वार्ता:How to type in Hindi

From सर्वज्ञ

Contents

[edit] इस पेज संबंधी मेरे कुछ सुझाव

आज जाकर इस पेज को सही कर सका, महीनों से इस बारे में सोच रहा था। यह पेज अपने पुराने स्वरुप में ऐसा था कि यहाँ आने वाला हिन्दी टाइपिंग से अनभिज्ञ व्यक्ति हिन्दी सीखने के नाम पर इतने सारे टूल्स की लिस्ट देख कर यह इंप्रैशन लेकर जाता कि हिन्दी टाइप करना बहुत मुश्किल है और उसके लिए इतने सारे झंझट करने पड़ेंगे।

मेरी राय में यह पेज सर्वज्ञ का सबसे महत्वपूर्ण पेज है, इसका लिंक कई साइटों और ब्लॉगों पर है। अतः यह पेज ऐसा होना चाहिए कि इस पर आने वाल व्यक्ति को हिन्दी टाइपिंग सरलतम, संक्षिप्त रुप तथा कम से कम समय में समझायी जा सके। इस बारे में मेरे सुझाव निम्न हैं:

  • इस लेख को जहाँ तक हो सके, साफ सुथरा तथा संक्षिप्त रखा जाए, हाँ इस चक्कर में जरुरी जानकारी न छोड़ी जाए।
  • यह लेख हिन्दी टाइपिंग से प्रथम परिचय के रुप में हो। इसके लिए यहाँ पर हिन्दी टाइपिंग का इतिहास, भूगोल लिखने के बजाय उनके लिए अलग पेज बनाकर लिंक नीचे डाले जाएं।
  • इस लेख पर हिन्दी टाइपिंग के तरीके के रुप में सिर्फ फोनेटिक बताया जाए, बाकी तरीकों के बारे में एकाध लाइन में बताकर उनके लिए अलग पेज बनाकर लिंक दिए जाएं। मैं जानता हूँ कि हिन्दी टाइपिंग का सर्वश्रेष्ठ तरीका इनस्क्रिप्ट है लेकिन एक बंदा जो पहली बार हिन्दी टाइप करना चाहता है उसके लिए फोनेटिक से बेहतर कुछ नहीं, इस विषय पर अलग से बहस की जा सकती है।
  • यहाँ पर दुनिया जहान के टूल्स न बताकर केवल वह बताए जाएं जो आजकल प्रचलित हैं, उपयोगी हैं तथा सरल हैं। अब उदाहरण के लिए तख्ती, माध्यम, ऑफलाइन वाला हग आदि टूल कुछ विशेष प्रयोजनों को छोड़कर आजकल आउटडेटिड हैं इसलिए इस पन्ने पर उनके लिंक नहीं देने चाहिए।
  • ऑनलाइन तथा ऑफलाइन दोनों तरह के सर्वाधिक प्रचलित टूल्स के नाम बता कर एक टूल रिकमेन्ड किया जाए जो सर्वश्रेष्ठ भले ही न हो पर सरलतम हो। फिलहाल मैंने ऑनलाइन वालों में यूनिनागरी तथा ऑफलाइन में बारहा आईएमई दिया है। इस बारे में भी बहस की गुंजाइश है।
  • हिन्दी टाइपिंग संबंधी पूरी कथा यहाँ न सुनाकर यहाँ उपयोगी लिंक संबंधित कड़ियाँ में दे दिए जाएं जिनसे बंदा आगे के लिए दिशा दशा तय कर सके।

कुल मिलाकर यह लेख ऐसा हो कि नया बंदा हिन्दी लिखना शुरु कर सके, जो यहाँ आए बिना टाइपिंग सीखे न जा सके। एक बार वो टाइप करना शुरु तो करे फिर अपने लिए बेहतर टूल और तरीका खुद ही ढूंढ लेगा।

मेरे सारे सुझावों पर अपनी राय देने के साथ साथ अपने सुझाव भी दें।
--Shrish ११:०६, १७ मार्च २००७ (UTC)

[edit] इस पेज में कुछ अपडेट

इस हफ्ते मिली कुछ मेल के आधार पर इस पेज को अपडेट किया है। दो मेल मिली जिनमें पूछा गया था कि हमें रेमिंगटन टाइपिंग का अभ्यास है क्या इसके लिए कोई टूल है। अतः आज पेज पर इंटरक्टिव तरीके से रेमिंगटन और इनस्क्रिप्ट का लिंक दे दिया।
--Shrish २२:२२, १८ मार्च २००७ (UTC)

[edit] क्या इसे प्रोटेक्ट किया जाना चाहिए

यदि चाहें तो इस पेज को सिर्फ एडमिन द्वारा संपादन योग्य बनाया जा सकता है

I don't think so
Where are the links to typewriters BTW? I suggest not to remove them altogether. We may put them in another page and link from here.
Again I would advise writing bullet points instead of long-texts. --Debashish ०८:३८, २० मार्च २००७ (UTC)

