How to display recent posts from Hindi blogs

From सर्वज्ञ

Contents

[edit] ब्लॉग-जगत से हाल की प्रविष्टियों की कड़ियाँ कैसे स्थापित करें

अपने ब्लॉग पर सभी हिन्दी ब्लॉग्स से ताज़ा चिट्ठो के शीर्षक प्रर्दशित करने का गुर सीखिए।

[edit] ये XML Feed क्या बला है?

लगभग हर ब्लॉग की अपनी क्षमल फीड (XML Feed) होती है जो आपके चिट्ठे की हर नई प्रविष्टि या बदलाव के उपरांत बदलती रहती है। ब्लॉगर की मुफ्त सेवा पर स्थापित चिट्ठों की अणु फीड http://blogname.blogspot.com/atom.xml नुमा होती है जहाँ blogname चिट्ठे का नाम है, उदाहरण के लिए नुक्ता चीनी की अणु फीड का पता है http://nuktachini.blogspot.com/atom.xml। कई लोग इस फीड को ब्लॉगलाईन्स जैसे न्यूज़रीडर की मदद से पढ़ते हैं।

[edit] क्षमल फीड का सदुपयोग

ताज़ा सुर्खियांज़ाहिर है कि अपने ब्लॉग पर नए चिट्ठों की सुर्खियां दिखाने के लिए इसी क्षमल फीड का उपयोग किया जा सकता है। पर इसमें एक लोचा है। ब्लॉग हैं कई और हर ब्लॉग की है अपनी निजी क्षमल फीड तो सभी में से नए चिट्ठों की खाक छानना ज़रा मूश्किल है। तो काम कैसे हो, या तो आप अपना कोई प्रोग्राम लिखें जो इन सभी फीड से जानकारी समाहित कर आपको दें या फिर आप प्रयोग कर सकते हैं उन विधियों का जो दूसरे पहले ही बना चुके हैं, और बुराई भी क्या है इसमें अगर ये साधन मुफ्त मुहैया हों। ब्लॉगस्ट्रीट के आर.एस.एस पैनल जैसे उम्दा तंत्र उपलब्ध है पर हिन्दी से अधिकांश को एलर्जी है। तो फिर क्या करें।

दुखी न हों। ज़रा चिट्ठा विश्व पर जायें देखें कैसे चिट्ठा अन्वेषक विभिन्न हिन्दी चिट्ठों से ताज़ा सुर्खियां और उनके थोड़े से अंश दिखाता है (कितना ताज़ा हो यह हमारे मुकम्मल बस में नहीं)। अब ज़रा नज़र डालें नुक्ताचीनी पर (या पड़ोस का चित्र देखें), वहाँ हिन्दी चिट्ठों से ताज़ा सुर्खियां के केवल शीर्षक दिखाये गए हैं। ऐसा ही कुछ चाहते थे न आप? चलिए खुलासा करें यह कैसे हो सकता है।

पहले बात चिट्ठा विश्व के चिट्ठा अन्वेषक की। आपने शायद वहाँ पढ़ा हो कि चिट्ठा विश्व जाल पर उपलब्ध अनेक निःशुल्क साधनों पर निर्भर है जैसे कि ग्रेग गर्शमैन की ब्लॉगडिग्गर सेवा। चिट्ठा विश्व का ब्लॉग अन्वेषक ब्लॉगडिग्गर ग्रुप्स स्थित हिन्दी चिट्ठों के समूह की संयुक्त आर.एस.एस फीड की पार्सिंग कर ताज़ा सुर्खियाँ एक जे.एस.पी पृष्ठ द्वारा प्रस्तुत करता है।

[edit] अंततः, मुद्दे की बात

कुल मिलाकर कहना यह है कि सुर्खियाँ दिखाने के लिए आप इसी संयुक्त फीड का प्रयोग कर सकते हैं। इससे भी आसान तरीका हैं कि आप निम्न जावास्क्रिप्ट का प्रयोग करें (जैसा कि नुक्ता चीनी पर किया गया है)। अपने चिट्ठे के टेम्पलेट में यथास्थान इसे चस्पा कर लें।

<ul>
<script language="javascript" type="text/javascript"
        src="http://www.myjavaserver.com/~javaman/RecentRssPosts.jsp">
</script>
</ul>

क्यों हो गया न?

--देबाशीष ०१:३५, ३१ जनवरी २००५ (CST)

Personal tools