Hindi Toolkit

From सर्वज्ञ

हिन्दी टूलकिट एक टूल है जो कि निम्न दो काम करता है:

१. विण्डोज में भारतीय भाषाओं हेतु समर्थन (इण्डिक सपोर्ट) सक्षम करना।
२. इण्डिक आईएमई नामक IME (टाइपिंग टूल) इंस्टाल करना।

इस इंस्टालर में निम्न खूबियाँ हैं:

विण्डोज सीडी की आवश्यकता नहीं, इंस्टालर में सभी जरुरी फाइलें (Win 2000/XP/2003) मौजूद हैं। यह विण्डोज में हिन्दी सपोर्ट अपने आप इनेबल कर देता है। यद्यपि डैवलपर का ये भी दावा है कि कण्ट्रोल पैनल में जाकर कीबोर्ड जोड़ने की भी जरुरत नहीं। यह स्वतः ही कीबोर्ड जोड़कर मेमोरी में लोड कर देता है परन्तु ऐसा नहीं होता और कीबोर्ड यहाँ बताई विधि से कंट्रोल पैनल में मैनुअली जोड़ना पड़ता है।

अर्थात आपको केवल एक क्लिक से इस सैटअप को इंस्टाल करना है और हिन्दी लिखने के लिए तैयार। भाषा बदलने के लिए Alt+Shift दबाएं। भाषा बदलने के लिए CTRL+SHIFT कंबिनेशन अधिक सुविधाजनक रहता है, इस बारे में अधिक जानकारी हेतु यह लेख देखें। इण्डिक आईएमई के प्रयोग सम्बंधी सम्पूर्ण जानकारी यहाँ देखें।

हिन्दी टूलकिट के डैवलपर हिमांशु सिंह़ हैं। काफी समय से उनकी साइट डाउन है।

डाउनलोड करें (1.2 MB)

[edit] संबंधित कड़ियाँ

Personal tools