Making a Hindi Blog
From सर्वज्ञ
Contents |
[edit] हिन्दी में ब्लॉग कैसे बनाएँ
यह पृष्ठ का आशय है कि यहाँ पर ब्लॉगर, वर्डप्रैस तथा वर्डप्रैस.कॉम जैसे ब्लॉग तंत्रांशों पर हिन्दी ब्लॉग बनाने के बारे में बताया जाए। दूसरा उद्देश्य है, ब्लॉगर व अपने (किराये के या मुफ्त) वेबसर्वर पर हिन्दी ब्लॉग कैसे कॉन्फिगर करना है, इस के बारे में जानकारी देना।
ब्लॉग अथवा चिट्ठा के बारे में अधिक जानने हेतु यह लेख पढ़ें।
[edit] अपना ब्लॉग कैसे शुरु करें ?
ब्लॉग लिखने के लिये सबसे अच्छी चीज यह है कि इसके लिये आपको खास तकनीकी ज्ञान की जरूरत नही है और ना ही किसी तरह के पैसा खर्च करने की। बस जरूरत है तो इच्छा शक्ति की, विचारों के प्रवाह की और थोड़े से समय की। ज्यादातर लोग आपसे कहेंगे कि शुरुआती ब्लॉगर के लिये ब्लॉग लिखने के लिये सबसे सुगम और सरल साधन ब्लॉगर ही है। बस अपना अकाउंट बनाइये और शुरु हो जाइये…किसी समस्या के आने पर आपके अनेक मददगार मौजूद है परिचर्चा तथा चिट्ठाकार गूगल समूह में, जिनके आप तुरत फुरत सदस्य बन सकते हैं, आवेदन करने भर की देर है।
[edit] ब्लॉग शुरू करने के लिए जरूरी सामान
हमारा परामर्श है कि अपना ब्लॉग आप यूनिकोड हिन्दी का ही प्रयोग करें। यूनिकोड के प्रयोग से न केवल आपका ब्लॉग फॉन्ट के उपर निर्भरता से दूर होता है बल्कि गूगल जैसे खोज इंजनों से आपके ब्लॉग की सामग्री भी आसानी से खोजी जा सकती है। फॉन्ट के उपर निर्भरता दूर होने का कारण यह है कि आपके पाठक के कंप्यूटर पर बस एक अदद यूनिकोड फॉन्ट की दरकार होती है, यह नहीं कि हर जालस्थल को पढ़ने के लिये अलग अलग फॉन्ट डाउनलोड करना पड़े। आजकल कई बेहतरीन यूनिकोड हिन्दी फॉन्ट उपलब्ध हैं, अगर आप विंडोज एक्सपी पर हैं तो कोई दिक्कत ही नहीं, क्योंकि यह मंगल नामक यूनिकोड हिन्दी फॉन्ट से लैस होता है।
तो मुद्दे की बात यह है कि आपकी मशीन पर कम से कम एक यूनिकोड हिन्दी फॉन्ट होना चाहिए। बेहतर हो कि आप के पास हो विंडोज एक्सपी या नवीनतम लिनक्स तथा ब्राउज़र हो इंटरनेट एक्सप्लोरर 6। अधिक और सटीक जानकारी के लिये आप देवनागरी डॉट नेट पर अवश्य जायें। एक बार यूनिकोड हिन्दी के लिए मशीन सेटअप हो जाने के उपरांत तो ब्लॉग लिखना ईमेल लिखने जितना ही आसान है।
[edit] ब्लॉग पर हिन्दी में कैसे लिखें
यूनिकोड हिन्दी तथा फोनेटिक टूल्स के आगमन से हिन्दी में टाइप करना अत्यंत सरल हो गया है। फोनेटिक IME अथवा रेमिंगटन/इनस्क्रिप्ट आदि टूल्स के प्रयोग द्वारा टाइपिंग की जानकारी यहाँ पढ़िए। इन टूल्स से आप ब्लॉग में भी लिख सकते हैं और अन्य साथियों के ब्लॉग पर कमेंट भी कर सकते हैं।
इसके अतिरिक्त ब्लॉगर ने हाल ही में अपने पोस्ट एडीटर में ट्रांसलिटरेशन टूल भी उपलब्ध कराया है जिससे कि आप बिना किसी अन्य टूल की सहायता से भी हिन्दी में ब्लॉग लिख सकते हैं।
[edit] Headline text
hi every body you most welcome to my blog
[edit] ब्लॉगर डॉट कॉम पर हिन्दी ब्लॉग बनाने का सिलसिलेवार ब्योरा
