FAQ
From सर्वज्ञ
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
[edit] Hindi Help / हिन्दी सहायता
[edit] I can't see Hindi Text on a site
You need to download a Unicode Hindi font and set your browser's encoding to Unicode. For details see this page.
To see Non-Unicode Hindi without installing a particular Hindi font, use Padma Extension for Firefox. For other browers use [Unicode Conversion Gateway.
[edit] मेरे फायरफॉक्स ब्राउजर में हिन्दी सही नहीं दिखती, बिखरी हुई दिखाई देती है
इसके लिए पहले आप ग्रीजमोन्की एक्सटेंशन इंस्टाल करें। उसके बाद MozTxtAlign नामक यूजरस्क्रिफ्ट इंस्टाल करें। इस तरीके से समस्या का हल तो निकल आता है, लेकिन सभी के लिए ग्रीजमंकी इन्सटाल करना आसान नही। आइए इस समस्या को जड़-मूल से दूर करते है।
आपकी समस्या दो कारणो से हो सकती है:
१. आपके कन्टेन्ट का टैक्स्ट Justified होगा २. या फिर आपने टैम्पलेट मे Letter-spacing की सैटिंग होगी।
आप अपने ब्लॉग के टेम्पलेट अथवा CSS फाइल को खोलिए। और उसमे ये वाला वाक्य ढूंढिए :
text-align: justify;
और इस वाक्य को इस नीचे वाले वाक्य से बदल दीजिए।
text-align: left;
उम्मीद है आपकी समस्या इससे सुलझ जाएगी, लेकिन यदि समस्या इससे भी ना सुलझे तो आप अपने ब्लॉग के टेम्पलेट अथवा CSS फाइल को खोलिए। और उसमे ये वाला वाक्य ढूंढिए :
letter-spacing:-2px;
और इस वाक्य को इस नीचे वाले वाक्य से बदल दीजिए।
letter-spacing:0px;
हमने लैटर स्पेसिंग की सैटिंग को 0 करैक्टर का कर दिया। ये दो अक्षरों के बीच की सैटिंग होती है। अमूमन IE वगैरहा जैसे ब्राउजर इस सैटिंग को अनदेखा कर देते है, लेकिन फायरफाक्स इस सैटिंग को प्रोसेस करता है, अब चूंकि हिन्दी के करैक्टर यूनीकोड मे होते है इसलिए एक अक्षर दूसरे अक्षर से सैटिंग के अनुसार दूर दिखते है, इसलिए समस्या आती है।
[edit] मेरी ईमेल अथवा दूसरे वेबपेजों में हिन्दी की बजाय कचरा दिख रहा है
ऐसा हिन्दी एन्कोडिंग के सही न होने से है। आप ब्राउजर के View मीनू में जाकर Character Encoding को Unicode (UTF-8) कर दें। यदि अब भी हिन्दी सही न दिखाई दे तो हिन्दी यूनिकोड रियेयर टूल का प्रयोग करें, अधिक जानकारी के लिए यहाँ पढ़िए।
[edit] मैं हिन्दी में टाइप कैसे करुँ
अगर आपको पहले से हिन्दी टाइपिंग का अभ्यास नहीं है तो फोनेटिक टाइपिंग से शुरुआत करना आसान रहेगा। इसके लिए इस लेख को पढ़ें। अगर आप पहले से रेमिंगटन या इनस्क्रिप्ट टाइपिंग जानते हैं तो क्रमशः इस लेख तथा इस लेख को पढ़ें। इस विषय में अधिक सहायता के लिए आप परिचर्चा में हिन्दी लेखन में सहायता नामक फोरम में प्रश्न पूछ सकते हैं।
