Blognaad

From सर्वज्ञ

blognaad.jpg

ब्लॉगनाद हिन्दी का पहला ब्लॉग रेडियो था जो कि हिन्दी चिट्ठाकारों द्वारा सन २००५ में सामूहिक रुप से आरंभ किया गया था। यह हिन्दी चिट्ठाकारों का अपना रेडियो स्टेशन जिसमें कोई भी हिन्दी मे अपनी आडियो प्रविष्टि भेज सकता था।

पुराने चिट्ठाकारों ने ब्लॉगिंग की हर विधा पर काम किया चाहे वो लेखन हो, अथवा श्रवन (Audio), दृश्य (Photo) अथवा वीडियो (Video वगैरह) ब्लॉग-नाद हिन्दी चिट्ठाकारों का आधिकारिक रेडियो हुआ करता था। कई चिट्ठाकारों ने अपने लेख अपनी आवाज में रिकार्ड करके दुनिया को सुनाए। यह एक अनूठा अनुभव था। अक्सर यह उन लोगों के लिए बहुत अच्छा होता जिनको (बॉलीवुड की बदौलत) हिन्दी समझ में तो आती, लेकिन वे ना तो हिन्दी पढना जानते थे और ना ही लिखना। ऐसे लोगों ने ब्लॉग-नाद का भरपूर मजा लिया। आप विश्वास नही करेंगे कई अंग्रेजों/जापानियों ने इसमें अपने हिन्दी में आडियो भेजे थे। आप इनको ब्लॉग नाद पर सुन सकते है। इस ब्लॉग रेडियो को बनाने में अतुल अरोरा, ईस्वामी और जीतेंद्र चौधरी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। ब्लॉग-नाद की लोकप्रियता का आलम यह था कि अमरीका के कई रेडियो स्टेशनों पर इसके पॉडकास्ट प्रसारित होते थे। शायद इसकी अति लोकप्रियता ही इसके बन्द होने का कारण भी बनी। इसकी साइट के ओवरलोडिंग होने की वजह से इसको बन्द करने का निर्णय लेना पड़ा, क्योंकि इसके होस्ट ने लगातार बढते हुए ट्रैफ़िक को देखकर इसके लिए हाथ खड़े कर दिए। आज भी पुराने कुछ पॉडकास्ट आप यहाँ पर सुन सकते है। ब्लॉग-नाद के नए संस्करण पर काम लगभग पूरा हो चुका है जल्द ही यह आपके सामने प्रस्तुत होगा। फिर आप अपने पीसी, लैपटाप और आइ-पॉड पर हिन्दी पॉडकास्ट का मजा ले सकेंगे, बस थोड़ा इन्तज़ार करिए।

अद्यतन: ब्लॉगनाद का नया संस्करण संजय नाम से जारी हो चुका है। इसमें ऑडियो के साथ-साथ वीडियो भी शामिल है। संजय पर जाने के लिए यहाँ क्लिक करें, संजय के बारे में अधिक जानकारी के लिए यह लेख देखें।

[edit] सम्बंधित कड़ियाँ

सर्वज्ञ पर सम्बंधित लेख:

Personal tools