वार्ता:Welcome
From सर्वज्ञ
[edit] इस लेख की पहली मेजर एडीटिंग
अब जाकर बात बनी। बहुत दिनों से यह काम बकाया था। आज इस पन्ने को संपादित कर उपयोगी और इंटरक्टिव बना दिया। इससे पहले के वर्जन में केवल लिंक्स तथा संक्षिप्त जानकारी थी जो पर्याप्त नहीं थी। सर्वज्ञ पर कुछ पन्ने हैं जो कि चिट्ठाजगत में आने वाले नए लोगों का सर्वज्ञ पर पहला पड़ाव होंगे, जिनमें यह पन्ना भी शामिल है। इस तरह के पन्ने सरल, संक्षिप्त, परिचयात्मक, इंटरक्टिव तथा प्रैक्टिकल रुप से उपयोगी होने चाहिए। ऐसे पन्नों में अनावश्यक जानकारी, लिंक्स तथा इन्फोर्मेशन ओवरलोड से बचा जाना चाहिए ताकि पहली बार इन्हें पढ़ने वाला कन्फ्यूज न हो जाए।
अब सब साथियों से निवेदन है कि किसी भी नए चिट्ठाकार के चिट्ठे पर जाएं तो इस पन्ने का तथा हिन्दी टाइपिंग वाले पन्ने का पता दे दें।
--Shrish १०:२४, १९ मार्च २००७ (UTC)
[edit] कुछ सुझाव
- इस पन्ने पर दूसरे नंबर की बुलेट में हिन्दी टाइपिंग वाले लेख का लिंक डाला जाए।
- ब्लॉगर के लिए हिन्दी टैम्पलेट का लिंक मेरे ख्याल से इस पन्ने की बजाय हिन्दी में ब्लॉग कैसे बनाएं नामक पन्ने पर देना चाहिए।
