Shusha
From सर्वज्ञ
शुषा एक नॉन-यूनिकोड हिन्दी फॉन्ट है। यूनिकोड टाइपिंग के आने से पहले यह बहुत प्रचलित था। इसका उपयोग मुख्यतः इंटरनैट पर हिन्दी साइटों में होता था/है।
शुषा भारतभाषा नामक अलाभकारी वैबसाइट/समूह द्वारा विकसित किया गया है। इसे विंडोज तथा लिनक्स पर प्रयोग किया जा सकता है।
शुषा में अंग्रेज़ी के ही अक्षरों को ले कर उन्हें बदल कर देवनागरी के अक्षर बनाए गए हैं अर्थात यह एक ASCII फॉन्ट है। इस का अर्थ यह है, कि आप वर्ड या कोई भी वर्ड प्रोसैसर खोल कर लिखना शुरू कीजिए - ihMdI लिखिए, फॉन्ट शुषा चुनिए तो वह हिंदी हो जाएगा। समस्या यह थी कि यदि आप फॉन्ट को वापस Arial कर दें तो वह फिर ihMdI में बदल जाएगा। इसके अतिरिक्त जिस को आप भेज रहे हैं, उस के पास भी शुषा होना चाहिए।
हिन्दी के अतिरिक्त शुषा फॉन्ट मराठी, गुजराती, गुरुमुखी तथा बांग्ला भाषाओं हेतु भी उपलब्ध है।
Contents |
[edit] डाउनलोड
[edit] कीबोर्ड खाका
शुषा का कीबोर्ड लेआउट फोनेटिक, ग्राफिकल का मिश्रण है जिसे इसके डेवलपर 'रोमन इंडियन' नाम देते हैं।
यह भी देखें: [1], [2], [3], शुषा संबंधी सहायता
[edit] शुषा फॉन्ट के प्रचलन के कारण
- यह एक मुफ्त फॉन्ट था। अतः विभिन्न हिन्दी साइटों ने इसका उपयोग आरंभ किया।
- इसका कीमैप कुछ कुछ फोनेटिक जैसा है जिस कारण इसको सीखना आसान है।
- इसमें टाइपिंग के लिए किसी बाहरी टूल की आवश्यकता नहीं थी।
[edit] शुषा फॉन्ट का संक्षिप्त इतिहास
शुषा का हिन्दी में आरंभिक कार्य करने योग्य संस्करण दिसंबर १९९५ में विकसित किया गया था। लगभग एक वर्ष के लिए यह सिस्टम एक सीमित समूह द्वारा उपयोग किया जाता रहा। मार्च १९९७ से यह इंटरनैट पर मुफ्त उपयोग के लिए उपलब्ध है।
मई १९९९ में इसे लिनक्स में हिन्दी में मेल टाइप करने एवं भेजने तथा जुलाई २००० में एप्लीकेशन डेवलपमेंट हेतु सक्षम बनाया गया।
http://www.kaulonline.com/chittha/2007/02/tagging-uttar-pustika/
[edit] यूनिकोड की ओर कदम
यह तो सपष्ट है कि हिन्दी टाइपिंग में आने वाला समय यूनिकोड का है। शुषा प्रयोगकर्ताओं के लिए यूनिनागरी का ऑनलाइन शुषा टूल उपलब्ध है जिससे कि वो शुषा के कीमैप का ही उपयोग करते हुए यूनिकोड में हिन्दी टाइप कर सकते हैं।
इसके अतिरिक्त शुषा का प्रयोग करने वाली अधिकतर साइटें भी धीरे धीरे यूनिकोड में आ रही हैं। इनमें प्रसिद्ध वैब मैगजीन अभिव्यक्ति भी शामिल है।
शुषा में लिखे टैक्स्ट को यूनिकोड में कैसे बदलें
