How to post to Nirantar
From सर्वज्ञ
[edit] यह लेख पुराने द्रुपल आधारित व्यवस्था पर केंद्रित था। जूमला आधारित तंत्र के लिये अपडेट बाकी है।
[edit] निरंतर पर सामग्री कैसे प्रकाशित करें: संपादकों के लिए आलेख
निरन्तर पर छपने वाली सामग्री एक विशेष मूल-शाखा अनुक्रम में रखी जाती है, जिसे taxonomy कहा जाता है। यूँ कहिए कि पत्रिका स्वयं मूल (या vocabulary) है जिस का नाम "पत्रिका" रखा गया है, और विभिन्न अंक (जैसे मार्च २॰॰५ अंक) इस मूल की शाखाएँ (या vocabulary की terms) हैं। पुरालेख, या "गताँक", भी इसी मूल (vocabulary) की शाखा (terms) है और फिर हर शाखा के साथ उपशाखाएँ (child terms) जुड़ी हुई हैं, यानी पत्रिका के विभिन्न स्तम्भ, लेख और विभाग।
कोई भी लेख लिखते समय इस बात का ध्यान रखें कि उसे दो शाखाओं (taxonomy terms) से जोड़ना आवश्यक है
- अंक वाली मुख्य शाखा (जैसे "अप्रैल २००५ अंक")
- उस के अन्तर्गत स्तंभ, वर्ग या विभाग शाखा (जैसे "हास परिहास")
ध्यान दें कि संपादकों द्वारा डाले गए लेख तत्काल प्रकाशित नहीं होते। उन्हें मध्यस्थता कतार में रखा जाता है, और तभी प्रकाशित किया जाता है जब पूरे अंक का प्रकाशन हो। तब तक विभिन्न सम्पादक अपने अपने लेखों में फेर बदल या त्रुटि निवारण कर सकते हैं।
आप को कोई भी लेख निरन्तर पर ड़ालते समय निम्न क्रियाओं का पालन करना होगा:
[edit] पहला कदम : create content चुनें
सत्रारंभ करने के बाद create content पर क्लिक करें (चित्र देखें)। ऐसा करने के लिए आप के पास संपादक (editor) या प्रबन्धक (admin) वाले अधिकार होने चाहिएँ।
[edit] दूसरा कदम : लेख किस प्रकार का है, यह निश्चित करें
आप कोई लेख निरन्तर पर डाल रहे हैं तो "book page" चुनें। सर्वेक्षण बना रहे हैं तो "poll" को चुनें।
[edit] तीसरा कदम : लेख का शीर्षक लिखें
अगले स्क्रीन पर केवल लेख का शीर्षक लिखें। इस समय नीचे दिए "Parent" वाले ड्रॉपडाउन बक्से में कुछ न चुनें। "Abstract" में कुछ न लिखें और न ही "Use as teaser" को चुनें।
[edit] चौथा कदम : वर्ग चुनें और मसौदा लिखें
जैसा ऊपर बताया गया है, हर प्रविष्टि को दो शाखाओं के साथ जोड़ना आवश्यक है। उदाहरणतः अप्रैल २॰॰५ अंक के लिए "पूछिए फुरसतिया से" के अन्तर्गत लेख डालते समय उसे दो terms के साथ जोड़ना आवश्यक है - "अप्रैल २॰॰५ अंक" और "पूछिए फुरसतिया से"। दोनों को एक साथ चुनने के लिए Ctrl कुंजी का प्रयोग करें।
अब "Body" वाले बक्से में लेख का मसौदा लिखें। हो सके तो HTML का प्रयोग करें ताकि प्रकाशक का काम आसान हो जाए। HTML का प्रयोग करते समय ध्यान रखें कि वही नियम प्रयोग किए जाएँ जो इसी वर्ग के पूर्व प्रकाशित लेखों में प्रयोग किए गए हैं।
[edit] पाँचवाँ कदम : लेख का पूर्वावलोकन करें
लेख से सन्तुष्ट होने पर "Preview" क्लिक कर के देखें कि लेख कैसा दिखता है। जो पीली पृष्ठभूमि आप को पूर्वावलोकन में दिखती है, वह वास्तविक लेख में नहीं दिखेगी। यदि आप सन्तुष्ट हैं तो "Submit" पर क्लिक करें। लेख को जाँचते समय इन प्रूफ-रीडिंग नियमों का पालन करें।
[edit] छठा कदम : लेख को प्रेषित करें
"Submit" दबाने पर आपका लेख मध्यस्थता कतार में चला जाएगा और आप नीचे दिया सन्देश देखेंगे। आप का लेख तभी प्रकाशित होगा, जब प्रकाशक मंडली उसे प्रकाशित करेगी। आप जब चाहें अपने लेख में फेर-बदल कर सकते हैं।
इस सहायता लेख के विषय में आप को कोई सन्देह हो, या आप कोई परिवर्तन सुझाना चाहते हों तो लेखक से सम्पर्क करें।



