Hindi Blogosphere Community Sites and Services

From सर्वज्ञ

(Hindi Blogosphere Social Sites and Services से भेजा गया)

इस पन्ने पर हिन्दी ब्लॉगजगत की सामूहिक साइटों तथा सेवाओं की जानकारी दी गई है जो कि इंटरनेट पर हिन्दी तथा चिट्ठाकारी के प्रचार प्रसार में जुड़ी हैं। इनमें व्यावसायिक तथा अव्यावसायिक दोनों प्रकार की साइटों/सेवाओं शामिल हैं।

अक्षरग्राम परिवार की साइटों के बारे में आप जानकारी विस्तार से यहाँ पढ़ सकते हैं। इनमें अक्षरग्राम ग्रुप ब्लॉग, नारद, सर्वज्ञ, परिचर्चा आदि शामिल हैं।

इसके अतिरिक्त निम्न साइटें तथा सेवाएं भी इस दिशा में कार्य/सहयोग कर रही हैं:

चिट्ठाकार समूह: हिन्दी चिट्ठाकारों का संवाद स्थल है। तकनीकी सहायता, सामूहिक संवाद एवं हिन्दी सम्बंधित जानकारी के लिये इस चिट्ठाकार समूह का गठन किया है। पत्राचार के लिये इसका सदस्य होना आवश्यक है। इसके संचालक देबाशीष चक्रबर्ती हैं।

हिन्दी ब्लॉग्स.ऑर्ग: देबाशीष चक्रबर्ती तथा रमण कौल द्वारा संचालित हिन्दी चिट्ठों की निर्देशिका (Hindi Blogs Directory.)

हिन्दी चिट्ठाकार वैबरिंग हिन्दी चिट्ठों की वैबरिंग। यहाँ इन स्थलों का परिचय व कड़ी उपलब्ध है। साथ ही इस समूह में शामिल होने की सुविधा भी दी गई है।

हिन्दी चिट्ठाकार फीडबर्नर नैटवर्क: हिन्दी चिट्ठों का फीडबर्नर नैटवर्क

निरंतर: निरंतर विश्व की पहली हिन्दी ब्लॉगजीन है। पहली बार मार्च 2005 में प्रकाशित मासिक ब्लॉगज़ीन निरंतर अपने आप में अनूठा प्रयास था। दुर्भाग्यवश, कुछ आधा दर्जन उल्लेखनीय और स्तरीय विषयवस्तु भरे अंक देने के बाद अगस्त 2005 में इसका प्रकाशन स्थगित हो गया था। अगस्त २००६ से पत्रिका पुनर्जीवित हुई है। इसके प्रकाशक व प्रबंध संपादक देबाशीष चक्रबर्ती तथा मुख्य संपादक अनूप शुक्ला हैं।

चिट्ठाचर्चा: चर्चाकार दल द्वारा सामूहिक रुप से हिन्दी चिट्ठों की दैनिक चर्चा।

अनुगूँज: यानि सभी चिट्ठाकारों की किसी भी विषय पर सम्मिलित आवाज। अनुगूँज के पाक्षिक आयोजन में आयोजक चिट्ठाकार एक विषय देता है जिस पर सभी भाग लेने वाले चिट्ठाकार अपनी प्रविष्टि लिखते है। जी हाँ कुछ कुछ निबन्ध प्रतियोगिता की तरह, बस इसमे आपको अपनी कलात्मकता (जो नि:सन्देह आपके पास है) का मिश्रण करते हुए अपनी पोस्ट अपने ब्लॉग पर लिखनी है। अनुगूँज की समाप्ति के अवसर पर आयोजक चिट्ठाकार, सभी प्रविष्टियों का उल्लेख करते हुए एक लेख अक्षरग्राम पर लिखता है।

बुनो कहानी: यानि "गल्प निरंतर", ये कहानी लिखी जाएगी समूह ब्लॉग के लेखकों द्वारा। हर ३ महीने एक नई कहानी। कहानी शुरु कोई करेगा, परवान कोई और चढ़ाएगा और खत्म करगा कोई और। हर दिन दो दिन में बैटन पास होगी, कहानी की पूँछ बढ़ती जाएगी, तय होगी तो बस कहानी खत्म करने की तारीख और लेखक। आप भी इसमे भाग ले सकते है। इसके संपादक और संचालक देबाशीष चक्रबर्ती है।

चिट्ठाकार सम्मेलन: दुनिया भर के हिन्दी चिट्ठाकारों के बीच आपसी मिलन की सूचना और तत्संबंधी विवरण की प्रस्तुति।

हिन्दी चिट्ठाकार ऑर्कुट समुदाय: ऑर्कुट.कॉम पर हिन्दी चिट्ठाकारों की जमात।

फ्लिकर हिन्दी चिट्ठाकार समूह: फोटो शेयरिंग सैट फ्लिकर पर हिन्दी चिट्ठाकारों का समूह। यहाँ पर चिट्ठाकार मिलन (Bloggers Meet) तथा अन्य हिन्दी चिट्ठाकारी संबंधी चित्र जोड़े जा सकते हैं।

यट्यूब हिन्दी चिट्ठाकार समूह: वीडियो शेयरिंग साइट यट्यूब पर हिन्दी चिट्ठाकारों का समूह। यहाँ पर चिट्ठाकार मिलन (Bloggers Meet) तथा अन्य हिन्दी चिट्ठाकारी संबंधी वीडियो जोड़े जा सकते हैं।

MyBlogLog पर हिन्दी चिट्ठाकार

चिट्ठाकार Frappr map:

Facebook चिट्ठाकार समूह:

तरकश हिन्दी पोर्टल:

हिन्द-युग्म: कवियों का एक सामूहिक चिट्ठा। अधिक जानकारी यहाँ पढ़ें।

याहू हिन्दी फोरम: यह फोरम हिन्दी सीखने-सिखाने वालों के लिए उपयुक्त मञ्च है।

गूगल हिन्दी समूह: यह गूगल समूह हिन्दी सम्बन्धी गम्भीर मन्त्रणा के लिए उपयुक्त मञ्च है।


यह लेख शुरुआत के चरण में है, आप इसे बढ़ाकर सर्वज्ञ की मदद कर सकते हैं।

Personal tools