[edit] इस लेख में थोड़ी जानकारी भी होनी ही चाहिए

प्रोटेक्ट करने वाला सुझाव मेरा नहीं है देबु दा। शायद पंकज भाई का हो। कृपया सब सदस्य अपने सिग्नेचर डालें।

देबु दा टाइपराइटर वाला पेज मेरे पास अलग से भी सुरक्षित है। मैं उसे एक अलग पेज पर व्यवस्थित रुप अलग अलग श्रेणियों में डालने की सोच रहा था।

बाकी जहाँ तक बात बुलेटस की है, इस लेख को संक्षिप्त तो किया जाना चाहिए पर इतना भी नहीं कि नए बंदे को कुछ समझ ही न आए। सभी सदस्यों से सुझाव आमंत्रित हैं कि इस लेख में क्या डाला जाए क्या निकाला जाए। मैंने इस लेख में अति आवश्यक ही जानकारी डाली है। हिन्दी टाइपिंग हेतु आवश्यक स्टैप्स के बारे में थोड़ी थोड़ी जानकारी देकर उनसे संबंधित लिंक्स दे दिए हैं।

  • पहले सेक्शन में बंदे को थोड़ा फोनेटिक टाइपिंग के स्वरुप का परिचय देने की कोशिश की गई है। यह इसलिए जरुरी है कि आज भी अधिकतर लोग यही समझते हैं कि हिन्दी लिखने के लिए पहले टाइपिंग सीखी होनी चाहिए। इस पैराग्राफ में उनका भ्रम और भय दूर करने की कोशिश की गई है।
  • हाँ दूसरा सेक्शन अलग पेज पर डाल कर उसका लिंक इस पेज के लास्ट में डाला जा सकता है। क्योंकि यह स्टैप पहली बार में ही आवश्यक नहीं है। ब्राउजर में हिन्दी लिखने के लिए यह आवश्यक नहीं।
  • तीसरा सेक्शन मैंने इसलिए डाला था क्योंकि कुछ लोग पहले से रेमिंगटन या इनस्क्रिप्ट जानते हैं, उनके लिए फोनेटिक की बजाय यही बेहतर हैं अतः एक एक लाइन में परिचय देकर संबंधित लिंक दे दिए हैं। यह सेक्शन बुलेटिड टाइप ही है।
  • चौथे सेक्शन में यह हो सकता है कि ऑनलाइन के लिए सिर्फ यूनिनागरी तथा ऑफलाइन के लिए बारहा आईएमई बताया जा सकता है। अन्य टूल्स की जानकारी अलग पेज पर डाल कर लिंक डाला जा सकता है।

कुल मिलाकर मेरा विचार यह है कि सिर्फ विभिन्न टूल्स के लिंक देने से नया बंदा कुछ नहीं समझ पाएगा। उसे एक एक कर सभी लिंक ट्राई करने होगे। हमें नए बंदे के लिए सबसे सही टूल चुनकर उसके बारे में संक्षिप्त जानकारी उसका सहित लिंक देना चाहिए।हिन्दी टाइपिंग वाला लेख छोटा तो हो लेकिन इतना भी नहीं कि उसे सब कुछ खुद ही सीखना पढ़े।

चूंकि मुझे यहाँ आए एक ही साल हुआ है अतः मैं नए बंदे की मानसिकता समझता हूँ, पहली बार हिन्दी टाइप करने वाले बंदे को Spoon Feeding की जरुरत होती है। उससे इतनी उम्मीद नहीं की जा सकती कि वह खुद ही सब कुछ ट्राई करके सीख ले।

मेरा अनुरोध है कि अभी इस पेज को यथावत रहने दिया जाए। मैं एक अलग पेज लिखता हूँ और संक्षिप्त तथा बुलेटिड टाइप का। अगर वह ठीक लगे तो उसे लगा लेंगे।
--Shrish ०९:३३, २३ मार्च २००७ (UTC)

[edit] यह पेज टैस्ट करके सुझाव दें

लो जी नया टैस्टिंग पेज बना दिया। यहाँ जाकर पढ़िए और सुझाव दीजिए। यह पेज सिर्फ अभी टैस्टिंग हेतु है, कृपया इसे तत्काल न बदलें।
--Shrish ०९:५५, २३ मार्च २००७ (UTC)

[edit] स्क्रीनकास्ट को कहाँ लगाएं

स्क्रीनकास्ट सबसे ऊपर काफी जगह घेर रहा है, साथ ही टेबल का प्रयोग करने से जो टैक्स्ट है वो साइड में होने से पढ़ने में दिक्कत आ रही है। मेरे विचार से स्क्रीनकास्ट को अंत में संबंधित कड़ियाँ से पहले लगाना चाहिए ताकि बंदा पहले जरा इंट्रोडक्शन पढ़ ले फिर वीडियो देखे।--Shrish ०१:४८, ८ अप्रैल २००७ (UTC)

आप सही कह रहे हैँ। - --मिर्ची सेठ ०६:२१, ८ अप्रैल २००७ (UTC)

Personal tools