंकलिन

चरैवेति , चरैवेति । ( चलते रहो , चलते रहो )

सूरज और चांद को आप अपने जन्म के समय से ही देखते चले आ रहे हैं। फिर भी यह नहीं जान पाये कि काम कैसे करने चाहिए ? - रामतीर्थ

जहां गति नहीं है वहां सुमति उत्पन्न नहीं होती है। शूकर से घिरी हुई तलइया में सुगंध कहां फैल सकती है? - शिवशुकीय

Personal tools