[edit] मैं कई ग्राफिक्स प्रोग्रामों जैसे फोटोशॉप आदि में हिन्दी टाइप नहीं कर पाता
इसका कारण है कि उपरोक्त प्रोग्राम या तो यूनिकोड को सपोर्ट नहीं करते या आंशिक रुप से सपोर्ट करते हैं। इनमें हिन्दी टाइप करने का तरीका यहाँ पढ़िए।
[edit] ब्लॉगिंग सहायता
[edit] मैं अपना हिन्दी ब्लॉग कैसे बनाऊँ
हिन्दी ब्लॉग बनाने के लिए आप ब्लॉगर अथवा वर्डप्रैस.कॉम की मुफ्त सेवा का उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए पूरी प्रक्रिया यहाँ पढ़िए। एक बार ब्लॉग बना लेने के बाद उसे संशोधित कर हिन्दीकरण किया जा सकता है। ब्लॉग बनाने हेतु तकनीकी सहायता के लिए परिचर्चा में वेबसाइट/ब्लॉग सम्बंधी सहायता नामक फोरम में प्रश्न पूछ सकते हैं।
[edit] मुझे सर्वज्ञ विकी और अन्य ब्लॉगों पर कुछ हिन्दी के शब्द समझ नहीं आते
हिन्दी चिट्ठाजगत में प्रचलित शब्दों का संग्रह यहाँ दिया गया है।
[edit] मेरे ब्लॉगर ब्लॉग पर टिप्पणियों में टिप्पणीकार के नाम के साथ "कहा था..." लिखा आता है। क्या इसे बदला जा सकता है?
हाँ इसके लिए आपको अपने टैम्पलेट में HTML संशोधित करनी होगी। इसके लिए पूरी प्रक्रिया सरल रुप में यहाँ दी गई है।
[edit] मैं अपने ब्लॉगर ब्लॉग पर पोस्ट पब्लिश नहीं कर पा रहा। प्रोग्रेस ४०% के आसपास जाकर अटक जाती है।
शायद ब्लॉगर सेवा अस्थायी तौर पर डाउन हो। ब्लॉगर स्टेटस पर जाँच करें।
[edit] मैं ब्लॉगर ब्लॉग को वर्डप्रैस पर कैसे इम्पोर्ट करुँ?
इसके लिए वर्डप्रैस में इम्पोर्ट सुविधा होती है। इसके लिए पूरी प्रक्रिया यहाँ पढ़ें।
[edit] मेरे पास डायलअप/स्लो/(सीमित डाटा ट्रांसफर लिमिट) वाला इंटरनेट कनेक्शन है जिस कारण मुझे ब्लॉग पोस्ट लिखने में दिक्कत होती है
आप विंडोज लाइव राइटर का प्रयोग करें। इसमें आप ऑफलाइन रहकर पोस्ट लिख सकते हैं। पोस्ट को ड्राफ्ट के रुप में कई चरणों में भी लिखा जा सकता है। एक बार पूरी पोस्ट लिखने के बाद ऑनलाइन (कनेक्ट) होकर पोस्ट पब्लिश कर दें। यह लंबे लेख लिखने हेतु विशेष उपयोगी है। इस बारे में संपूर्ण जानकारी यहाँ पढ़ें।
[edit] वर्डप्रैस तथा वर्डप्रैस.कॉम में क्या अंतर है, मेरे लिए इनमें कौन सी सेवा सही है?
वर्डप्रैस सॉफ्टवेयर को आपको डाउनलोड करके अपने वेबस्पेस पर अपलोड करना होता है। इसका लाभ यह है कि यह सर्वाधिक उन्नत ब्लॉगिंग प्लेटफार्म है लेकिन इसके लिए आपको अपना वेबस्पेस और डोमेन नेम चाहिए। वर्डप्रैस.कॉम सेवा में आप उसकी साइट पर जाकर अपना ब्लॉग बनाते हैं। इसके लिए अपने वेबस्पेस और डोमेन नेम की आवश्यकता नहीं लेकिन यह एक सीमित सुविधाओं वाली सेवा है। इस बारे में अधिक जानकारी यहाँ पढ़ें।
[edit] वर्डप्रेस मे अपनी श्रेणियों को अनुक्रम मे कैसे लगाये?
