Remington

From सर्वज्ञ

रेमिंगटन एक टच टाइपिंग प्रणाली है। यह हिन्दी टाइपिंग की सबसे पुरानी विधि है। इसके लिए पहले से टाइपराइटर पर हिन्दी टाइपिंग सीखी होनी चाहिए। कंप्यूटर पर इस प्रणाली से टाइपिंग सीखना मुश्किल कार्य है। यह सिर्फ उनके लिए उपयोगी है जिन्होंने पहले से टाइपराइटर पर हिन्दी टाइपिंग सीखी हो तथा इसके अभ्यस्त हों। हाँ यदि आप पहले से रेमिंगटन टाइपिंग जानते हों तब यह आपके लिए एकदम सही है।यह विधि अब काफी हद तक आउटडेटेड हो चुकी है तथा नए सिरे से हिन्दी टाइपिंग सीखने वालों के लिए उपयोगी नहीं है। आजकल इसका प्रयोग मुख्य रुप से नॉन-यूनिकोड ग्राफिक्स तथा डीटीपी (डेस्कटॉप पब्लिशिंग) प्रोग्रामों में किया जाता है। कृतिदेव एक प्रसिद्ध तथा प्रचलित रेमिंगटन फॉन्ट है।

[edit] कुञ्जीपटल लेआउट

पुराना टाइपराइटर लेआउट

800px-Hindi_typewriter.jpg

[edit] रेंमिगटन टाइपिंग हेतु टूल्स

रेमिंगटन टाइपिंग हेतु सीमित मात्रा में टूल्स उपलब्ध हैं।

ऑनलाइन टूल:

ऑफलाइन टूल: विंडोज पर यूनिकोड हिन्दी में रेमिंगटन टाइपिंग हेतु एकमात्र उपलब्ध टूल Hindi IndicIME है। इसे यहाँ से डाउनलोड करें। यह विंडोज एनटी प्लेटफार्म के सभी ऑपरेटिंग सिस्टमों पर चलता है जिनमें विंडोज २००० तथा विंडोज एक्स पी शामिल हैं।

इंडिक आईएमई के बारे में जानकारी यहाँ पर है, वहाँ इसे इंस्टाल करने की प्रक्रिया भी समझाई गई है।

हिमांशु ने इंडिक आईएमई के लिए एक नया इंस्टालर बनाया है जो कि विंडोज में इंडिक सपोर्ट इनेबल करने के साथ साथ, इंडिक आईएमई को सही तरीके से इंस्टाल करते हुए उसमें कीबोर्ड भी अपने आप जोड़ देता है। यह खासकर नए लोगों के लिए विशेष उपयोगी है जो कि पहली बार इंडिक आईएमई इंस्टाल करने वालों के लिए विशेष उपयोगी है। अभी यह नहीं कह सकता कि इसमें रेमिंगटन का कीबोर्ड भी अपने आप जुड़ जाता है या नहीं, जल्द ही पक्का मालूम करके बताऊंगा।

इसके अतिरिक्त नॉन-यूनिकोड टाइपिंग हेतु कृतिदेव फॉन्ट का उपयोग किया जा सकता है।

[edit] रेमिंगटन टाइपिंग का संक्षिप्त इतिहास

यह सेक्शन लिखा जाना है।

यह लेख शुरुआती चरण में है आप इसे बढ़ाकर सर्वज्ञ की मदद कर सकते हैं।

Personal tools