सदस्य:जीतू
From सर्वज्ञ
|
Jitendra Chaudhary|जीतू, जन्म से कानपुरी, लेकिन रोटी के लिये मिट्टी से दूर,Database और VB के डाक्टर, Internet के लती, खाना छोड़ सकते है Surfing नही.लेखन मे उग्र.,राजनेताओ से खासी चिढ,भारत की सामाजिक एवम राजनैतिक दुर्दशा से व्यथित.आजकल कुवैत मे डेरा है, यही पर बसेरा है.अक्सर Middle East और यूरोप के बीच चक्कर लगाते हुए पाये जाते है,क्या करे रोजी रोटी का सवाल है. -----सपनाः हिन्दी इन्टरनेट की आधिकारिक भाषा बने.------ -----पसन्दः राजनीतिक चर्चा------ -----नापसन्दःनहाने के बाद,पत्नी द्वारा,बाथरूम मे वाइपर लगाने को बाध्य किया जाना-----पूरा परिचय यहाँ देखें। मै अपने विचार आप लोगों के सामने मेरा पन्ना नाम के हिन्दी ब्लॉग के द्वारा रखता हूँ, पधारिएगा जरुर।सौ करोड़ की जनसंख्या वाले देश मे इतने कम हिन्दी ब्लॉग! आश्चर्य है, जिस दिन हर भारतवासी ने ठान लिया कि अपने विचारों को ब्लॉग के द्वारा व्यक्त करेगा, उस दिन दुनिया की कोई शक्ति हिन्दी को इन्टरनैट पर काबिज होने से नही रोक सकती। अभी तक की उपलब्धियां नाकाफ़ी हैं, लेकिन मै इन्टरनैट पर हिन्दी के बढते कदमों से बहुत ही उत्साहित हूँ, सपना है कि हिन्दी को भी वही मान सम्मान मिले जो दूसरी अंतर्राष्ट्रीय भाषाओं को मिला है।यह मुश्किल जरुर है लेकिन नामुमकिन नही।बिना आपके सहयोग के यह अभियान अधूरा है, आइये साथ मिलकर हिन्दी को आगे बढाएं। | <rss>http://www.jitu.info/merapanna/?feed=rss2|short|max=15|charset=UTF-8</rss> |