उदाहरणतः
- हास्य व्यंग
- मिर्जा साहब
- मोहल्ला पुराण
- शेरो शायरी
- गालिब
- मीर
- निदा फाजली
TODO: Syntax
[edit] अपने चिट्ठे को प्रसिद्ध कैसे करें?
इस बारे में यहाँ पढे
[edit] क्या ब्लॉगरों के कुछ अधिकार हैं?
हाँ, इस बारे में यहाँ तथा [1] पढ़ें।
[edit] मैं वर्डप्रैस/वर्डप्रैस.कॉम ब्लॉग में रंगीन टैक्स्ट में कैसे लिखूँ
इन सेवाओं के पोस्ट एडीटर में रंगीन टैक्स्ट हेतु टूलबार बटन नहीं है। इनमें रंगीन टैक्स्ट में लिखने का तरीका यहाँ पढ़ें।
[edit] क्या मैं अन्य चिट्ठों/इंटरनैट से लेखों और दूसरी सामग्री का अपने चिट्ठे उपयोग कर सकता हूँ?
आप ऐसा कर सकते हैं यदि लेख अथवा सामग्री का मूल लेखक ऐसा करने की अनुमति प्रदान करता हो। इस बारे में अधिक जानकारी यहाँ पढ़ें।
[edit] किसी ने मेरी पोस्ट को बिना अनुमति के अपने चिट्ठे पर छाप दिया है। मैं क्या करुँ?
बिना अनुमति के किसी अन्य की सामग्री को छापना सामग्री चोरी (Plagiarism) कहते हैं। यह कॉपीराइट के उल्लंघन के दायरे में आता है। इसके लिए कुछ उपाय यहाँ बताए गए हैं।
[edit] मैं किसी ब्लॉग पर टिप्पणी करते हुए टैक्स्ट को बोल्ड, इटैलिक करना तथा हाइपरलिंक लगाना आदि कैसे करुँ?
इसके लिए विस्तार से जानकारी यहाँ दी गई है।
[edit] मैं विभिन्न स्थानों पर जैसे ब्लॉग पोस्ट तथा टिप्पणियों में ग्राफिक स्माइली का प्रयोग कैसे करुँ?
विभिन्न जालस्थलों, ब्लॉगिंग सेवाओं में स्माइली के प्रयोग के लिए जानकारी यहाँ दी गई है।
[edit] क्या मैं अपने ब्लॉग द्वारा कुछ धन कमा सकता हूँ?
इसके लिए आप गूगल एडसेंस आदि सहित कई अन्य विज्ञापन सेवाओं का उपयोग कर सकते हैं। यद्यपि हिन्दी में अभी इसका सीमित स्कोप है। इस बारे में यहाँ, यहाँ तथा यहाँ पढ़ें।
[edit] मैं नए ब्लॉगर पर शिफ्ट होना चाहता हूँ। ऐसा करने में कोई खतरा तो नहीं?
नहीं, बस ध्यान रखें कि यदि आपने अपने ब्लॉग की भाषा Hindi सैट कर रखी है तो शिफ्ट करने से पहले बदलकर English(India) कर दें। ऐसा न करने पर आपकी सभी पोस्टों की तारीख बदलकर वर्तमान दिन की हो जाएगी। शिफ्ट करने के बाद आप बदलकर दोबारा Hindi कर सकते हैं। इस बारे में अधिक जानकारी यहाँ पढ़ें।
[edit] मैं जब भी अपने ब्लॉगर चिट्ठे में कोई पोस्ट संपादित करता हूँ तो उसकी तारीख बदलकर आज की हो जाती है और वह पोस्ट सबसे ऊपर आ जाती है। ऐसा क्यों है?
ऐसा ब्लॉगर के एक बग के कारण है। ऐसा तब होता है यदि आपने अपने ब्लॉग की भाषा Hindi सैट कर रखी हो। अतः पोस्ट संपादित करने से पहले भाषा बदलकर English (India) सैट कर दें। पोस्ट पब्लिश करने के बाद दोबारा भाषा Hindi कर सकते हैं। इस बारे में अधिक जानकारी यहाँ पर है।
[edit] क्या मैं अपना ब्लॉग वर्डप्रैस.कॉम से ब्लॉगर पर शिफ्ट कर सकता हूँ?
