सर्वज्ञ:अबाउट
From सर्वज्ञ
सर्वज्ञ एक सहकारी ज्ञानकोष है। सर्वज्ञ शब्द का अर्थ है जो सब कुछ जानता हो। कुछ ऐसा ही प्रयास इस विकी को लगाने का है। एक जगह जहाँ पर हिंदी ब्लॉगजगत व अंतर्जाल पर हिन्दी से संबधित सभी जानकारी मौजूद हो। इस विकी पर हिन्दी टाइपिंग, हिन्दी कंप्यूटिंग तथा हिन्दी ब्लॉगिंग संबंधी सभी सामान्य तथा तकनीकी जानकारियों को उपलब्ध करवाने का प्रयास किया गया है।
यह् स्थल एक विकी है जिसका मतलब है कि कोई भी - आप भी - किसी भी लेख को Edit कड़ी को क्लिक करके अभी बदल सकते हैं । Edit कड़ी केवल कुछ सुरक्षित पन्नों को छोड़कर सभी लेखों में मौजूद है ।
सर्वज्ञ अक्षरग्राम नेटवर्क का एक हिस्सा है जो कि नेट पर हिन्दी के प्रचार-प्रसार के लिए कार्यरत है। यह पूर्णतया अव्यावसायिक तथा लाभरहित संस्था/सेवा है।
सर्वज्ञ मीडियाविकी सॉफ्टवेयर द्वारा संचालित है। आप भी सर्वज्ञ के विकास में योगदान दे सकते हैं।
