Blogger

From सर्वज्ञ

ब्लॉगर (Blogger) शब्द निम्न दो अर्थों में प्रयुक्त किया जाता है:

[edit] ब्लॉगर (ब्लॉग लेखक)

किसी ब्लॉग के लेखक को ब्लॉगर कहा जाता है। हिन्दी में इसी का प्रचलित नाम चिट्ठाकार है। उदाहरण के लिए: "हिन्दी के अधिकतर ब्लॉगर हास्य विधा में निपुण होते हैं।"

[edit] ब्लॉगर (एक ब्लॉगिंग सेवा)

ब्लॉगर सर्च इंजन कंपनी गूगल द्वारा संचालित एक ब्लॉगिंग सेवा है। मुफ्त सेवा तथा आसान सैटअप के कारण यह सर्वाधिक प्रचलित ब्लॉगिंग सेवाओं में से है। इसमें यूनिकोड हिन्दी हेतु उन्नत सपोर्ट है। यह हिन्दी चिट्ठाकारों में सर्वाधिक प्रचलित ब्लॉगिंग सेवा है। इसे मूलतः Pyra Labs द्वारा विकसित किया गया था, तब इसे ब्लॉगस्पॉट के नाम से जाना जाता था। बाद में गूगल ने इसका अधिग्रहण कर लिया, तब इसका नाम बदलकर ब्लॉगर रखा गया। अभी भी कई पुराने चिट्ठाकार इसे ब्लॉगस्पॉट ही कहना पसंद करते हैं। कुछ ही समय पूर्व इसका नया संस्करण ३.० जारी हुआ है जो नए ब्लॉगर के नाम से प्रसिद्ध हो रहा है। इसमें अनेक नए फीचर जैसे श्रेणियाँ तथा विजेट्स आदि आए हैं। हाल ही में इसके पोस्ट एडीटर में हिन्दी में लिखने के लिए एक ट्रांसलिट्रेशन टूल भी लगाया गया है।

[edit] संबंधित कड़ियाँ

Personal tools