ऐसा करने हेतु ब्लॉगर में इम्पोर्ट सुविधा नहीं है। यदि आपकी पोस्टों की संख्या थोड़ी ही है तो आप यह तरीका अपना सकते हैं।
[edit] मेरे वर्डप्रैस/वर्डप्रैस.कॉम ब्लॉग में अक्सर पोस्टों में 404 Error आ जाता है। इसका क्या कारण है मैं इसे कैसे सही करुँ?
इसका कारण पर्मालिंक का हिन्दी में होना है। चूंकि हिन्दी में टैक्स्ट अधिक स्थान घेरता है अतः लिंक लंबा होने पर ऐसा होता है। आप पोस्ट लिखते समय Post Slug का प्रयोग करके पर्मालिंक इंग्लिश में रखें। इसके लिए Post Editor में दाईं तरफ Post Slug नामक बॉक्स के आगे +/- चिन्ह का प्रयोग करके उसे Expand करें और उसमें English में पोस्ट का कुछ भी नाम डाल दें। इस बारे में अधिक जानकारी के लिए परिचर्चा पर यह थ्रेड देखें
[edit] क्या ब्लॉगर ब्लॉग में भी Post Slug डाला जा सकता है जिससे कि पोस्ट का नाम तो हिन्दी में आए लेकिन पर्मालिंक इंग्लिश में?
ब्लॉगर में यह सुविधा उपलब्ध नहीं है लेकिन एक आसान ट्रिक द्वारा ऐसा किया जा सकता है। इस बारे में विस्तार से जानकारी यहाँ दी गई है।
[edit] मेरे पास अपना वेबस्पेस नहीं है क्या मैं अपने ब्लॉगर ब्लॉग के लिए अपने डोमेन नेम का उपयोग कर सकता हूँ?
हाँ ब्लॉगर ने कुछ समय पूर्व यह सुविधा प्रदान की है। इस बारे में अधिक जानकारी यहाँ लें।
[edit] फीड क्या होता है, इसका क्या उपयोग है?
ब्लॉग फीड द्वारा आपके पाठक आपकी नवीन पोस्टों के बारे में बिना आपके ब्लॉग पर आए भी जान सकते हैं। इस बारे में अधिक जानकारी यहाँ पढें।
[edit] फीडबर्नर क्या है, इसके उपयोग से क्या फायदा है?
फीडबर्नर एक सेवा है जो आपके ब्लॉग की डिफॉल्ट फीड को लेकर आपको रीफॉर्मेट की हुई फीड देती है। इसके अतिरिक्त यह साइट स्टैटिक्स आदि की सुविधा भी प्रदान करती है। इस बारे में अधिक जानकारी यहाँ पढें।
[edit] मैं अपने ब्लॉग के साइडबार में इमेज लिंक लगाना चाहता हूँ, कैसे करूँ?
वर्डप्रैस/वर्डप्रैस.कॉम के Links विजेट में तो इसके लिए विकल्प होता है लेकिन ब्लॉगर में नहीं। इसके लिए आप HTML विजेट का प्रयोग करें। इस तरीके से साइडबार के अतिरिक्त फुटर में भी इमेज लिंक लगाया जा सकता है। इसके लिए पूरा तरीका यहाँ पढ़ें।
[edit] मैं अपने ब्लॉग के साइडबार में लिंक कैसे डालूँ?