प्रस्तुत चर्चा केवल ब्लॉगर के मुफ्त होस्टिंग सेवा के संदर्भ में है। पर ब्लॉगर की मुफ्त सेवा द्वारा आप एफ.टी.पी का प्रयोग कर अपने निजी जालस्थल पर भी प्रकाशित कर सकते हैं। यदि आप के पास अपनी होस्टिंग उपलब्ध है तो आप वर्डप्रेस जैसे तंत्रांश का स्थापन कर ब्लॉग प्रकाशन कर सकते हैं (नीचे संबंधित कड़ियाँ देखें)।
- ब्लॉगर के जालस्थल पर जायें
- अपना लॉगिन बनाइये। यह सेवा पूर्णतः मुफ्त व शुल्क आधारित दोनों रूपों में उपलब्ध है। ब्लॉगर के शुल्क आधारित स्वरुप में अतिरिक्त सुविधायें उपलब्ध होती हैं जिसकी जानकारी आप ब्लॉगर जालस्थल से पा सकते हैं।
- अपना ब्लॉग बनाइये। आपको जो जानकारी देनी होगी वह है ब्लॉग का नाम और यू.आर.एल यानी कि जालस्थल का पता (उपलब्धता पर निर्भर)।
- अपना टैम्पलेट पसन्द करिये (ब्लॉगर डॉट कॉम के लिये तैयार टेम्प्लेट के लिये देखें आवरण)
- हिन्दीकरण के लिये अब सेटिंग्स पर जाकर आपको कुछ जानकारी चुननी होगी, चित्र ४ देखें। पहले तो सही टाइम ज़ोन चुनें। फिर "डेट लैंग्वेज" में चुनें "Hindi (India)"। और अंततः "एन्कोडिंग" में चुनें "Universal (Unicode UTF-8)"। एक और जानकारी जो आपके ब्लॉग को ज्यादा लोगों तक पहुँचाने में सहायक होगा वह है आपके ब्लॉग की क्षमल फीड। हालांकि यह निर्णय पूर्णतः आपके उपर है कि आप अपने ब्लॉग की फीड प्रकाशित करना चाहते हैं या नहीं, याद रहे कि फीड प्रकाशन का बाद पाठक आपके चिट्ठे आपके ब्लॉग जालस्थल पर आये बगैर किसी न्यूज़रीडर के द्वारा पढ़ सकते हैं। इसके लिये आप सेंटिग्स पर "Site Feed" पर जाकर यथोचित चयन करें। आप चाहें तो अपनी फीड में अपने चिट्ठों के केवल अंश प्रकाशित करने का निर्णय ले सकते हैं।
- अब अपना ब्लॉग प्रकाशित यानि पब्लिश करिये। आप चित्र ५ जैसा द्श्य देखेंगे। प्रकाशन में ज्यादा समय नहीं लगता।
- जैसे ही प्रकाशन पूर्ण होता है आप चित्र ६ में दर्शाया स्क्रीन देखेंगे, जिसका मतलब है कि सैटिंग्स अब पूरी हो चुकी हैं और लेखन के लिये हरी झंडी मिल चुकी है।
किसी भी समस्या से दो चार होने पर आप हिन्दी चिट्ठाकारों के समूह से chitthakar AT googlegroups DOT com पर सम्पर्क कर सकते हैं (पूर्व पंजीयन आवश्यक)। हमें आपकी मदद करने में अत्यंत प्रसन्नता होगी। हमें अपना ईमेल पता भेजना मत भूलियेगा।
इसके अतिरिक्त ब्लॉग बनाने हेतु तकनीकी सहायता के लिए परिचर्चा में वेबसाइट/ब्लॉग संबंधी सहायता नामक फोरम में प्रश्न पूछ सकते हैं।
विचारों को प्रवाहित होने से रोकिये मत। उन्हें दूसरों के साथ बांटिये और दिखा दीजिये दुनिया को कि आप के अन्दर भी एक प्रतिभावान लेखक मौजूद है और आप भी अपने विचारों को प्रभावशाली तरीके से रख सकते है। तो फिर कब बना रहे है अपना पहला हिन्दी ब्लॉग ?
[edit] संबंधित कड़ियाँ
- वेबसाइट/ब्लॉग संबंधी सहायता @ परिचर्चा हिन्दी फोरम
- हिन्दी चिट्ठाकारी गाइड
- ब्लॉग को किताब की शक्ल कैसे दें
- ब्लॉग पर तस्वीरों का इस्तमाल कैसे करें
- अपने चिट्ठे पर अन्य चिट्ठों की कड़ियाँ (ब्लॉगरोल) कैसे डालें ?
- अपने ब्लॉग पर अपनी आवाज कैसे डालें
- ब्लॉगर संबंधी लेख
- ब्लॉगर-हैक्स
- ब्लॉगर के लिये हिन्दी के टैम्पलेट (Not tested with Newblogger)
- How do I create a blog that Blogger will host for free?





