Howto convert your blog to a book

From सर्वज्ञ

[edit] ब्लॉग को किताब की शक्ल कैसे दें

आमतौर पर ब्लॉग एक डायरी की शक्ल में होता है। पर, थोड़े से प्रयत्न से आप इसकी मदद से अपनी किताब या उपन्यास भी लिख सकते हैं। वैसे यहाँ केवल ब्लॉगर से संबंधित चर्चा की गई है पर संभवतः यह अन्य ब्लॉग लेखन तंत्रों पर थोड़े फेरबदल के साथ लागू हो।

[edit] पुराने ब्लॉगर के लिए

इस विधा के इस्तेमाल के कुछ नमूने यहाँ उपलब्ध हैं:

आइए इस विधा का प्रयोग का सिलसिलेवार तरीका देखें:

1. पहले तो एक अदद ब्लॉग का निर्माण कीजिए
2. फिर अपनी किताब के सारे अध्याय ब्लॉग में प्रकाशित कर दें। नए अध्याय बाद में भी जोड़े जा सकते हैं।
3. हर अध्याय एक प्रविष्टी यानि ब्लॉग एन्ट्री होगी।
4. हर अध्याय की स्थाई कड़ी (पर्मालिंक) नोट करिए।
5. एक और ब्लॉग प्रविष्टी तैयार कीजिए अध्याय सूची के रूप में, बाकि सारे अध्याय के पर्मालिंक यहाँ कड़ी यानि हाइपरलिंक का काम करेंगे।
6. अपने ब्लॉग का शीर्षक किताब के शीर्षक पर रखिए।
7. ब्लॉग की सेटिंग में सिर्फ एक ब्लॉग पोस्ट दिखने का चयन कीजिए। इससे पाठकों को हमेशा किताब का मुखपृष्ठ अध्याय सूची के रूप में पहले दिखेगा। ध्यान रहे कि विषय सूची की प्रविष्टि की प्रकाशन तिथि सबसे नवीनतम होनी चाहिए, क्योंकि प्रविष्टियां तिथिनुसार दिखाई जाती हैं और हमें मुख्य पृष्ठ पर विषय सूची ही दिखानी है।
8. साथ ही इस टेम्पलेट को डाउनलोड कर, अपने ब्लॉग के टेम्पलेट सैक्शन में चस्पा (copy & paste) कर दीजिए, साथ ही इच्छानुसार रंग - चित्रों आदि का समावेश कर दें।

आपकी सहायता के लिए एक विषय सूची या अनुक्रमणिका का उदाहरण पेश है:

विषय तालिका

अध्याय १

अध्याय २

इस प्रक्रिया बारे अधिक जानकारी के लिए यहाँ देखें

तो देर किस बात की है, मिटा डालिए छपास की पीड़ा और दिखा दीजिए प्रकाशकों को अंगूठा।

[edit] नए ब्लॉगर के लिए

इसके लिए आप ब्लॉगर ब्लॉग में Label (श्रेणियाँ) का प्रयोग करें। अपने ब्लॉग के डैशबोर्ड में जाएं, इसके लिए नैवीगेशन बार (ब्लॉग के ऊपर जो पट्टी है न) पर Customize बटन पर क्लिक करें। अब जो पेज खुले उसमें दांई तरफ Add a page element पर क्लिक कीजिए। अब जो पॉपअप विंडो खुले उसमें Labels नामक विजेट चुन लीजिए। इसके पश्चात जो पॉपअप विंडो खुले उसमें Save Changes पर क्लिक करें। Labels विजेट दांई तरफ साइडबार में सबसे ऊपर जुड़ जाएगा। उसे ड्रैग एंड ड्रॉप करके वांछित जगह पर लगा दीजिए।

अब हर पोस्ट में एक अध्याय लिखें और उस पर एक नियत Label लगा दें। ऐसा करने हेतु पोस्ट एडीटर में नीचे Labels for this post के आगे वाले टैक्स्ट बॉक्स में वांछित लेबल डालें। आप एकाधिक लेबल भी डाल सकते हैं, विभिन्न लेबलों के बीच comma (,) दें। इस प्रकार सभी अध्यायों पर एक नियत लेबल लगा दें।

अब आपके ब्लॉग के साइडबार में Labels विजेट में ऊपर डाले गए लेबल पर क्लिक करने से एक पेज खुलेगा जिस पर केवल उस लेबल वाली पोस्टें आएंगी। आप इस का लिंक कॉपी करके कहीं और भी लगा सकते हैं। इस का लिंक अब ब्लॉग पर कहीं भी किताब के नाम के रुप में दे दीजिए।

Personal tools