Input Method Editor

From सर्वज्ञ

(IME से भेजा गया)

इनपुट मैथड एडीटर एक प्रोग्राम या ऑपरेटिंग सिस्टम कम्पोनेंट होता है जिसके द्वारा कंप्यूटर पर उन वर्णों तथा चिन्हों को डाला सकता है जो कि उसके कीबोर्ड पर नहीं पाए जाते। इस प्रकार इन टूल्स के द्वारा वेस्टर्न कीबोर्ड का प्रयोग करते हुए चीनी, जापानी, कोरियन तथा इंडिक वर्णों को डाला जा सकता है।

इसे इनपुट मैथड एन्वायरनमेंट भी कहा जाता है।

संक्षेप में इसे आई-एम-ई कहा जाता है। विंडोज हेतु उपलब्ध कुछ आई-एम-ई हैं: Indic IME, HindiWriter तथा BarahaIME. ये सभी विंडोज एनटी प्लेटफार्म आधारित ऑपरेटिंग सिस्टमों जैसे विंडोज २००० तथा एक्सपी पर चलते हैं।

इनमें से इंडिक आईएमई में फोनेटिक, रेमिंगटन तथा इनस्क्रिप्ट तीनों कीबोर्ड होते हैं। जबकि बारहा आईएमई तथा हिन्दीराइटर में केवल फोनेटिक होते हैं।

इनके अतिरिक्त विंडोज एक्सपी में विभिन्न भारतीय भाषाओं हेतु कुछ IME इनबिल्ट होते हैं जिनमें से अधिकतर इनस्क्रिप्ट कीबोर्ड आधारित होते हैं। इनमें हिन्दी के लिए दो आईएमई होते हैं: Devanagari - InScript तथा Hindi Traditional. विण्डोज में अंतर्निर्मित सभी IME यहाँ देखें।

पुराने समय में इस तरह के IME या तो ऑनलाइन उपलब्ध थे या कुछ एडीटरों के रुप में होते थे जिनमें टाइप करके टैक्स्ट कॉपी करके वांछित जगह चिपकाना पड़ता था लेकिन अब ऐसे कई IME टूल उपलब्ध हैं जिनसे कंप्यूटर पर किसी भी एप्लीकेशन में सीधे ही हिन्दी में टाइप कर सकते हैं। ऐसे कुछ टूल्स में Indic IME, HindiWriter, BarahaIME तथा Cafe Hindi Typing Tool शामिल हैं।

इस तरह के टूल्स से आप निम्न कार्य कर सकते हैं:

  • जीमेल, याहू, रीडिफ, थंडरबर्ड तथा आउटलुक आदि से ईमेल भेज सकते है।
  • वर्ड, एक्सल, पावर प्वाइंट, नोटपैड, सरीखे किसी भी सॉफ्टवेयर में लिख सकते हैं।
  • गूगल, याहू इत्यादि इंटरनेट सर्च इंजन द्वारा इंटरनेट सर्च कर सकते हैं।
  • किसी भी ब्लॉगिंग सेवा पर हिन्दी में ब्लॉग लिख सकते हैं तथा अन्य ब्लॉगों पर टिप्पणी कर सकते हैं।

[edit] संबंधित कड़ियाँ

Personal tools