History of Hindi Blogging
From सर्वज्ञ
Contents |
[edit] हिन्दी ब्लॉगिंग का इतिहास
हिन्दी ब्लॉगिंग के शुरुवाती हस्ताक्षर
[edit] 2002
- हिन्दी के पहले चिट्ठे का बारे में संशय की स्थिति रही है। अब तक पहला चिट्ठा आलोक का 9-2-11 ही माना जाता रहा पर पूर्ण पोस्ट के रूप में न सही पहला हिन्दी चिट्ठा होने का सही श्रेय जाना चाहिये विनय जैन के चिट्ठे हिन्दी को। 19 अक्टुबर, 2002 को लिखा पहला हिन्दी चिट्ठा यह है।
[edit] 2003
- दूसरा हिन्दी चिट्ठा: आलोक कुमार का 9-2-11
- उनकी पहली हिन्दी पोस्ट लिखी गई 21 अप्रैल 2003 को।
- देवनागरी.नेट की स्थापना - हिन्दी नजर नहीं आती
- हिन्दी के प्रथम चिट्ठाकारों का जमावड़ा -
विनय जैन ( 19 अक्टुबर, 2002) आलोक कुमार (21 अप्रैल 2003) देबाशीष चक्रवर्ती (नवंबर 2003) पद्यजा गोडबोले (16 जून 2004) शैल (23 जनवरी 2004) पंकज नरुला (8 फरवरी 2004) संजय व्यास (11 फरवरी 2004) अतुल अरोरा (30 मार्च 2004)
- मूवेबल टाइप का हिन्दीकरण व अक्षरग्राम की स्थापना।
- हिन्दी चिट्ठाकारों की संख्या दो आंकड़ों में पहुँची।
- इंडीब्लॉगीज (नवम्बर 2003) इत्यादि संजालों का आगमन।
[edit] 2004
- रवि रतलामी, फुरसतिया, ठेलुवा, रमण कौल, जीतेंद्र चौधरी तथा ई-स्वामी का आगमन व हिन्दी चिट्ठाकार हुए 20-30
रवि रतलामी (20 जून 2004) फुरसतिया (20 अगस्त 2004) ठलुआ (20 अगस्त 2004) रमण कौल(9 दिसंबर 2004) ई-स्वामी (26 दिसंबर 2004)
- चिट्ठाविश्व (जून 2004), चिट्ठाकार गूगल समूह (जुलाई 2004), अनुगूंज (24 अक्टूबर 2004), सर्वज्ञ (दिसंबर 2004), बुनो कहानी (दिसंबर 2004)
[edit] 2005
- अमित गुप्ता, बेंगाणी बंधु [1][2], विशाल पाहूजा, इंडिक जूमला का आगमन
- याहू, गूगल इत्यादि हिन्दी में आ रहे हैं
- हिन्दी चिट्ठाकार हुए 300-400?
- रचनाकार(अगस्त 2006)
[edit] 2006
परिचर्चा हिन्दी फोरम का आरंभ (अप्रैल 2006)
[edit] 2007
- गूगल न्यूज हिन्दी में शुरु (मार्च २००७)
- ब्लॉगर, [3] ने हिन्दी ट्राँसलिट्रेशन सेवा शुरु की। (मार्च २००७)
- पॉडभारती (मई 2007) तथा संजय (जून 2007) हिन्दी पॉडकास्टिंग पर केंद्रित जालस्थलों का विमोचन।
- चिट्ठाजगत तथा ब्लॉगवाणी, दो नये हिन्दी ब्लॉग एग्रीगेटर्स का आगमन
- गूगल द्वारा इण्डिया लैब्स का आरम्भ, इण्डिक ट्राँसलिट्रेशन टूल तथा ऑनस्क्रीन कीबोर्ड गैजैट जारी [4], [5], [6](अगस्त २००७)
- गूगल की सोशल नैटवर्किंग सेवा ऑर्कुट हिन्दी में शुरु [7], [8](अगस्त २००७)
- गूगल द्वारा ऑर्कुट में इण्डिक ट्राँसलिट्रेशन औजार उपलब्ध (सितम्बर २००७)
- चिट्ठाजगत.कॉम - हिन्दी चिट्ठों का पहला रोमन एग्रीगेटर शुरु (अक्टूबर २००७)
- गूगल हिन्दी खोज पन्ने पर हिन्दी में गूगल सुझाव (अक्टूबर २००७)
[edit] हिन्दी ब्लॉगिंग के इतिहास में झांकते कुछ लेख
[edit] संबंधित कड़ियाँ
यह लेख प्रारंभिक चरण में है, आप इसे बढ़ाकर सर्वज्ञ की मदद कर सकते हैं