यह प्रक्रिया ब्लॉगर हेतु है। इसके लिए अपने ब्लॉग के साइडबार में ब्लॉगरोल बनाएं। अपने ब्लॉग के डैशबोर्ड में जाएं, इसके लिए नेवीगेशन बार (ब्लॉग के ऊपर जो पट्टी है न) पर Customize बटन पर क्लिक करें। अब जो पेज खुले उस पर दांई तरफ Add a Page Element लिंक पर क्लिक करके जो विजेट्स की सूची आए उसमें से Link List नामक विजेट चुनें। इसके बाद जो पॉपअप विंडो खुलेगी उसमें आप New Site URL बॉक्स में लिंक का URL यानि पता तथा New Site Name बॉक्स में लिंक का नाम डाल कर Add Link बटन पर क्लिक कर जोड़ दें। आप जितने चाहे लिंक जोड़ सकते हैं। वे लिंक चाहे तो आपके अपने ब्लॉग के हों या बाहरी साइटों/ब्लॉगों के। अंत में Save Changes बटन पर क्लिक करें। वह दांई तरफ साइडबार में सबसे ऊपर जुड़ जाएगा। उसे ड्रैग एंड ड्रॉप करके वांछित जगह पर लगा दीजिए।
[edit] मैं अपनी सभी पोस्टों के लिंक साइडबार में कैसे दिखाऊँ?
ब्लॉगर में इसके लिए आप नैवीगेशन बार (ब्लॉग पेज के सबसे ऊपर जो पट्टी होती है) पर Customize बटन पर क्लिक करके डैशबोर्ड में जाएं। अब दांई तरफ साइडबार में Add a page element (जो कि साइडबार में सबसे ऊपर होगा) लिंक पर क्लिक करके जो विजेट्स की सूची आए उसमें से Blog Archive नामक विजेट चुनें। इसके बाद जो पॉपअप विंडो खुलेगी उसमेंSave Changes बटन पर क्लिक करें। विजेट दांई तरफ साइडबार में सबसे ऊपर जुड़ जाएगा। उसे ड्रैग एंड ड्रॉप करके वांछित जगह पर लगा दीजिए।
वर्डप्रैस/वर्डप्रैस.कॉम में इसके लिए ब्लॉग के ऊपर नैवीगेशन बार पर My Dashboards ड्रॉपडाउन ऐरो पर क्लिक करके वांछित ब्लॉग चुनकर उसके डैशबोर्ड में जाएं। इसमें ऊपर Presentation टैब पर क्लिक करें जो पेज खुले उसमें नीचे Widgets टैब पर क्लिक करें। जो पेज खुले उसमें नीचे Available Widgets बॉक्स में से Recent Posts और Archives नामक विजेट ड्रैग करके ऊपर Sidebar बॉक्स में ड्रॉप कर दें। नीचे Save Changes बटन पर क्लिक करके सेव करें।
[edit] मैं अपने ब्लॉग का प्रोफाइल कैसे अपडेट करुँ?
ब्लॉगर के होमपेज पर जाकर लॉगइन करें तथा दांई तरफ Edit Profile लिंक पर क्लिक करें। जो पेज खुले उसमें प्रोफाइल संबंधी जानकारी अपडेट की जा सकती है।
फोटो डालने हेतु Photograph हैडिंग के अंतर्गत Photo URL बॉक्स में फोटो का लिंक डालें। फोटो अपलोड करने के लिए आप Imageshack अथवा Photobucket का उपयोग कर सकते हैं। वहाँ फोटो अपलोड करके लिंक प्राप्त कर ब्लॉगर में उपरोक्त बॉक्स में डालें।
वर्डप्रैस.कॉम में इसके लिए डैशबोर्ड में जाकर दाएं ऊपर My Profile लिंक पर क्लिक करें। यहाँ पर विभिन्न विकल्प सैट करने के अतिरिक्त My Picture बॉक्स में अपने कंप्यूटर से फोटो भी अपलोड कर सकते हैं।
[edit] मैं अपने ब्लॉग के साइडबार में अपना प्रोफाइल तथा फोटो कैसे डालूँ?
