How to add image link in blog sidebar
From सर्वज्ञ
[edit] अपने ब्लॉग के साइडबार अथवा फुटर में इमेज लिंक लगाना
आपने अपने ब्लॉग के साइडबार में लिंक लगाया है आप चाहते हैं कि उसके लिए आप इमेज भी दे सकें अर्थात लिंक टैक्स्ट की जगह इमेज आए और उस पर क्लिक करने से संबंधित साइट पर जाया जा सके। अब वर्डप्रैस/वर्डप्रैस.कॉम में तो इसके लिए Links विजेट में विकल्प होता है लेकिन ब्लॉगर में नहीं। अतः इसके लिए हमें Links विजेट की बजाय HTML विजेट का प्रयोग करना होगा।
नए ब्लॉगर में विजेटों की उपलब्धता के कारण साइडबार, हैडर तथा फुटर आदि में कोई भी चीज जोड़ना अत्यंत आसान है। अपने ब्लॉगर ब्लॉग के डैशबोर्ड में जाइए। इसके लिए आसान तरीका है कि अपने ब्लॉग के ऊपर के नेवीगेशन बार पर Customize नामक लिंक पर क्लिक करिए। इससे आपके सामने Page Elements नामक सैक्शन खुल जाएगा। अब इसमें साइडबार में सबसे ऊपर एक लिंक है Add a Page Element उसे क्लिक कीजिए। एक पॉपअप विंडो खुलेगी जिसमें कि ब्लॉगर के विभिन्न विजेट्स दिखाए जाएंगे। उन में से HTML/JavaScript नामक विजेट चुन लें। अब आपके सामने एक टैक्स्ट बॉक्स आएगा। उसमें Title नामक टैक्स्ट बॉक्स में विजेट के लिए कोई नाम तथा Content नामक बॉक्स में उसमें निम्न कोड डालें।
<a href="http://www.LinkURL" title="Description" target="_blank"><img src="http://www.ImageURL" alt="Alt Text"></a>
जहाँ पर LinkURL = वांछित लिंक का पता, ImageURL = इमेज का पता, इमेज को अपलोड करने हेतु आप कई मुफ्त सेवाओं का उपयोग कर सकते हैं जिनमें Photobucket.com तथा ImageShack.US आदि शामिल हैं। इमेज का फॉर्मेट PNG में रखने की सलाह दी जाती है। Title = इसमें अपने लिंक की डिस्क्रिप्शन दें जो कि उस लिंक पर माउस स्थिर करने पर दिखाई देगी। alt = यदि किसी कारणवश आपकी इमेज दिखाई न दे तो उसकी जगह यह टैक्स्ट प्रदर्शित होता है।
उदाहरण के लिए आपको नारद की लिंक इमेज सहित अपने ब्लॉग के साइडबार में लगाना है तो निम्न कोड का प्रयोग करें।
<a href="http://www.akshargram.com/narad" target="_blank"><img src="http://www.jitu.info/images/narad.jpg" alt="NARAD:Hindi Blog Aggregator"/></a>
इसके बाद नीचे Save Changes बटन पर क्लिक कर दें। यह विजेट आपके ब्लॉग के साइडबार में टॉप पर आ जाएगा। इसे माउस से ड्रैग एंड ड्रॉप द्वारा इच्छित स्थान पर लगा सकते हैं। ऐसा करने के बाद ऊपर Save बटन पर क्लिक कर दें। बस काम हो गया।
इस संबंध में किसी भी मदद हेतु आप परिचर्चा फोरम में पूछ सकते हैं।