ब्लॉगर में इसके लिए आप साइडबार में About Me नामक विजेट डालें। पहले तो उपरोक्त प्रश्न में बताइ विधि के अनुसार ब्लॉगर प्रोफाइल में फोटो जोड़ें। इसके बाद नैवीगेशन बार (ब्लॉग पेज के सबसे ऊपर जो पट्टी होती है) पर Customize बटन पर क्लिक करके डैशबोर्ड में जाएं। अब दांई तरफ साइडबार में Add a page element (जो कि साइडबार में सबसे ऊपर होगा) लिंक पर क्लिक करके जो विजेट्स की सूची आए उसमें से About Me नामक विजेट चुनें। इसके बाद जो पॉपअप विंडो खुलेगी उसमें Save Changes बटन पर क्लिक करें। विजेट दांई तरफ साइडबार में सबसे ऊपर जुड़ जाएगा। उसे ड्रैग एंड ड्रॉप करके वांछित जगह पर लगा दीजिए।
वर्डप्रैस/वर्डप्रैस.कॉम में Profile के लिए विजेट नहीं होता। इसके लिएडैशबोर्ड में Presentation > Widgets टैब में जाकर Available Widgets में से Text विजेट ड्रैग करके ऊपर Sidebar बॉक्स में डालें। अब इस विजेट में अपने बारे में लिखें। आप HTML का प्रयोग कर सकते हैं।
अब फोटो डालने के लिए पहले तो अपनी फोटो Imageshack अथवा Photobucket पर अपलोड कर लिंक (Photo URL) प्राप्त कर लें। फिर निम्न कोड के द्वारा उपरोक्त टैक्स्ट विजेट में फोटो डालें।
<img src="http://photoURL">
[edit] मैं अपने ब्लॉग पर विजिटरों के बारे में जानकारी कैसे प्राप्त करूँ?
इसके लिए आप Counter का प्रयोग करें। वर्डप्रैस/वर्डप्रैस.कॉम ब्लॉग में इनबिल्ट काऊंटर होता है। इसके द्वारा जानकारी प्राप्त करने के लिए डैशबोर्ड में Blog Stats नामक टैब में जाएं। इसे साइडबार में लगाने के लिए डैशबोर्ड में जाएं। इसमें ऊपर Presentation टैब पर क्लिक करें जो पेज खुले उसमें नीचे Widgets टैब पर क्लिक करें। जो पेज खुले उसमें नीचे Available Widgets बॉक्स में से Blogstats नामक विजेट ड्रैग करके ऊपर Sidebar बॉक्स में ड्रॉप कर दें। नीचे Save Changes बटन पर क्लिक करके सेव करें।
ब्लॉगर आदि अन्य ब्लॉगों में Counter जोड़ने के लिए पहले StatCounter पर एक एकाऊंट बनाएं। इसमें अपना काऊंटर कॉन्फिगर करने पर आपको HTML कोड दिया जाएगा। अब अपने ब्लॉगर ब्लॉग के डैशबोर्ड में जाकर दांई तरफ साइडबार में Add a page element (जो कि साइडबार में सबसे ऊपर होगा) लिंक पर क्लिक करके जो विजेट्स की सूची आए उसमें से HTML/JavaScript नामक विजेट चुनें। इसके बाद जो पॉपअप विंडो खुलेगी उसमें ऊपर प्राप्त कोड डालकर Save Changes बटन पर क्लिक करें। विजेट दांई तरफ साइडबार में सबसे ऊपर जुड़ जाएगा। उसे ड्रैग एंड ड्रॉप करके वांछित जगह पर लगा दीजिए।अब अपने ब्लॉग पर जाएं और Statcounter के आइकॉन पर क्लिक करें। यह आपको अपनी वैबसाइट पर ले जाएगा जहाँ लॉगइन करके आप विजिटरों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। StatCounter को वर्डप्रैस/वर्डप्रैस.कॉम ब्लॉग में भी लगाया जा सकता है।
[edit] विकी सहायता
[edit] सर्वज्ञ विकी क्या है, इस पर किस प्रकार की जानकारी है, इसका क्या उद्देश्य है?
इन सब प्रश्नों का उत्तर यहाँ पढ़ें।
[edit] क्या मैं भी सर्वज्ञ विकी पर कुछ योगदान दे सकता हूँ, यदि हाँ तो किस प्रकार?
बिल्कुल विकी का अर्थ ही यही है कि वह सबके योगदान के लिए खुला है। आप मौजूदा लेखों में सुधार कर सकते हैं, उनमें नई जानकारियाँ डाल सकते हैं तथा अनुपलब्ध विषयों पर नए लख लिख सकते हैं। इस बारे में अधिक जानकारी यहाँ पढें। सहायता हेतु सहायता पृष्ठ पर जाएं।
[edit] लेखों को लिखने बदलने हेतु क्या कोई दिशानिर्देश हैं?
हाँ लेकिन सरल और सामान्य। इस बारे में इस पृष्ठ पर जानकारी दी गई है। इसके अलावा इस बारे में कोई भी प्रश्न संबंधित पेज के वार्ता पन्ने (Discussion Page) पर पूछ सकते हैं। इसके लिए हर पन्ने के ऊपर Discussion नामक टैब है उस पर क्लिक करके वार्ता पन्ने पर अपना प्रश्न/सुझाव डालें और टूलबार के बाएं से दसवें बटन का प्रयोग करके अपना सिग्नेचर डाल दें।
[edit] मुझे विकी फॉर्मेट नहीं आता। मैं लेख कैसे लिख/बदल सकता हूँ?
विकी फॉर्मेट अत्यंत सरल है, इसमें सीखने वाली कोई खास बात नहीं है। अधिकतर सामान्य कार्यों हेतु टूलबार उपलब्ध है। इस बारे में जानकारी यहाँ पर है। अन्य कोई भी प्रश्न हो तो आप संबंधित पेज के वार्ता पन्ने पर अथवा मेरे सदस्य वार्ता पन्ने पर पूछ सकते हैं। इसके लिए पन्ने के ऊपर Discussion नामक टैब है उस पर क्लिक करके वार्ता पन्ने पर अपना प्रश्न/सुझाव डालें और टूलबार के बाएं से दसवें बटन का प्रयोग करके अपना सिग्नेचर डाल दें।
[edit] विकी में एक पेज को दूसरे पेज के साथ लिंक कैसे करें?
इसके लिए निम्न सिन्टैक्स प्रयोग करें:
[[PageTitle]] अथवा [[PageTitle | लिंक टाइटल]]
[edit] क्या सर्वज्ञ विकी सिर्फ़ चिट्ठाकारों के लिए है? या सिर्फ़ चिट्ठाकारी के बारे में है?
नहीं। यद्यपि यह विकी हिन्दी ब्लॉगरों द्वारा स्थापित किया गया था लेकिन इसका उद्देश्य हिन्दी कंप्यूटिंग के बारे में जानकारी देना तथा नेट पर हिन्दी का प्रचार-प्रसार है। इस विकी पर हिन्दी कंप्यूटिंग से संबंधित कोई भी लेख लिखा जा सकता है जिनमें हिन्दी टाइपिंग, हिन्दी कंप्यूटिंग, हिन्दी ब्लॉगिंग, इंटरनेट पर हिन्दी से संबंधित विभिन्न साइटें और सेवाएं आदि शामिल हैं। कोई भी व्यक्ति जो इनसे संबंधित कोई भी जानकारी जोड़ना चाहे वो इस विकी का सदस्य बन सकता है। बाकी हर प्रकार के पाठकों का तो स्वागत है ही।
[edit] नारद सहायता
[edit] ये नारद क्या बला है, ब्लॉग एग्रीगेटर क्या होता है ?
नारद एक हिन्दी ब्लॉग एग्रीगेटर है यानि कि यह विभिन्न हिन्दी ब्लॉगों की फीड का उपयोग कर उनकी नवीनतम पोस्टों को एक जगह दिखाता है। इसके अतिरिक्त नारद की आर्काइव्स का उपयोग कर पुरानी पोस्टों को भी देखा जा सकता है। अधिकतर हिन्दी पाठक हिन्दी चिट्